RCB और पंजाब के मैच में टूटे 7 बड़े रिकॉर्ड, विराट ने रचा इतिहास; PBKS ने बनाया अनचाहा कीर्तिमान
आईपीएल 2026 में रविवार को ब्लॉकबस्टर मैच खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 23 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स का हार का सिलसिला पिछले करीब तीन सप्ताह से चला आ रहा है. RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रन बनाए थे, इसके जवाब में पंजाब की टीम 199 रन ही बना सकी. बेंगलुरू के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक लगाया. दूसरी ओर पंजाब के लिए शशांक सिंह ने भी तूफान मचाते हुए 56 रन बनाए. खासतौर पर बेंगलुरू के गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया. इस सबके बीच बेंगलुरू-पंजाब मैच में कुल 7 रिकॉर्ड टूटे. IPL में लगातार सबसे ज्यादा हार आईपीएल 2026 में पंजाब लगातार 6 हार झेल चुकी है. यह पंजाब की दूसरी सबसे लंबी हार की स्ट्रीक है. 2015 सीजन में PBKS को लगातार सात मुकाबलों में हार मिली थी. 7 हार- 2015 6 हार - 2026 5 हार - 2011 डेब्यू IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के कूपर कोनोली डेब्यू आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल 2026 में अब तक उनके नाम 32 सिक्स हैं. उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2008 में 31 सिक्स लगाए थे. 32 सिक्स - कूपर कोनोली 31 सिक्स - सनथ जयसूर्या 28 सिक्स - जेक फ्रेजर मैकगर्क मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अब तक टी20 क्रिकेट में 44 मौकों पर 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं. इस मामले में उससे आगे सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम है, जिसने टी20 क्रिकेट में 50 बार 200 रनों का आंकड़ा छुआ है. 50 बार - भारतीय क्रिकेट टीम 44 बार - RCB 43 बार - CSK यह भी पढ़ें: RCB से हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई पंजाब किंग्स? जानें अब क्या है उनका समीकरण एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (उम्र 35+) 35 साल या उससे अधिक उम्र में किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर आ गए हैं. कुमार अब तक आईपीएल 2026 सीजन में 24 विकेट ले चुके हैं. इस लिस्ट में सबसे आगे इमरान ताहिर हैं, जिन्होंने 2019 सीजन में 26 विकेट लिए थे. 26 विकेट - इमरान ताहिर - 2019 24 विकेट - भुवनेश्वर कुमार - 2026 22 विकेट - आशीष नेहरा - 2015 मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200+ रन लुटाए RCB ने 222 रन बानाए, यह 46वीं बार है जब पंजाब किंग्स की टीम ने 200 से अधिक रन लुटाए हैं, जो मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा है. दूसरे स्थान पर RCB है, जिसने 40 बार विपक्षी टीम से 200 रन बनवाए हैं. 46 बार - पंजाब किंग्स 40 बार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 35 बार - दिल्ली कैपिटल्स यह भी पढ़ें: अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल RCB के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पार्टनरशिप बेंगलुरू के लिए इस मैच में विराट कोहली-देवदत्त पडिक्कल (76 रन), विराट कोहली-वेंकटेश अय्यर (60 रन), टिम डेविड-वेंकटेश अय्यर (65 रन), तीन अर्धशतकीय साझेदारी हुईं. यह आईपीएल में पांचवीं बार है, जब RCB के किन्हीं बल्लेबाजों के बीच तीन अलग-अलग अर्धशतकीय साझेदारी हुई. एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा बार 200 रन लुटाए मेंस टी20 क्रिकेट में 31 बार ऐसा हुआ है जब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 200 से ज्यादा रन बनवा दिए हों, यह इतिहास में सबसे ज्यादा है. दूसरे स्थान पर फआफ़ डु प्लेसिस और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं. 31 बार - श्रेयस अय्यर 29 बार - फाफ डुप्लेसिस 28 बार - एमएस धोनी यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा, बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा
आईपीएल 2026 में रविवार को ब्लॉकबस्टर मैच खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 23 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स का हार का सिलसिला पिछले करीब तीन सप्ताह से चला आ रहा है. RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रन बनाए थे, इसके जवाब में पंजाब की टीम 199 रन ही बना सकी.
बेंगलुरू के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक लगाया. दूसरी ओर पंजाब के लिए शशांक सिंह ने भी तूफान मचाते हुए 56 रन बनाए. खासतौर पर बेंगलुरू के गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया. इस सबके बीच बेंगलुरू-पंजाब मैच में कुल 7 रिकॉर्ड टूटे.
IPL में लगातार सबसे ज्यादा हार
आईपीएल 2026 में पंजाब लगातार 6 हार झेल चुकी है. यह पंजाब की दूसरी सबसे लंबी हार की स्ट्रीक है. 2015 सीजन में PBKS को लगातार सात मुकाबलों में हार मिली थी.
- 7 हार- 2015
- 6 हार - 2026
- 5 हार - 2011
डेब्यू IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
कूपर कोनोली डेब्यू आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल 2026 में अब तक उनके नाम 32 सिक्स हैं. उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2008 में 31 सिक्स लगाए थे.
- 32 सिक्स - कूपर कोनोली
- 31 सिक्स - सनथ जयसूर्या
- 28 सिक्स - जेक फ्रेजर मैकगर्क
मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अब तक टी20 क्रिकेट में 44 मौकों पर 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं. इस मामले में उससे आगे सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम है, जिसने टी20 क्रिकेट में 50 बार 200 रनों का आंकड़ा छुआ है.
- 50 बार - भारतीय क्रिकेट टीम
- 44 बार - RCB
- 43 बार - CSK
यह भी पढ़ें: RCB से हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई पंजाब किंग्स? जानें अब क्या है उनका समीकरण
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (उम्र 35+)
35 साल या उससे अधिक उम्र में किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर आ गए हैं. कुमार अब तक आईपीएल 2026 सीजन में 24 विकेट ले चुके हैं. इस लिस्ट में सबसे आगे इमरान ताहिर हैं, जिन्होंने 2019 सीजन में 26 विकेट लिए थे.
- 26 विकेट - इमरान ताहिर - 2019
- 24 विकेट - भुवनेश्वर कुमार - 2026
- 22 विकेट - आशीष नेहरा - 2015
मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200+ रन लुटाए
RCB ने 222 रन बानाए, यह 46वीं बार है जब पंजाब किंग्स की टीम ने 200 से अधिक रन लुटाए हैं, जो मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा है. दूसरे स्थान पर RCB है, जिसने 40 बार विपक्षी टीम से 200 रन बनवाए हैं.
- 46 बार - पंजाब किंग्स
- 40 बार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
- 35 बार - दिल्ली कैपिटल्स
यह भी पढ़ें: अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल
RCB के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पार्टनरशिप
बेंगलुरू के लिए इस मैच में विराट कोहली-देवदत्त पडिक्कल (76 रन), विराट कोहली-वेंकटेश अय्यर (60 रन), टिम डेविड-वेंकटेश अय्यर (65 रन), तीन अर्धशतकीय साझेदारी हुईं. यह आईपीएल में पांचवीं बार है, जब RCB के किन्हीं बल्लेबाजों के बीच तीन अलग-अलग अर्धशतकीय साझेदारी हुई.
एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा बार 200 रन लुटाए
मेंस टी20 क्रिकेट में 31 बार ऐसा हुआ है जब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 200 से ज्यादा रन बनवा दिए हों, यह इतिहास में सबसे ज्यादा है. दूसरे स्थान पर फआफ़ डु प्लेसिस और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं.
- 31 बार - श्रेयस अय्यर
- 29 बार - फाफ डुप्लेसिस
- 28 बार - एमएस धोनी
यह भी पढ़ें:
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा, बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा
What's Your Reaction?