Samsung New Feature : बिना अलग ऐप के रिकॉर्ड होगी WhatsApp कॉल? Samsung ला रहा है नया फीचर

Samsung New Feature : स्मार्टफोन में कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन अब तक आमतौर पर फोन से की जाने वाली कॉल तक ही सीमित रहा है, लेकिन अगर आप WhatsApp या Telegram पर किसी से बात कर रहे हैं, तो उनकी कॉल रिकॉर्ड करने के लिए अलग-अलग तरीकों या थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत पड़ सकती है. अब Samsung इस परेशानी को दूर करने की तैयारी में है. कंपनी अपने आने वाले One UI 9.5 अपडेट के साथ ऐसा फीचर पेश कर सकती है, जिसकी मदद से यूजर्स सीधे फोन के डायलर ऐप से ही दूसरी ऐप्स पर होने वाली कॉल भी रिकॉर्ड कर सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई रिकॉर्डिंग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी. Phone ऐप में मिलेगा नया रिकॉर्डिंग ऑप्शन रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung के Phone ऐप के शुरुआती सॉफ्टवेयर बिल्ड में एक नया ऑप्शन देखा गया है. इसका नाम Record calls in other apps बताया जा रहा है. यह फीचर Settings के अंदर Call recordings and transcripts सेक्शन में दिखाई दिया है. इस ऑप्शन को चुनने पर यूजर्स के सामने उन ऐप्स की लिस्ट खुल सकती है, जिनकी कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा उपलब्ध होगी. यहां से हर ऐप के लिए अलग-अलग टॉगल दिया जा सकता है. ऐसे में यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से किसी ऐप की कॉल रिकॉर्डिंग चालू या बंद कर सकेंगे. कहां और कब तक मिलेगा यह फीचर? Samsung इस सुविधा को हर देश में उपलब्ध कराए, यह जरूरी नहीं है. अलग-अलग देशों में कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर अलग नियम हैं. इसी वजह से कंपनी कुछ बाजारों में इस फीचर को सीमित कर सकती है. कुछ क्षेत्रों में रिकॉर्डिंग शुरू होने पर सामने वाले व्यक्ति को सूचना देने वाला अनाउंसमेंट भी चलाया जा सकता है फिलहाल Samsung ने One UI 9.5 में इस फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही अपडेट की रिलीज डेट बताई है. लॉन्च से पहले इसके काम करने के तरीके और सपोर्टेड ऐप्स की लिस्ट में बदलाव भी हो सकता है. यह भी पढ़ें - Infinix Xpad 30 Launch : Infinix Xpad 30 लॉन्च, बड़ी स्क्रीन और बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स WhatsApp और Telegram समेत इन ऐप्स का नाम जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट में WhatsApp, Telegram और Google Meet शामिल हैं. इसका मतलब है कि Samsung यूजर्स इन प्लेटफॉर्म पर होने वाली कॉल को भी अपने फोन के डिफॉल्ट Phone ऐप के जरिए रिकॉर्ड कर पाएंगे, हालांकि यह लिस्ट अभी पूरी नहीं मानी जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिस फोन पर इस फीचर की टेस्टिंग की गई थी, उसमें यही तीन कॉलिंग ऐप इंस्टॉल थे. ऐसे में संभव है कि फाइनल अपडेट में दूसरे ऐप्स के नाम भी जुड़ जाएं. कॉल रिकॉर्ड होने पर नहीं मिलेगा अलर्ट? इस फीचर की एक खास बात यह भी है कि सामने आई जानकारी के मुताबिक, कॉल रिकॉर्ड करते समय दूसरे व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए कोई ऑडियो अलर्ट नहीं सुनाई देगा. Samsung का Phone ऐप थर्ड-पार्टी ऐप्स पर होने वाली कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग अलर्ट नहीं बजा सकता है. ऐसी स्थिति में कॉल रिकॉर्ड करने से पहले दूसरे व्यक्ति को इसकी जानकारी देना जरूरी हो सकता है. यह भी पढ़ें - Temperature Sensor Uses : सिर्फ AC के लिए नहीं होते Temperature Sensors, घर में ऐसे भी आते हैं काम

Nov 12, 2026 - 17:30
 0
Samsung New Feature : बिना अलग ऐप के रिकॉर्ड होगी WhatsApp कॉल? Samsung ला रहा है नया फीचर

Samsung New Feature : स्मार्टफोन में कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन अब तक आमतौर पर फोन से की जाने वाली कॉल तक ही सीमित रहा है, लेकिन अगर आप WhatsApp या Telegram पर किसी से बात कर रहे हैं, तो उनकी कॉल रिकॉर्ड करने के लिए अलग-अलग तरीकों या थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत पड़ सकती है. अब Samsung इस परेशानी को दूर करने की तैयारी में है.

कंपनी अपने आने वाले One UI 9.5 अपडेट के साथ ऐसा फीचर पेश कर सकती है, जिसकी मदद से यूजर्स सीधे फोन के डायलर ऐप से ही दूसरी ऐप्स पर होने वाली कॉल भी रिकॉर्ड कर सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई रिकॉर्डिंग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी.

Phone ऐप में मिलेगा नया रिकॉर्डिंग ऑप्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung के Phone ऐप के शुरुआती सॉफ्टवेयर बिल्ड में एक नया ऑप्शन देखा गया है. इसका नाम Record calls in other apps बताया जा रहा है. यह फीचर Settings के अंदर Call recordings and transcripts सेक्शन में दिखाई दिया है. इस ऑप्शन को चुनने पर यूजर्स के सामने उन ऐप्स की लिस्ट खुल सकती है, जिनकी कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा उपलब्ध होगी. यहां से हर ऐप के लिए अलग-अलग टॉगल दिया जा सकता है. ऐसे में यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से किसी ऐप की कॉल रिकॉर्डिंग चालू या बंद कर सकेंगे.

कहां और कब तक मिलेगा यह फीचर?

Samsung इस सुविधा को हर देश में उपलब्ध कराए, यह जरूरी नहीं है. अलग-अलग देशों में कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर अलग नियम हैं. इसी वजह से कंपनी कुछ बाजारों में इस फीचर को सीमित कर सकती है. कुछ क्षेत्रों में रिकॉर्डिंग शुरू होने पर सामने वाले व्यक्ति को सूचना देने वाला अनाउंसमेंट भी चलाया जा सकता है फिलहाल Samsung ने One UI 9.5 में इस फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही अपडेट की रिलीज डेट बताई है. लॉन्च से पहले इसके काम करने के तरीके और सपोर्टेड ऐप्स की लिस्ट में बदलाव भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें - Infinix Xpad 30 Launch : Infinix Xpad 30 लॉन्च, बड़ी स्क्रीन और बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

WhatsApp और Telegram समेत इन ऐप्स का नाम

जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट में WhatsApp, Telegram और Google Meet शामिल हैं. इसका मतलब है कि Samsung यूजर्स इन प्लेटफॉर्म पर होने वाली कॉल को भी अपने फोन के डिफॉल्ट Phone ऐप के जरिए रिकॉर्ड कर पाएंगे, हालांकि यह लिस्ट अभी पूरी नहीं मानी जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिस फोन पर इस फीचर की टेस्टिंग की गई थी, उसमें यही तीन कॉलिंग ऐप इंस्टॉल थे. ऐसे में संभव है कि फाइनल अपडेट में दूसरे ऐप्स के नाम भी जुड़ जाएं.

कॉल रिकॉर्ड होने पर नहीं मिलेगा अलर्ट?

इस फीचर की एक खास बात यह भी है कि सामने आई जानकारी के मुताबिक, कॉल रिकॉर्ड करते समय दूसरे व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए कोई ऑडियो अलर्ट नहीं सुनाई देगा. Samsung का Phone ऐप थर्ड-पार्टी ऐप्स पर होने वाली कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग अलर्ट नहीं बजा सकता है. ऐसी स्थिति में कॉल रिकॉर्ड करने से पहले दूसरे व्यक्ति को इसकी जानकारी देना जरूरी हो सकता है.

यह भी पढ़ें - Temperature Sensor Uses : सिर्फ AC के लिए नहीं होते Temperature Sensors, घर में ऐसे भी आते हैं काम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow