दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान किशन अर्धशतक से चूके
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारत ने पहले खेलने के बाद इंग्लैंड को 191 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 65 रन बनाए थे. 10 ओवर में स्कोर दो विकेट पर 96 रन था. वहीं 15 ओवर में स्कोर 144 हो गया था. अंतिम पांच ओवर में तेजी से रन नहीं बने. 16वें ओवर में दो रन, 17वें ओवर में सात रन और 18वें ओवर में सिर्फ 9 रन बने. हालांकि, लास्ट ओवर में 17 रन आए. इस तरह भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बोर्ड पर लगाए. भारत के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, लेकिन रचा इतिहास 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वह सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने सबसे कम उम्र में किसी भारतीय द्वारा टी20 इंटरनेशनल में छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वैभव ने अपने पहले मैच में 10 गेंद में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. अभिषेक ने 24 गेंद में 43 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला. भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 65 रन बनाए. दोनों ओपनर्स आउट हुए तो नजरें थीं कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर. दोनों को अच्छी शुरुआत मिली. अय्यर ने 22 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला. वहीं ईशान किशन अर्धशतक से चूक गए. वह 40 गेंद में छह चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए. फिर शिवम दुबे सात गेंद में पांच और अक्षर पटेल तीन गेंद में दो रन सस्ते में आउट हुए. अंत में तिलक वर्मा ने कुछ बड़े शॉट्स खेले. तिलक 11 गेंद में 24 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया. हर्षित राणा तीन गेंद में एक सिक्स लगाकर आउट हुए. इंग्लैंड के लिए सैम कर्रन ने कमाल की गेंदबाजी की. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली. विल जैक्स ने ही वैभव सूर्यवंशी को आउट किया. यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी का हुआ डेब्यू; इंग्लैंड में 2 बदलाव; देखें प्लेइंग इलेवन
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारत ने पहले खेलने के बाद इंग्लैंड को 191 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 65 रन बनाए थे. 10 ओवर में स्कोर दो विकेट पर 96 रन था. वहीं 15 ओवर में स्कोर 144 हो गया था. अंतिम पांच ओवर में तेजी से रन नहीं बने. 16वें ओवर में दो रन, 17वें ओवर में सात रन और 18वें ओवर में सिर्फ 9 रन बने. हालांकि, लास्ट ओवर में 17 रन आए. इस तरह भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बोर्ड पर लगाए. भारत के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए.
डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, लेकिन रचा इतिहास
15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वह सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने सबसे कम उम्र में किसी भारतीय द्वारा टी20 इंटरनेशनल में छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वैभव ने अपने पहले मैच में 10 गेंद में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. अभिषेक ने 24 गेंद में 43 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला.
भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 65 रन बनाए. दोनों ओपनर्स आउट हुए तो नजरें थीं कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर. दोनों को अच्छी शुरुआत मिली. अय्यर ने 22 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला. वहीं ईशान किशन अर्धशतक से चूक गए. वह 40 गेंद में छह चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए.
फिर शिवम दुबे सात गेंद में पांच और अक्षर पटेल तीन गेंद में दो रन सस्ते में आउट हुए. अंत में तिलक वर्मा ने कुछ बड़े शॉट्स खेले. तिलक 11 गेंद में 24 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया. हर्षित राणा तीन गेंद में एक सिक्स लगाकर आउट हुए.
इंग्लैंड के लिए सैम कर्रन ने कमाल की गेंदबाजी की. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली. विल जैक्स ने ही वैभव सूर्यवंशी को आउट किया.
यह भी पढ़ें-
What's Your Reaction?