‘गर्व है तुम पर छोटे...’, वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अब काटा गदर, 19 चौकों और 6 छक्कों के साथ बना दिए इतने रन

15 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी के परिवार से एक और चमकता हीरा सामने आया है. समस्तीपुर में एक स्थानीय मैच के दौरान उनके 10 साल के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने महज 119 गेंदों पर 19 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 168 रनों की तूफानी पारी खेली. छोटे भाई की इस शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव खुद को रोक नहीं सके. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करके लिखा, ‘गर्व है तुम पर मेरे छोटे भाई.’ 15 वर्ष के वैभव अपनी बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे तो बन ही चुके हैं. उन्होंने इंडिया के स्कवॉड में भी अपनी जगह बना ली है. उनके छोटे भाई भी कुछ कम नहीं हैं. वैभव के भाई अभी बस 10 साल के ही हैं और 10 साल की उम्र में ही वे क्रिकेट के खेल में काफी अच्छा कर रहें हैं. यह भी पढ़ें- IPL Trade: 'ये तो होना ही था...', कुलदीप के लिए DC मालिक के पोस्ट पर डेविड वार्नर ने ये क्या लिख दिया, मचा बवाल छोटे भाई के प्रदर्शन पर वैभव ने लिखा-ऐसे ही चमकते रहो इसी खुशी को व्यक्त करते हुए भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भावुक शब्द लिखे. उन्होंने लिखा, ‘मुझे तुम पर गर्व है, मेरे छोटे भाई. ऐसे ही चमकते रहो और हमें हर दिन गौरवान्वित करते रहो.’ आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों को धूल चटा दिया. बता दें कि यह मुकाबला ऋषभ-11 और रोशन-11 की टीमों के बीच खेला जा रहा था. ऋषभ-11 ने मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 311 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इतने बड़े स्कोर की नींव रखने वाले 10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी थे. अपनी पारी आते ही आशीर्वाद सूर्यवंशी ने महज 119 गेंदों में 168 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली. अपनी इस शानदार पारी के दौरान इस नन्हे खिलाड़ी ने 19 चौके और 6 शानदार छक्के जड़े. इसी बीच उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि वे शानदार खिलाड़ी हैं. यह भी पढ़ें- IND Vs IRE: आयरलैंड सीरीज में तबाही मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, सब जान लीजिए

Jun 25, 2026 - 15:30
 0
‘गर्व है तुम पर छोटे...’, वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अब काटा गदर, 19 चौकों और 6 छक्कों के साथ बना दिए इतने रन

15 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी के परिवार से एक और चमकता हीरा सामने आया है. समस्तीपुर में एक स्थानीय मैच के दौरान उनके 10 साल के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने महज 119 गेंदों पर 19 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 168 रनों की तूफानी पारी खेली. छोटे भाई की इस शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव खुद को रोक नहीं सके. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करके लिखा, ‘गर्व है तुम पर मेरे छोटे भाई.’

15 वर्ष के वैभव अपनी बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे तो बन ही चुके हैं. उन्होंने इंडिया के स्कवॉड में भी अपनी जगह बना ली है. उनके छोटे भाई भी कुछ कम नहीं हैं. वैभव के भाई अभी बस 10 साल के ही हैं और 10 साल की उम्र में ही वे क्रिकेट के खेल में काफी अच्छा कर रहें हैं.

यह भी पढ़ें- IPL Trade: 'ये तो होना ही था...', कुलदीप के लिए DC मालिक के पोस्ट पर डेविड वार्नर ने ये क्या लिख दिया, मचा बवाल

छोटे भाई के प्रदर्शन पर वैभव ने लिखा-ऐसे ही चमकते रहो

इसी खुशी को व्यक्त करते हुए भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भावुक शब्द लिखे. उन्होंने लिखा, ‘मुझे तुम पर गर्व है, मेरे छोटे भाई. ऐसे ही चमकते रहो और हमें हर दिन गौरवान्वित करते रहो.’

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों को धूल चटा दिया. बता दें कि यह मुकाबला ऋषभ-11 और रोशन-11 की टीमों के बीच खेला जा रहा था. ऋषभ-11 ने मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 311 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इतने बड़े स्कोर की नींव रखने वाले 10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी थे. अपनी पारी आते ही आशीर्वाद सूर्यवंशी ने महज 119 गेंदों में 168 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली. अपनी इस शानदार पारी के दौरान इस नन्हे खिलाड़ी ने 19 चौके और 6 शानदार छक्के जड़े. इसी बीच उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि वे शानदार खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें- IND Vs IRE: आयरलैंड सीरीज में तबाही मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, सब जान लीजिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow