गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
रविवार, 8 मार्च की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में अमर हो गई. इसी दिन भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. हार्दिक पांड्या के लिए यह जीत बहुत खास रही क्योंकि वो लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के सदस्य रहे. उन्होंने खास अंदाज में इस जीत का जश्न भी बनाया. जब भारतीय टीम मैदान में जीत का जश्न मना रही थी, तब हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं. यहां तक कि दोनों ने मैदान पर एक-दूसरे को किस भी किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 'मिसेज' शब्द आ गया है. दरअसल एक बातचीत के समय हार्दिक ने माहिका को अपनी मिसेज कहकर संबोधित किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड ने रिकॉर्ड 96 रनों के अंतर से हराया. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद से भी बढ़िया प्रदर्शन करके टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 9 पारियों में उन्होंने 217 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए. मैच के बाद बातचीत में हार्दिक पांड्या ने कहा, "मैं ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. मैंने 2024 में कहा था कि मैं जिस भी ट्रॉफी के लिए खेलूंगा, उसे जीतूंगा. यह ट्रॉफी उसी का प्रमाण है. मैंने बहुत मेहनत की है. बहुत मेहनत, चुप रहा और एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश की. जबसे माहिका मेरे जीवन में आई हैं, मैं जीतता जा रहा हूं." माहिका शर्मा ने भी भारतीय टीम की जीत और हार्दिक के लिए बहुत खुशी मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिनमें हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं. हार्दिक ने पिछले साल अक्टूबर में माहिका शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. यह भी पढ़ें: ईशान किशन को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? रकम कर देगी हैरान; टी20 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका
रविवार, 8 मार्च की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में अमर हो गई. इसी दिन भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. हार्दिक पांड्या के लिए यह जीत बहुत खास रही क्योंकि वो लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के सदस्य रहे. उन्होंने खास अंदाज में इस जीत का जश्न भी बनाया.
जब भारतीय टीम मैदान में जीत का जश्न मना रही थी, तब हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं. यहां तक कि दोनों ने मैदान पर एक-दूसरे को किस भी किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 'मिसेज' शब्द आ गया है. दरअसल एक बातचीत के समय हार्दिक ने माहिका को अपनी मिसेज कहकर संबोधित किया.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड ने रिकॉर्ड 96 रनों के अंतर से हराया. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद से भी बढ़िया प्रदर्शन करके टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 9 पारियों में उन्होंने 217 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए.
मैच के बाद बातचीत में हार्दिक पांड्या ने कहा, "मैं ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. मैंने 2024 में कहा था कि मैं जिस भी ट्रॉफी के लिए खेलूंगा, उसे जीतूंगा. यह ट्रॉफी उसी का प्रमाण है. मैंने बहुत मेहनत की है. बहुत मेहनत, चुप रहा और एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश की. जबसे माहिका मेरे जीवन में आई हैं, मैं जीतता जा रहा हूं."
माहिका शर्मा ने भी भारतीय टीम की जीत और हार्दिक के लिए बहुत खुशी मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिनमें हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं. हार्दिक ने पिछले साल अक्टूबर में माहिका शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था.
यह भी पढ़ें:
ईशान किशन को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? रकम कर देगी हैरान; टी20 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका
What's Your Reaction?