कूपर कोनोली ने रचा इतिहास, IPL के पहले सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का बना दिया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने इतिहास रचते हुए पहले सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया. बता दें कि यह कूपर कोनोली का पहला आईपीएल सीजन है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को पंजाब ने 2026 सीजन के लिए 3 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. इस पहले सीजन में कोनोली ने 32 छक्के लगाकर खुद को सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप पर काबिज कर दिया है. इस लिस्ट में अब सनथ जयसूर्या 31 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. कोनोली ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है. लिस्ट में तीसरा नाम जैक फ्रेजर मैकगर्क का है. अपने पहले आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के 2026 में कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स)- 32* छक्के 2008 में सनथ जयसूर्या (मुंबई इंडियंस)- 31 छक्के 2024 में जैक फ्रेचर मैकगर्ग (दिल्ली कैपिटल्स)- 28 छक्के 2026 में फिन एलन (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 27* छक्के 2008 में शॉन मार्श (पंजाब किंग्स)- 26 छक्के जमकर बोल रहा कूपर कोनोली का बल्ला सीजन में कूपर कोनोली शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेल लिए 13 मैचों की 12 पारियों में बैटिंग करते हुए 47.30 की औसत और 162.54 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकल चुके हैं. हाई स्कोर 107* रनों का रहा. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 8वें पायदान पर हैं. पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की रेस पिछले लगातार 6 मैचों में हार झेलने के बाद पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल नजर आने लगा है. टीम ने 13 मैचों में 6 जीत हासिल करके 13 प्वाइंट्स हासिल किए हैं. यहां से टीम को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा. इसके अलावा टीम को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा, बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा IPL के पिछले सभी रिकॉर्ड तहस-नहस, 53वें 'दोहरे शतक' से बना अनोखा रिकॉर्ड; हैरान कर देंगे आंकड़े
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने इतिहास रचते हुए पहले सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया.
बता दें कि यह कूपर कोनोली का पहला आईपीएल सीजन है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को पंजाब ने 2026 सीजन के लिए 3 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. इस पहले सीजन में कोनोली ने 32 छक्के लगाकर खुद को सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप पर काबिज कर दिया है.
इस लिस्ट में अब सनथ जयसूर्या 31 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. कोनोली ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है. लिस्ट में तीसरा नाम जैक फ्रेजर मैकगर्क का है.
अपने पहले आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
- 2026 में कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स)- 32* छक्के
- 2008 में सनथ जयसूर्या (मुंबई इंडियंस)- 31 छक्के
- 2024 में जैक फ्रेचर मैकगर्ग (दिल्ली कैपिटल्स)- 28 छक्के
- 2026 में फिन एलन (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 27* छक्के
- 2008 में शॉन मार्श (पंजाब किंग्स)- 26 छक्के
जमकर बोल रहा कूपर कोनोली का बल्ला
सीजन में कूपर कोनोली शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेल लिए 13 मैचों की 12 पारियों में बैटिंग करते हुए 47.30 की औसत और 162.54 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकल चुके हैं. हाई स्कोर 107* रनों का रहा. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 8वें पायदान पर हैं.
पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की रेस
पिछले लगातार 6 मैचों में हार झेलने के बाद पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल नजर आने लगा है. टीम ने 13 मैचों में 6 जीत हासिल करके 13 प्वाइंट्स हासिल किए हैं. यहां से टीम को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा. इसके अलावा टीम को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा, बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा
IPL के पिछले सभी रिकॉर्ड तहस-नहस, 53वें 'दोहरे शतक' से बना अनोखा रिकॉर्ड; हैरान कर देंगे आंकड़े
What's Your Reaction?