चूक न जाएं मौका! 8वें वेतन आयोग की दिल्ली बैठकों के लिए तारीखें तय, जानें कब तक कर सकेंगे आवदेन?

8th Pay Commission Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने वेतन संशोधन और सेवा से जुड़े अन्य लाभों पर चर्चा जारी रखते हुए अगले महीने नई दिल्ली में हितधारकों के साथ बातचीत के दो और दौर की घोषणा की है. 23 जुलाई को जारी एक नोटिस में आयोग ने कहा कि वह 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के साथ आमने-सामने की बैठकें करेगा. इसमें केवल वे कही कर्मचारी संघ, फेडरेशन या संगठन शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अपना ज्ञाप पहले ही जमा कर दिया है, लेकिन आयोग के साथ अभी तक चर्चा नहीं हो पाई है. ऐसे में योग्य संघ और यूनियन आयोग के साथ अपॉइंटमेंट के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए प्रक्रिया आवेदन केवल 8th Central Pay Commission Official Portal पर उपलब्ध एनआईसी (NIC) फॉर्म के जरिए ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे. हॉर्ड कॉपी या ईमेल पर भेजे गए आवेदनों को अमान्य माना जाएगा. ध्यान रहें कि फॉर्म भरते वक्त मेमोरेंडम सबमिशन के बाद मिला आपका यूनीक Memo Id दर्ज करना अनिवार्य है. आयोग ने कहा कि मीटिंग की जगह और समय की जानकारी अलग से दी जाएगी.  किन मुद्दों पर होगी चर्चा? दिल्ली में आयोजित दो-दिवसीय बैठक के दौरान सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स से संबंधित संगठन वेतन और सेवा की शर्तों से जुड़ी कई मुद्दे उठाएंगे-  इस दौरान मिनिमम बेसिक पे को बढ़ाने की बात कही जाएगी. नया फिटमेंट फैक्टर तय करने पर सीधी बातचीत होगी. अलाउंसेज, प्रोमोशन और करियर प्रोग्रेशन जैसे कई अन्य लाभों पर भी चर्चा होगी.  आयोग ने कहा कि अगस्त में होने वाली बैठकें चल रही बातचीत की प्रक्रिया का एक हिस्सा हैं और आने वाले महीनों में दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में भी और बैठकें की जाएंगी. दिल्ली-NCR इलाके के बाहर के कर्मचारी संगठन अपने राज्य या केंद्र-शासित प्रदेश में या किसी नजदीकी जगह पर बैठक के लिए समय ले सकते हैं. ये भी पढ़ें: अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान? 

Jul 27, 2026 - 11:30
 0
चूक न जाएं मौका! 8वें वेतन आयोग की दिल्ली बैठकों के लिए तारीखें तय, जानें कब तक कर सकेंगे आवदेन?

8th Pay Commission Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने वेतन संशोधन और सेवा से जुड़े अन्य लाभों पर चर्चा जारी रखते हुए अगले महीने नई दिल्ली में हितधारकों के साथ बातचीत के दो और दौर की घोषणा की है.

23 जुलाई को जारी एक नोटिस में आयोग ने कहा कि वह 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के साथ आमने-सामने की बैठकें करेगा. इसमें केवल वे कही कर्मचारी संघ, फेडरेशन या संगठन शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अपना ज्ञाप पहले ही जमा कर दिया है, लेकिन आयोग के साथ अभी तक चर्चा नहीं हो पाई है. ऐसे में योग्य संघ और यूनियन आयोग के साथ अपॉइंटमेंट के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के लिए प्रक्रिया

आवेदन केवल 8th Central Pay Commission Official Portal पर उपलब्ध एनआईसी (NIC) फॉर्म के जरिए ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे. हॉर्ड कॉपी या ईमेल पर भेजे गए आवेदनों को अमान्य माना जाएगा. ध्यान रहें कि फॉर्म भरते वक्त मेमोरेंडम सबमिशन के बाद मिला आपका यूनीक Memo Id दर्ज करना अनिवार्य है. आयोग ने कहा कि मीटिंग की जगह और समय की जानकारी अलग से दी जाएगी. 

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

दिल्ली में आयोजित दो-दिवसीय बैठक के दौरान सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स से संबंधित संगठन वेतन और सेवा की शर्तों से जुड़ी कई मुद्दे उठाएंगे- 

  • इस दौरान मिनिमम बेसिक पे को बढ़ाने की बात कही जाएगी.
  • नया फिटमेंट फैक्टर तय करने पर सीधी बातचीत होगी.
  • अलाउंसेज, प्रोमोशन और करियर प्रोग्रेशन जैसे कई अन्य लाभों पर भी चर्चा होगी. 

आयोग ने कहा कि अगस्त में होने वाली बैठकें चल रही बातचीत की प्रक्रिया का एक हिस्सा हैं और आने वाले महीनों में दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में भी और बैठकें की जाएंगी. दिल्ली-NCR इलाके के बाहर के कर्मचारी संगठन अपने राज्य या केंद्र-शासित प्रदेश में या किसी नजदीकी जगह पर बैठक के लिए समय ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान? 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow