समंदर के बीच हुआ बड़ा धमाका! धुआं-धुआं हो गया आसमान, जानें सिंगापुर के जहाज पर कैसे हुआ ये बड़ा हादसा

Explosion On Singapore-Flagged Ship: केरल के तट से दूर सोमवार सुबह सिंगापुर ध्वज वाले कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 में एक जोरदार विस्फोट की खबर सामने आई है. यह जानकारी मुंबई स्थित मरीन ऑपरेशंस सेंटर (MOC) ने कोच्चि स्थित अपने समकक्ष केंद्र को सुबह करीब 10:30 बजे दी. जहाज 270 मीटर लंबा है और इसका ड्राफ्ट 12.5 मीटर बताया गया है. यह पोत 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और 10 जून को मुंबई पहुंचने की उम्मीद थी. विस्फोट जहाज के अंडरडेक में हुआप्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट जहाज के नीचे के हिस्से यानी अंडरडेक में हुआ. घटना के समय जहाज समुद्र में केरल तट के पास था. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है. नौसेना का तत्काल एक्शन, INS Surat मोड़ा गयारक्षा पीआरओ के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए भारतीय नौसेना ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और कोच्चि में निर्धारित INS Surat को घटनास्थल की ओर मोड़ दिया गया ताकि जहाज को तत्काल सहायता मिल सके. यह निर्णय सुबह 11 बजे वेस्टर्न नेवल कमांड द्वारा लिया गया. स्थिति का आकलन करने के लिए विमान भेजने की तैयारीइसके साथ ही नौसेना की ओर से कोच्चि स्थित INS Garuda नौसैनिक एयर स्टेशन से एक डोर्नियर एयरक्राफ्ट की उड़ान भी योजना में है, जो घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करेगा और आवश्यक समन्वय प्रदान करेगा. भारतीय नौसेना और समुद्री एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. बचाव और राहत कार्य के लिए प्रयास जारी हैं.

Jun 9, 2025 - 14:30
 0
समंदर के बीच हुआ बड़ा धमाका! धुआं-धुआं हो गया आसमान, जानें सिंगापुर के जहाज पर कैसे हुआ ये बड़ा हादसा

Explosion On Singapore-Flagged Ship: केरल के तट से दूर सोमवार सुबह सिंगापुर ध्वज वाले कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 में एक जोरदार विस्फोट की खबर सामने आई है. यह जानकारी मुंबई स्थित मरीन ऑपरेशंस सेंटर (MOC) ने कोच्चि स्थित अपने समकक्ष केंद्र को सुबह करीब 10:30 बजे दी. जहाज 270 मीटर लंबा है और इसका ड्राफ्ट 12.5 मीटर बताया गया है. यह पोत 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और 10 जून को मुंबई पहुंचने की उम्मीद थी.

विस्फोट जहाज के अंडरडेक में हुआ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट जहाज के नीचे के हिस्से यानी अंडरडेक में हुआ. घटना के समय जहाज समुद्र में केरल तट के पास था. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है.

नौसेना का तत्काल एक्शन, INS Surat मोड़ा गया
रक्षा पीआरओ के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए भारतीय नौसेना ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और कोच्चि में निर्धारित INS Surat को घटनास्थल की ओर मोड़ दिया गया ताकि जहाज को तत्काल सहायता मिल सके. यह निर्णय सुबह 11 बजे वेस्टर्न नेवल कमांड द्वारा लिया गया.

स्थिति का आकलन करने के लिए विमान भेजने की तैयारी
इसके साथ ही नौसेना की ओर से कोच्चि स्थित INS Garuda नौसैनिक एयर स्टेशन से एक डोर्नियर एयरक्राफ्ट की उड़ान भी योजना में है, जो घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करेगा और आवश्यक समन्वय प्रदान करेगा. भारतीय नौसेना और समुद्री एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. बचाव और राहत कार्य के लिए प्रयास जारी हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow