केवीएस बाल वाटिका और क्लास 1 में एडमिशन का रिजल्ट ​जारी, इस वेबसाइट पर देख सकते हैं नतीजे

केंद्रीय विद्यालय संगठन आज बाल वाटिका और क्लास 1 में दाखिले के लिए लॉटरी नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन अभिभावकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने बच्चे का नाम लिस्ट में देख सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चली थी. इस दौरान देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए. अभिभावक अपने बच्चे का स्टेटस केंद्रीय विद्यालय संगठन और admission.kvs.gov.in पर देख सकते हैं. यहां पर अस्थायी चयन सूची (प्रोविजनल लिस्ट) और वेटिंग लिस्ट दोनों जारी की गई है. काम की डेट?  बालवाटिका की पहली प्रोविजनल लिस्ट - 8 अप्रैल 2026 कक्षा 1 की पहली प्रोविजनल लिस्ट - 9 अप्रैल 2026 असम, केरल और पुडुचेरी में - 10 अप्रैल 2026 (चुनाव के कारण) दूसरी लिस्ट - 16 अप्रैल 2026 तीसरी लिस्ट - 21 अप्रैल 2026 दिया जाएगा मौका अगर इन लिस्ट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो 22 से 26 अप्रैल के बीच ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाएगा. बालवाटिका और कक्षा 2 से ऊपर की कक्षाओं में दाखिला 15 से 20 अप्रैल के बीच किया जाएगा. कक्षा 11 को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है. यह भी पढ़ें -  UPSC Success Story: गरीबी नहीं रोक पाई सपने, दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने पहले प्रयास में पास की UPSC परीक्षा कैसे काम करती है केवीएस की लॉटरी? केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका और कक्षा 1 में दाखिला पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम से होता है. इसमें पारदर्शिता का खास ध्यान रखा जाता है. रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद सभी आवेदनों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है जैसे आरटीई, सेवा प्राथमिकता, आरक्षित वर्ग आदि. क्लास 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिला खाली सीटों के आधार पर ऑफलाइन किया जाता है. वहीं कक्षा 11 में प्रवेश, सीबीएसई बोर्ड के क्लास 10वीं के नतीजे आने के बाद शुरू होगा. लॉटरी के बाद क्या करें अभिभावक? जिन बच्चों का नाम सूची में आता है, उनके अभिभावकों को तय समय के भीतर स्कूल जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा. इसमें उम्र का प्रमाण, निवास प्रमाण, सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए) और आरटीई श्रेणी के लिए आय प्रमाण पत्र देना होगा. अगर तय समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो सीट वेटिंग लिस्ट वाले बच्चे को दे दी जाएगी. यह भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC आबकारी सिपाही पदों पर निकली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन

Apr 9, 2026 - 06:30
 0
केवीएस बाल वाटिका और क्लास 1 में एडमिशन का रिजल्ट ​जारी, इस वेबसाइट पर देख सकते हैं नतीजे

केंद्रीय विद्यालय संगठन आज बाल वाटिका और क्लास 1 में दाखिले के लिए लॉटरी नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन अभिभावकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने बच्चे का नाम लिस्ट में देख सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चली थी.

इस दौरान देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए. अभिभावक अपने बच्चे का स्टेटस केंद्रीय विद्यालय संगठन और admission.kvs.gov.in पर देख सकते हैं. यहां पर अस्थायी चयन सूची (प्रोविजनल लिस्ट) और वेटिंग लिस्ट दोनों जारी की गई है.

काम की डेट? 

  • बालवाटिका की पहली प्रोविजनल लिस्ट - 8 अप्रैल 2026
  • कक्षा 1 की पहली प्रोविजनल लिस्ट - 9 अप्रैल 2026
  • असम, केरल और पुडुचेरी में - 10 अप्रैल 2026 (चुनाव के कारण)
  • दूसरी लिस्ट - 16 अप्रैल 2026
  • तीसरी लिस्ट - 21 अप्रैल 2026

दिया जाएगा मौका

अगर इन लिस्ट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो 22 से 26 अप्रैल के बीच ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाएगा. बालवाटिका और कक्षा 2 से ऊपर की कक्षाओं में दाखिला 15 से 20 अप्रैल के बीच किया जाएगा. कक्षा 11 को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है.

कैसे काम करती है केवीएस की लॉटरी?

केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका और कक्षा 1 में दाखिला पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम से होता है. इसमें पारदर्शिता का खास ध्यान रखा जाता है. रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद सभी आवेदनों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है जैसे आरटीई, सेवा प्राथमिकता, आरक्षित वर्ग आदि. क्लास 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिला खाली सीटों के आधार पर ऑफलाइन किया जाता है. वहीं कक्षा 11 में प्रवेश, सीबीएसई बोर्ड के क्लास 10वीं के नतीजे आने के बाद शुरू होगा.

लॉटरी के बाद क्या करें अभिभावक?

जिन बच्चों का नाम सूची में आता है, उनके अभिभावकों को तय समय के भीतर स्कूल जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा. इसमें उम्र का प्रमाण, निवास प्रमाण, सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए) और आरटीई श्रेणी के लिए आय प्रमाण पत्र देना होगा. अगर तय समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो सीट वेटिंग लिस्ट वाले बच्चे को दे दी जाएगी.

यह भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC आबकारी सिपाही पदों पर निकली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow