जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें

अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जदरान लंबे समय से अस्पताल में थे, कुछ दिन पहले उनकी गंभीर बिमारी का पता चला था. वह इलाज के लिए भारत में थे, लेकिन 7 जुलाई को 38 साल की उम्र में वह जिंदगी की जंग हार गए. बुधवार को वह 39वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले उनका निधन हो गया. नियति का खेल देखिए कि उनके जन्मदिन के दिन ही उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, इसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. शापूर जादरान का जन्म 8 जुलाई, 1987 को लोगर प्रोविंस में हुआ था. बुधवार, 8 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर काबुल पहुंचा, जहां राशिद खान, मोहम्मद नबी समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे जो उनके साथ खेल चुके थे. शापूर जब क्रिकेट में आए तब उन्होंने अपनी हाइट, लंबे बालों और तेज गति की गेंदबाजी के कारण सुर्खियां बटौरी थी, अपने करियर में उन्होंने गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आउट किया. The mortal remains of the late Afghanistan fast bowler, Shapoor Zadran, arrived in Kabul today, where former and current national team players, ACB officials, members of his family, and distinguished dignitaries gathered at Kabul International Airport to receive him.The funeral… pic.twitter.com/cMvDFGXrmS — Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) July 8, 2026 भारत में ली आखिरी सांस शापूर जादरान का इलाज दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में चल रहा था. वह इम्यून सिस्टम से जुड़ी एक गंभीर बीमार से लड़ रहे थे. काबुल एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी, पूर्व और वर्तमान में खेल रहे कई खिलाड़ी और उनके परिवार के सदस्य एकत्रित हुए. इस दौरान सभी की आंखे नम थी, राशिद खान के आंसू नहीं रुके, पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी भी काफी भावुक नजर आए. यह भी पढ़ें- टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग .@MohammadNabi007, Raees Ahmadzai @afghcricket, Karim Khan Sadiq, @nawrozmangal48, and Dawlat Khan Ahmadzai pay tribute to the late Shapoor Zadran and share their heartfelt condolences and memories before the arrival of his mortal remains in Kabul this afternoon.The funeral… pic.twitter.com/Kb8dKspIO2 — Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) July 8, 2026 अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि काबुल के ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में गुरुवार सुबह 10 बजे जनाजे की नमाज अदा की जाएगी. इसके बाद मरंजन हिल स्थित कबिर्स्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. यह भी पढ़ें- 5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन शापूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे मैचों में 43 विकेट लिए. उन्होंने 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 37 विकेट लिए. वह 2012/13 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेले थे.

Jul 9, 2026 - 09:30
 0
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें

अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जदरान लंबे समय से अस्पताल में थे, कुछ दिन पहले उनकी गंभीर बिमारी का पता चला था. वह इलाज के लिए भारत में थे, लेकिन 7 जुलाई को 38 साल की उम्र में वह जिंदगी की जंग हार गए. बुधवार को वह 39वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले उनका निधन हो गया. नियति का खेल देखिए कि उनके जन्मदिन के दिन ही उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, इसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.

शापूर जादरान का जन्म 8 जुलाई, 1987 को लोगर प्रोविंस में हुआ था. बुधवार, 8 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर काबुल पहुंचा, जहां राशिद खान, मोहम्मद नबी समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे जो उनके साथ खेल चुके थे. शापूर जब क्रिकेट में आए तब उन्होंने अपनी हाइट, लंबे बालों और तेज गति की गेंदबाजी के कारण सुर्खियां बटौरी थी, अपने करियर में उन्होंने गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आउट किया.

भारत में ली आखिरी सांस

शापूर जादरान का इलाज दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में चल रहा था. वह इम्यून सिस्टम से जुड़ी एक गंभीर बीमार से लड़ रहे थे. काबुल एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी, पूर्व और वर्तमान में खेल रहे कई खिलाड़ी और उनके परिवार के सदस्य एकत्रित हुए. इस दौरान सभी की आंखे नम थी, राशिद खान के आंसू नहीं रुके, पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी भी काफी भावुक नजर आए.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि काबुल के ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में गुरुवार सुबह 10 बजे जनाजे की नमाज अदा की जाएगी. इसके बाद मरंजन हिल स्थित कबिर्स्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

शापूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे मैचों में 43 विकेट लिए. उन्होंने 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 37 विकेट लिए. वह 2012/13 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेले थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow