जियो ने अपने वैल्यू पैक में किया बदलाव, अब बगैर इंटरनेट खरीदें सस्ते प्लान

Jio Without Internet Packs: बहुत से लोग घर में इंटरनेट की जरूरतों के लिए वाई-फाई लगा होता है. इसलिए फोन में कई लोग डेटा पैक नहीं चाहते हैं. तो घर में कई बुजुर्ग होते हैं जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं वह बस बात करने के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं. अब तक मजबूरी में इन सभी को महंगे प्लान्स का रिचार्ज कराना पड़ता था जिनमें फ्री काॅलिंग के साथ डेटा भी मिलता था.  लेकिन अब रिलायंस जियो ने अपने वैल्यू पैक की लिस्ट में बड़ा बदलाव करते हुए यूजर्स की यह टेंशन खत्म कर दी है. कंपनी ने बिना इंटरनेट वाले कई नए वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान्स उतारे हैं. इसका फायदा यह है कि अगर आपको मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है तो अब आपको उसके फालतू पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे. जियो के इन नए पैक्स में 22 दिन से लेकर पूरे 336 दिन तक की वैलिडिटी मिल रही है. जानें इन प्लान्स की पूरी जानकारी. कम बजट में महीने भर की वैलिडिटी वाले प्लान्स  अगर आप हर महीने छोटा रिचार्ज कराना पसंद करते हैं तो जियो ने 200 रुपये से कम में चार शानदार ऑप्शन दिए हैं. इसकी शुरुआत 147 रुपये वाले प्लान से होती है जिसमें 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं. इसका रोज का खर्च करीब 6.68 रुपये पड़ता है. वहीं अगर आपको पूरे 28 दिन की छुट्टी चाहिए तो 177 रुपये वाला पैक ले सकते हैं जिसका डेली खर्च घटकर 6.32 रुपये रह जाता है.  इसके अलावा 30 दिन की वैलिडिटी के लिए 196 रुपये का प्लान है जिसमें रोजाना औसत 6.53 रुपये खर्च होते हैं.  इसमें एक और रिचार्ज है जो 97 रुपये वाला है यह रिचार्ज कैलेंडर मंथ वैलिडिटी के साथ आता है. यानी आप महीने की जिस तारीख को रिचार्ज करेंगे अगले महीने की ठीक उसी तारीख तक आपका प्लान चालू रहेगा. इन चारों ही शुरुआती प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस दिए जा रहे हैं, जो सेकंडरी सिम एक्टिव रखने वालों के लिए एकदम बढ़िया हैं. लंबी वैलिडिटी वाले यह दो पैक  जिन लोगों को हर महीने रिचार्ज करना पसंद नहीं है उनके लिए जियो ने 448 रुपये और 1748 रुपये के दो लॉन्ग-टर्म प्लान्स रखे हैं. 448 रुपये वाले प्लान में आपको 84 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 1000 एसएमएस मिलते हैं. हिसाब लगाएं तो इसमें रोज का खर्च सिर्फ 5.33 रुपये के आसपास बैठता है. वहीं साल भर की फुर्सत चाहने वालों के लिए 1748 रुपये वाला प्लान सबसे किफायती साबित होता है.  इसमें पूरे 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 एसएमएस का फायदा मिलता है. इस प्लान में आपका रोजाना का खर्च सबसे कम यानी मात्र 5.20 रुपये आता है. खास बात यह है कि इन दोनों बड़े प्लान्स के साथ जियो टीवी और जियो AI क्लाउड जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं. बस रिचार्ज से पहले यह जरूर देख लें कि एक साथ इतनी रकम देना आपके बजट में फिट बैठता है या नहीं.  यह भी पढ़ें: Wi-Fi Using Tips: रातभर ऑन छोड़ देते हैं वाई-फाई राउटर? जान लें इसके नुकसान TRAI के नियम से बदला सिस्टम  जियो के इन सस्ते कॉलिंग प्लान्स के पीछे टेलिकॉम रेगुलेटर TRAI का बड़ा हाथ है. TRAI ने निर्देश दिए थे कि गांव के लोगों, बुजुर्गों और सिर्फ कॉलिंग करने वाले ग्राहकों पर जबरदस्ती डेटा का बोझ न डाला जाए. अप्रैल 2026 के ड्राफ्ट में भी अलग-अलग वैलिडिटी वाले वॉयस-एसएमएस पैक लाने की बात कही गई थी जिसके बाद अब यह प्लान्स मायजियो ऐप और वेबसाइट पर TRAI Mandated Packs कैटेगरी में आसानी से मिल रहे हैं.  अब सवाल उठता है कि अगर वॉयस-ओनली प्लान लेने के बाद कभी अचानक इंटरनेट की जरूरत पड़ जाए तो क्या होगा. इसके लिए जियो ने डेटा ऐड-ऑन पैक्स का रास्ता खुला रखा है. आप जब चाहें अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा डेटा वाउचर रिचार्ज कर सकते हैं. हालांकि कोई भी वॉयस प्लान या डेटा ऐड-ऑन चुनने से पहले मायजियो ऐप पर जाकर अपने नंबर के हिसाब से उसकी वैलिडिटी और शर्तें एक बार जरूर चेक कर लें.    यह भी पढ़ें: Washing Machine Tips: वाशिंग मशीन में कपड़े धोते वक्त न करें ये गलती, जाम हो जाएगी मोटर

Nov 12, 2026 - 17:30
 0
जियो ने अपने वैल्यू पैक में किया बदलाव, अब बगैर इंटरनेट खरीदें सस्ते प्लान

Jio Without Internet Packs: बहुत से लोग घर में इंटरनेट की जरूरतों के लिए वाई-फाई लगा होता है. इसलिए फोन में कई लोग डेटा पैक नहीं चाहते हैं. तो घर में कई बुजुर्ग होते हैं जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं वह बस बात करने के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं. अब तक मजबूरी में इन सभी को महंगे प्लान्स का रिचार्ज कराना पड़ता था जिनमें फ्री काॅलिंग के साथ डेटा भी मिलता था. 

लेकिन अब रिलायंस जियो ने अपने वैल्यू पैक की लिस्ट में बड़ा बदलाव करते हुए यूजर्स की यह टेंशन खत्म कर दी है. कंपनी ने बिना इंटरनेट वाले कई नए वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान्स उतारे हैं. इसका फायदा यह है कि अगर आपको मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है तो अब आपको उसके फालतू पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे. जियो के इन नए पैक्स में 22 दिन से लेकर पूरे 336 दिन तक की वैलिडिटी मिल रही है. जानें इन प्लान्स की पूरी जानकारी.

कम बजट में महीने भर की वैलिडिटी वाले प्लान्स 

अगर आप हर महीने छोटा रिचार्ज कराना पसंद करते हैं तो जियो ने 200 रुपये से कम में चार शानदार ऑप्शन दिए हैं. इसकी शुरुआत 147 रुपये वाले प्लान से होती है जिसमें 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं. इसका रोज का खर्च करीब 6.68 रुपये पड़ता है. वहीं अगर आपको पूरे 28 दिन की छुट्टी चाहिए तो 177 रुपये वाला पैक ले सकते हैं जिसका डेली खर्च घटकर 6.32 रुपये रह जाता है. 

इसके अलावा 30 दिन की वैलिडिटी के लिए 196 रुपये का प्लान है जिसमें रोजाना औसत 6.53 रुपये खर्च होते हैं.  इसमें एक और रिचार्ज है जो 97 रुपये वाला है यह रिचार्ज कैलेंडर मंथ वैलिडिटी के साथ आता है. यानी आप महीने की जिस तारीख को रिचार्ज करेंगे अगले महीने की ठीक उसी तारीख तक आपका प्लान चालू रहेगा. इन चारों ही शुरुआती प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस दिए जा रहे हैं, जो सेकंडरी सिम एक्टिव रखने वालों के लिए एकदम बढ़िया हैं.


लंबी वैलिडिटी वाले यह दो पैक 

जिन लोगों को हर महीने रिचार्ज करना पसंद नहीं है उनके लिए जियो ने 448 रुपये और 1748 रुपये के दो लॉन्ग-टर्म प्लान्स रखे हैं. 448 रुपये वाले प्लान में आपको 84 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 1000 एसएमएस मिलते हैं. हिसाब लगाएं तो इसमें रोज का खर्च सिर्फ 5.33 रुपये के आसपास बैठता है. वहीं साल भर की फुर्सत चाहने वालों के लिए 1748 रुपये वाला प्लान सबसे किफायती साबित होता है. 

इसमें पूरे 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 एसएमएस का फायदा मिलता है. इस प्लान में आपका रोजाना का खर्च सबसे कम यानी मात्र 5.20 रुपये आता है. खास बात यह है कि इन दोनों बड़े प्लान्स के साथ जियो टीवी और जियो AI क्लाउड जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं. बस रिचार्ज से पहले यह जरूर देख लें कि एक साथ इतनी रकम देना आपके बजट में फिट बैठता है या नहीं. 


यह भी पढ़ें: Wi-Fi Using Tips: रातभर ऑन छोड़ देते हैं वाई-फाई राउटर? जान लें इसके नुकसान

TRAI के नियम से बदला सिस्टम 

जियो के इन सस्ते कॉलिंग प्लान्स के पीछे टेलिकॉम रेगुलेटर TRAI का बड़ा हाथ है. TRAI ने निर्देश दिए थे कि गांव के लोगों, बुजुर्गों और सिर्फ कॉलिंग करने वाले ग्राहकों पर जबरदस्ती डेटा का बोझ न डाला जाए. अप्रैल 2026 के ड्राफ्ट में भी अलग-अलग वैलिडिटी वाले वॉयस-एसएमएस पैक लाने की बात कही गई थी जिसके बाद अब यह प्लान्स मायजियो ऐप और वेबसाइट पर TRAI Mandated Packs कैटेगरी में आसानी से मिल रहे हैं. 

अब सवाल उठता है कि अगर वॉयस-ओनली प्लान लेने के बाद कभी अचानक इंटरनेट की जरूरत पड़ जाए तो क्या होगा. इसके लिए जियो ने डेटा ऐड-ऑन पैक्स का रास्ता खुला रखा है. आप जब चाहें अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा डेटा वाउचर रिचार्ज कर सकते हैं. हालांकि कोई भी वॉयस प्लान या डेटा ऐड-ऑन चुनने से पहले मायजियो ऐप पर जाकर अपने नंबर के हिसाब से उसकी वैलिडिटी और शर्तें एक बार जरूर चेक कर लें.   

यह भी पढ़ें: Washing Machine Tips: वाशिंग मशीन में कपड़े धोते वक्त न करें ये गलती, जाम हो जाएगी मोटर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow