'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से महिलाओं और मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है. भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी जी, मनुस्मृति पढ़ना आप से ना हो पाएगा. अंग्रेजी भाषा के कारण आपको भारत का वेद, पुराण, ग्रंथ, रामायण, महाभारत कुछ नहीं आता है? भाजपा सांसद ने X पोस्ट के जरिए किया तीखा हमला भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शनिवार (22 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जी, यह श्लोक मनुस्मृति का है, पढ़िए, समझिए, बोलिए. अंग्रेजी भाषा के कारण आपको भारत का वेद, पुराण, ग्रंथ, रामायण, महाभारत कुछ नहीं आता है? यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता (Where women are respected and worshipped, the gods reside.) यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः (Where they are not respected, all work and noble deeds bring no results.)’   मनु स्मृति पढ़ना आप से ना हो पाएगा @RahulGandhi जी, यह श्लोक मनुस्मृति का है,पढ़िए,समझिए,बोलिए ।अंग्रेज़ी भाषा के कारण आपको भारत का वेद,पुराण,ग्रंथ,रामायण,महाभारत कुछ नहीं आता है?1. यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः⁰(Where women are respected and worshipped, the gods… https://t.co/p9RN9sy6Qi — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 22, 2026 मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा? कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार (22 अगस्त, 2026) को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मनुस्मृति को महिलाओं को नियंत्रित करने के पीछे की सोच का जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘मनुस्मृति में साफ-साफ कहा गया है कि महिलाओं को कभी भी आजाद नहीं करना चाहिए, लेकिन मैं मानता हूं कि महिलाओं को पूरी तरह से आजाद होना चाहिए.’  महिलाओं को दबाने का माइंडसेट मनुस्मृति से आता है और आज हमारी लड़ाई इसी माइंडसेट से है।BJP-RSS के लोग चाहते हैं कि लड़कियां/महिलाएं पिंजरे में बंद रहें।लेकिन हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि सम्मान सभी का हो। : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ???? पुणे,… pic.twitter.com/8fxhL8g9aT — Congress (@INCIndia) August 22, 2026 राहुल गांधी ने पुणे में महिलाओं और लड़कियों के लिए आयोजित विशेष छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपका आपके पिता के साथ संबंध हो सकता है, आपके भाई के साथ, पति के साथ और आपके बेटे के साथ संबंध हो सकता है, लेकिन आप उनके अधीन नहीं है. आपकी जीवन की डोर आपके हाथों में है.’  यह भी पढ़ेंः 'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान

Aug 23, 2026 - 03:30
 0
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से महिलाओं और मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है. भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी जी, मनुस्मृति पढ़ना आप से ना हो पाएगा. अंग्रेजी भाषा के कारण आपको भारत का वेद, पुराण, ग्रंथ, रामायण, महाभारत कुछ नहीं आता है?

भाजपा सांसद ने X पोस्ट के जरिए किया तीखा हमला

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शनिवार (22 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जी, यह श्लोक मनुस्मृति का है, पढ़िए, समझिए, बोलिए. अंग्रेजी भाषा के कारण आपको भारत का वेद, पुराण, ग्रंथ, रामायण, महाभारत कुछ नहीं आता है? यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता (Where women are respected and worshipped, the gods reside.) यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः (Where they are not respected, all work and noble deeds bring no results.)’  

मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार (22 अगस्त, 2026) को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मनुस्मृति को महिलाओं को नियंत्रित करने के पीछे की सोच का जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘मनुस्मृति में साफ-साफ कहा गया है कि महिलाओं को कभी भी आजाद नहीं करना चाहिए, लेकिन मैं मानता हूं कि महिलाओं को पूरी तरह से आजाद होना चाहिए.’ 

राहुल गांधी ने पुणे में महिलाओं और लड़कियों के लिए आयोजित विशेष छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपका आपके पिता के साथ संबंध हो सकता है, आपके भाई के साथ, पति के साथ और आपके बेटे के साथ संबंध हो सकता है, लेकिन आप उनके अधीन नहीं है. आपकी जीवन की डोर आपके हाथों में है.’ 

यह भी पढ़ेंः 'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow