IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

IIM में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 में रजिस्ट्रेशन की संख्या घटी है. इस साल 2.84 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जबकि 2025 में यह आंकड़ा 2.95 लाख था. परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी. लेकिन आवेदन कम होने का मतलब यह नहीं कि मैनेजमेंट की पढ़ाई में युवाओं की दिलचस्पी खत्म हो गई है.  तीन साल के आंकड़े क्या कहते हैं? 2024 में 3.29 लाख उम्मीदवारों ने CAT के लिए आवेदन किया था. 2025 में यह संख्या घटकर 2.95 लाख रह गई और इस साल 2.84 लाख पर आ गई. यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 3.7 प्रतिशत की कमी आई है. 2024 के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें, तो आवेदन लगभग 13.7 प्रतिशत कम हैं. CAT के जरिए 22 IIM और कई दूसरे मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिला मिलता है, लेकिन आवेदन घटने से टॉप संस्थानों में सीट पाना आसान हो जाएगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता. दाखिले में CAT स्कोर के साथ पढ़ाई का रिकॉर्ड, इंटरव्यू और हर संस्थान के अपने नियम भी मायने रखते हैं.  MBA की फीस और नौकरी को लेकर चिंता आजकल छात्र MBA चुनने से पहले फीस, प्लेसमेंट और खर्च के बदले मिलने वाले फायदे को भी देखते हैं. कई बड़े बिजनेस स्कूलों में MBA की कुल फीस काफी ज्यादा होती है. ऐसे में उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि पढ़ाई के बाद उन्हें कैसी नौकरी और कितनी सैलरी मिलेगी. नौकरी के बाजार में बदलाव और कंपनियों में उतार-चढ़ाव भी कुछ छात्रों का फैसला बदल रही. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए दो साल का फुल-टाइम MBA करने के लिए अपनी कमाई छोड़ना आसान नहीं होता. कुछ लोग नौकरी के साथ एग्जीक्यूटिव MBA, ऑनलाइन कोर्स या दूसरे सर्टिफिकेट कोर्स भी सोचते हैं.  यह भी पढ़ें : UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन CAT के अलावा दूसरे विकल्प भी मैनेजमेंट में करियर बनाने वालों के पास CAT के अलावा XAT, SNAP, NMAT और CMAT जैसी परीक्षाएं भी हैं. इनसे अलग-अलग बिजनेस स्कूलों में दाखिला मिल सकता है. इस तरह उम्मीदवार अपनी तैयारी, पसंद के संस्थान और बजट के हिसाब से रास्ता चुन रहे  हैं. CAT 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी होना तय बताया गया है. आवेदन की फीस सामान्य श्रेणी के लिए यह 2,700 रुपये और आरक्षित श्रेणियों के लिए 1,350 रुपये थी.  यह भी पढ़ें :गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद

Oct 11, 2026 - 13:30
 0
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

IIM में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 में रजिस्ट्रेशन की संख्या घटी है. इस साल 2.84 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जबकि 2025 में यह आंकड़ा 2.95 लाख था. परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी. लेकिन आवेदन कम होने का मतलब यह नहीं कि मैनेजमेंट की पढ़ाई में युवाओं की दिलचस्पी खत्म हो गई है. 

तीन साल के आंकड़े क्या कहते हैं?

2024 में 3.29 लाख उम्मीदवारों ने CAT के लिए आवेदन किया था. 2025 में यह संख्या घटकर 2.95 लाख रह गई और इस साल 2.84 लाख पर आ गई. यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 3.7 प्रतिशत की कमी आई है. 2024 के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें, तो आवेदन लगभग 13.7 प्रतिशत कम हैं. CAT के जरिए 22 IIM और कई दूसरे मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिला मिलता है, लेकिन आवेदन घटने से टॉप संस्थानों में सीट पाना आसान हो जाएगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता. दाखिले में CAT स्कोर के साथ पढ़ाई का रिकॉर्ड, इंटरव्यू और हर संस्थान के अपने नियम भी मायने रखते हैं.

 MBA की फीस और नौकरी को लेकर चिंता

आजकल छात्र MBA चुनने से पहले फीस, प्लेसमेंट और खर्च के बदले मिलने वाले फायदे को भी देखते हैं. कई बड़े बिजनेस स्कूलों में MBA की कुल फीस काफी ज्यादा होती है. ऐसे में उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि पढ़ाई के बाद उन्हें कैसी नौकरी और कितनी सैलरी मिलेगी. नौकरी के बाजार में बदलाव और कंपनियों में उतार-चढ़ाव भी कुछ छात्रों का फैसला बदल रही. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए दो साल का फुल-टाइम MBA करने के लिए अपनी कमाई छोड़ना आसान नहीं होता. कुछ लोग नौकरी के साथ एग्जीक्यूटिव MBA, ऑनलाइन कोर्स या दूसरे सर्टिफिकेट कोर्स भी सोचते हैं. 

यह भी पढ़ें : UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन

CAT के अलावा दूसरे विकल्प भी

मैनेजमेंट में करियर बनाने वालों के पास CAT के अलावा XAT, SNAP, NMAT और CMAT जैसी परीक्षाएं भी हैं. इनसे अलग-अलग बिजनेस स्कूलों में दाखिला मिल सकता है. इस तरह उम्मीदवार अपनी तैयारी, पसंद के संस्थान और बजट के हिसाब से रास्ता चुन रहे  हैं. CAT 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी होना तय बताया गया है. आवेदन की फीस सामान्य श्रेणी के लिए यह 2,700 रुपये और आरक्षित श्रेणियों के लिए 1,350 रुपये थी. 

यह भी पढ़ें :गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow