Gold-Silver Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन चमकी चांदी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम

Gold-Silver Price Today: देश के ज्यादातर शहरों में सोन की कीमतों में तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. शनिवार 9 मई यानी आज सुबह दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सोने के दाम हल्के नरम हुए देखे गए हैं, जबकि वहीं चेन्नई में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,870 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,670 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 प्रति 10 ग्राम हो गई थी. जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाल? वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना फिलहाल 4,721 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट क्या है?        शहर          22 कैरेट           24 कैरेट दिल्ली        1,40,090         1,52,870 मुंबई         1,39,940          1,52,670 अहमदाबाद 1,39,940         1,52,720 चेन्नई           1,41,030         1,53,850 कोलकाता   1,39,940          1,52,670 हैदराबाद     1,39,940         1,52,670 जयपुर         1,40,090         1,52,870 भोपाल         1,39,940         1,52,720 लखनऊ       1,40,090         1,52,870 चंडीगढ़        1,40,090         1,52,870  चांदी की कीमतों में लगातार तेजी सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है. 9 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,75,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. एक दिन पहले क्या था हाल? दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले चांदी की कीमत 200 रुपये गिरकर ₹2,61,300 प्रति किलोग्राम रह गई थी. हालांकि, अब फिर इसमें तेजी देखने को मिल रही है.

May 9, 2026 - 19:30
 0
Gold-Silver Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन चमकी चांदी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम

Gold-Silver Price Today: देश के ज्यादातर शहरों में सोन की कीमतों में तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. शनिवार 9 मई यानी आज सुबह दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सोने के दाम हल्के नरम हुए देखे गए हैं, जबकि वहीं चेन्नई में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,870 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,670 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 प्रति 10 ग्राम हो गई थी.

जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाल?

वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना फिलहाल 4,721 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.

देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट क्या है?

       शहर          22 कैरेट           24 कैरेट

  • दिल्ली        1,40,090         1,52,870
  • मुंबई         1,39,940          1,52,670
  • अहमदाबाद 1,39,940         1,52,720
  • चेन्नई           1,41,030         1,53,850
  • कोलकाता   1,39,940          1,52,670
  • हैदराबाद     1,39,940         1,52,670
  • जयपुर         1,40,090         1,52,870
  • भोपाल         1,39,940         1,52,720
  • लखनऊ       1,40,090         1,52,870
  • चंडीगढ़        1,40,090         1,52,870 

चांदी की कीमतों में लगातार तेजी

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है. 9 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,75,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

एक दिन पहले क्या था हाल?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले चांदी की कीमत 200 रुपये गिरकर ₹2,61,300 प्रति किलोग्राम रह गई थी. हालांकि, अब फिर इसमें तेजी देखने को मिल रही है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow