IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब बेहद अहम दौर में पहुंच गई है. चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस समय सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है. ऐसे में यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा बन गया है. अगर भारत यह मुकाबला हारता है तो सीरीज बचाने की उम्मीद खत्म हो जाएगी. भारतीय समय के अनुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस रात 9.30 बजे होगा. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. कप्तान श्रेयस अय्यर पर बढ़ा दबाव श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तान बनने के बाद टीम अब तक जीत हासिल नहीं कर सकी है. लगातार हार के कारण कप्तान और टीम प्रबंधन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे समय में चौथा टी20 मुकाबला अय्यर के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है. अगर भारत जीत दर्ज करता है तो सीरीज में वापसी की उम्मीद बनी रहेगी. ये भी पढ़े-ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग आठ साल बाद फिर ब्रिस्टल में उतरेगा भारत भारतीय टीम करीब आठ साल बाद ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर टी20 इंटरनेशनल खेलने जा रही है. इससे पहले भारत ने साल 2018 में इसी मैदान पर इंग्लैंड का सामना किया था. वह मुकाबला भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यादगार साबित हुआ था. उस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था. उस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रोहित शर्मा रहे थे. उन्होंने नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई थी. अब एक बार फिर टीम इंडिया उसी मैदान पर उतरेगी और उसकी कोशिश होगी कि इतिहास दोहराकर सीरीज में वापसी करे. ब्रिस्टल में इंग्लैंड का रिकॉर्ड अगर इस मैदान पर इंग्लैंड के प्रदर्शन की बात करें तो उसके आंकड़े भी बहुत मजबूत नहीं हैं. इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में अब तक पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें उसे सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यही वजह है कि इंग्लैंड भी इस मुकाबले को जीतकर अपने घरेलू रिकॉर्ड को बेहतर बनाने और सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा. आखिर किसके नाम होगा मुकाबला ब्रिस्टल का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है. वहीं इंग्लैंड जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा. अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या भारतीय टीम आठ साल पुराना इतिहास दोहरा पाएगी या इंग्लैंड अपने घर में सीरीज जीतने का जश्न मनाएगा. ये भी पढ़े-5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

Jul 9, 2026 - 09:30
 0
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब बेहद अहम दौर में पहुंच गई है. चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस समय सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है. ऐसे में यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा बन गया है. अगर भारत यह मुकाबला हारता है तो सीरीज बचाने की उम्मीद खत्म हो जाएगी.

भारतीय समय के अनुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस रात 9.30 बजे होगा. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

कप्तान श्रेयस अय्यर पर बढ़ा दबाव

श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तान बनने के बाद टीम अब तक जीत हासिल नहीं कर सकी है. लगातार हार के कारण कप्तान और टीम प्रबंधन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे समय में चौथा टी20 मुकाबला अय्यर के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है. अगर भारत जीत दर्ज करता है तो सीरीज में वापसी की उम्मीद बनी रहेगी.

ये भी पढ़े-ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग

आठ साल बाद फिर ब्रिस्टल में उतरेगा भारत

भारतीय टीम करीब आठ साल बाद ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर टी20 इंटरनेशनल खेलने जा रही है. इससे पहले भारत ने साल 2018 में इसी मैदान पर इंग्लैंड का सामना किया था. वह मुकाबला भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यादगार साबित हुआ था.

उस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था.

उस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रोहित शर्मा रहे थे. उन्होंने नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई थी. अब एक बार फिर टीम इंडिया उसी मैदान पर उतरेगी और उसकी कोशिश होगी कि इतिहास दोहराकर सीरीज में वापसी करे.

ब्रिस्टल में इंग्लैंड का रिकॉर्ड

अगर इस मैदान पर इंग्लैंड के प्रदर्शन की बात करें तो उसके आंकड़े भी बहुत मजबूत नहीं हैं. इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में अब तक पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें उसे सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

यही वजह है कि इंग्लैंड भी इस मुकाबले को जीतकर अपने घरेलू रिकॉर्ड को बेहतर बनाने और सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा.

आखिर किसके नाम होगा मुकाबला

ब्रिस्टल का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है. वहीं इंग्लैंड जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा. अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या भारतीय टीम आठ साल पुराना इतिहास दोहरा पाएगी या इंग्लैंड अपने घर में सीरीज जीतने का जश्न मनाएगा.

ये भी पढ़े-5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow