कुरकुरी लिट्ठी कैसे बनाएं? जान लें यह आसान तरीका
बिहार का पारंपरिक खाना लिट्ठी-चोखा देशभर में काफी पसंद किया जाता है. खासतौर पर जब लिट्ठी बाहर से अच्छी तरह सिककर कुरकुरी हो और अंदर से मसालेदार सत्तू की भरावन हो, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आमतौर पर इसे चोखा, हरी चटनी और घी के साथ परोसा जाता है. अगर आपको लगता है कि घर पर बाजार जैसी कुरकुरी लिट्ठी बनाना मुश्किल है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. सही तरीके से आटा तैयार करने और लिट्ठी को अच्छी तरह सेंकने से आप घर पर भी आसानी से स्वादिष्ट लिट्ठी बना सकते हैं. आइए जानते हैं लिट्ठी बनाने की रेसिपी. लिट्ठी बनाने के लिए सामग्री सबसे पहले आटा गूंथने के लिए 2 कप गेहूं का आटा, 2 चम्मच घी या तेल, थोड़ा सा अजवाइन, नमक और जरूरत के अनुसार पानी लें. भरावन के लिए करीब 1 कप सत्तू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा सा अदरक लें. आप इसमें स्वाद के अनुसार नमक, अमचूर पाउडर, अजवाइन और थोड़ा सा अचार का मसाला भी डाल सकते हैं. भरावन को स्वादिष्ट बनाने के लिए नींबू का रस और थोड़ा सा सरसों का तेल भी इस्तेमाल करें. सबसे पहले तैयार करें आटा एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथें. आटा न तो बहुत नरम होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा सख्त. आटा तैयार होने के बाद इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा सेट हो जाता है और लिट्ठी बनाते समय उसमें दरारें कम पड़ती हैं. ऐसे तैयार करें सत्तू की भरावन एक कटोरे में सत्तू लें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नमक, अमचूर, अजवाइन और नींबू का रस डालें. अब इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर मिलाएं. भरावन को बहुत सूखा न रखें. जरूरत लगे तो एक-दो चम्मच पानी डाल सकते हैं. ध्यान रखें कि मिश्रण इतना गीला भी न हो कि आटे के अंदर भरते समय बाहर निकलने लगे. यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाते हैं कटहल का अचार, नोट कर लीजिए रेसीपी लिट्ठी में भरें सत्तू अब आटे की बराबर आकार की लोइयां बना लें. एक लोई को हल्का सा दबाकर बीच में जगह बनाएं. इसमें सत्तू की भरावन रखें और किनारों को धीरे-धीरे बंद कर दें. भरावन बंद करने के बाद इसे हथेलियों के बीच हल्का गोल करें. अगर कहीं दरार दिखाई दे तो उसे उंगलियों से बंद कर दें. इससे सेंकते समय भरावन बाहर नहीं निकलेगी. कुरकुरी बनाने का आसान तरीका इसके लिए इसे तेज आंच पर सीधे सेंकने की बजाय मध्यम आंच पर धीरे-धीरे पकाना बेहतर रहता है. आप लिट्ठी को ओवन, एयर फ्रायर, तंदूर या गैस पर उपलब्ध साधन के अनुसार सेंक सकते हैं. गैस पर बना रहे हैं तो इसे लगातार घुमाते रहें, ताकि चारों तरफ से एक जैसी सिकाई हो. जब लिट्ठी की बाहरी परत सुनहरी और कुरकुरी हो जाए और उसमें हल्की दरारें दिखाई देने लगें, तो समझें कि यह तैयार है. घी के साथ परोसें गर्म लिट्ठी को हल्का सा तोड़कर ऊपर से देसी घी डालें. इसके साथ आलू-टमाटर का चोखा, बैंगन का चोखा, हरी चटनी या दही भी परोसा जा सकता है. लिट्ठी का स्वाद काफी हद तक उसकी भरावन पर निर्भर करता है, इसलिए सत्तू में सरसों का तेल, नींबू और मसालों का संतुलन जरूर रखें. वहीं कुरकुरी लिट्ठी के लिए सबसे जरूरी है कि आटा सही हो और इसे मध्यम आंच पर अच्छी तरह पकाया जाए. यह भी पढ़ें: चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
बिहार का पारंपरिक खाना लिट्ठी-चोखा देशभर में काफी पसंद किया जाता है. खासतौर पर जब लिट्ठी बाहर से अच्छी तरह सिककर कुरकुरी हो और अंदर से मसालेदार सत्तू की भरावन हो, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आमतौर पर इसे चोखा, हरी चटनी और घी के साथ परोसा जाता है.
अगर आपको लगता है कि घर पर बाजार जैसी कुरकुरी लिट्ठी बनाना मुश्किल है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. सही तरीके से आटा तैयार करने और लिट्ठी को अच्छी तरह सेंकने से आप घर पर भी आसानी से स्वादिष्ट लिट्ठी बना सकते हैं. आइए जानते हैं लिट्ठी बनाने की रेसिपी.
लिट्ठी बनाने के लिए सामग्री
सबसे पहले आटा गूंथने के लिए 2 कप गेहूं का आटा, 2 चम्मच घी या तेल, थोड़ा सा अजवाइन, नमक और जरूरत के अनुसार पानी लें. भरावन के लिए करीब 1 कप सत्तू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा सा अदरक लें. आप इसमें स्वाद के अनुसार नमक, अमचूर पाउडर, अजवाइन और थोड़ा सा अचार का मसाला भी डाल सकते हैं. भरावन को स्वादिष्ट बनाने के लिए नींबू का रस और थोड़ा सा सरसों का तेल भी इस्तेमाल करें.
सबसे पहले तैयार करें आटा
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथें. आटा न तो बहुत नरम होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा सख्त. आटा तैयार होने के बाद इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा सेट हो जाता है और लिट्ठी बनाते समय उसमें दरारें कम पड़ती हैं.
ऐसे तैयार करें सत्तू की भरावन
एक कटोरे में सत्तू लें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नमक, अमचूर, अजवाइन और नींबू का रस डालें. अब इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर मिलाएं. भरावन को बहुत सूखा न रखें. जरूरत लगे तो एक-दो चम्मच पानी डाल सकते हैं. ध्यान रखें कि मिश्रण इतना गीला भी न हो कि आटे के अंदर भरते समय बाहर निकलने लगे.
यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाते हैं कटहल का अचार, नोट कर लीजिए रेसीपी
लिट्ठी में भरें सत्तू
अब आटे की बराबर आकार की लोइयां बना लें. एक लोई को हल्का सा दबाकर बीच में जगह बनाएं. इसमें सत्तू की भरावन रखें और किनारों को धीरे-धीरे बंद कर दें. भरावन बंद करने के बाद इसे हथेलियों के बीच हल्का गोल करें. अगर कहीं दरार दिखाई दे तो उसे उंगलियों से बंद कर दें. इससे सेंकते समय भरावन बाहर नहीं निकलेगी.
कुरकुरी बनाने का आसान तरीका
इसके लिए इसे तेज आंच पर सीधे सेंकने की बजाय मध्यम आंच पर धीरे-धीरे पकाना बेहतर रहता है. आप लिट्ठी को ओवन, एयर फ्रायर, तंदूर या गैस पर उपलब्ध साधन के अनुसार सेंक सकते हैं. गैस पर बना रहे हैं तो इसे लगातार घुमाते रहें, ताकि चारों तरफ से एक जैसी सिकाई हो. जब लिट्ठी की बाहरी परत सुनहरी और कुरकुरी हो जाए और उसमें हल्की दरारें दिखाई देने लगें, तो समझें कि यह तैयार है.
घी के साथ परोसें
गर्म लिट्ठी को हल्का सा तोड़कर ऊपर से देसी घी डालें. इसके साथ आलू-टमाटर का चोखा, बैंगन का चोखा, हरी चटनी या दही भी परोसा जा सकता है. लिट्ठी का स्वाद काफी हद तक उसकी भरावन पर निर्भर करता है, इसलिए सत्तू में सरसों का तेल, नींबू और मसालों का संतुलन जरूर रखें. वहीं कुरकुरी लिट्ठी के लिए सबसे जरूरी है कि आटा सही हो और इसे मध्यम आंच पर अच्छी तरह पकाया जाए.
यह भी पढ़ें: चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
What's Your Reaction?