Hindustan Copper के शेयर ने काटा गदर, 2 सेशन में 15 परसेंट उछला भाव; क्यों रॉकेट सा भाग रहा स्टॉक?

Hindustan Copper Share: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयर इन दिनों शेयर बाजार में गजब कहर ढा रहे हैं. बीते महज दो सेशन में हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में करीब 15 परसेंट तक की तेजी आई है. आज हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयर 9.4 परसेंट तक उछल गए, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 615 रुपये पर पहुंच गई.  क्यों शेयरों में आई तेजी? हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आई इस तेजी की एक वजह है. दरअसल, हाल ही में यह मध्य प्रदेश में एक नए कॉपर ब्लॉक के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है. कंपनी के इस ऐलान के साथ बढ़ते ग्लोबल मेटल मार्केट के बीच कंपनी की ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है. बीते 31 अक्टूबर, 2025 को कंपनी ने मध्य प्रदेश सरकार के माइनिंग डिपार्टमेंट द्वारा रखे गए टेंडर प्रोसेस में हिस्सा लिया था ताकि माइनिंग लीज और कम्पोजिट लाइसेंस के लिए इजाजत मिल सके. कंपनी ने बताया कि Baghwari-Khirkhori कॉपर और उससे जुड़े मिनरल ब्लॉक के लिए कम्पोजिट लाइसेंस देने के लिए फॉरवर्ड ई-ऑक्शन 22 जनवरी, 2026 को सफलतापूर्वक पूरा हो गया. कंपनी को इसी दिन इसकी आधिकारिक मंजूरी भी मिल गई. इससे पहले हिंदुस्तान कॉपर ने झारखंड के घाटशिला इलाके में स्थित Kendadih Copper Mine में अंडरग्राउंड माइनिंग ऑपरेशंस शुरू करने का जिक्र किया था.  फोकस में हिंदुस्तान कॉपर के शेयर  इन सबके चलते हिंदुस्तान कॉपर के शेयर बीते कुछ दिनों से निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए हैं. बुधवार लगातार तीसरा दिन है, जब इसके शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इससे पहले मंगलवार को इसने 5 परसेंट की बढ़त हासिल की थी. शुक्रवार को भी हिंदुस्तान कॉपर के शेयर BSE पर 0.7 परसेंट चढ़कर 535.55 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले सेशन के 531.80 रुपये से ज्यादा था. क्यों बढ़ रही कॉपर की डिमांड?  ग्लोबल मार्केट में कॉपर की लगातार बढ़ती मांग के बीच इस ब्लॉक के लिए माइनिंग की इजाजत मिलना कच्चे माल के रिसोर्स को सुरक्षित रखने की दिशा में कंपनी के लिए एक रणनीतिक जीत है. पिछले छह महीनों में हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में करीब 139 परसेंट की तेजी आई है. सप्लाई की कमी और मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते तांबे की मांग अपने देश में भी बढ़ रही है. ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, भारत में तांबे की मांग 2030 तक बढ़कर 32.4 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि रिन्यूएबल एनर्जी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में इसकी डिमांड बढ़ती ही जा रही है. इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी भी अपनी माइनिंग कैपेसिटी को बढ़ा रही है. HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, कंपनी ने FY25 में 40 लाख टन से FY31 तक 122 लाख टन सालाना माइनिंग कैपेसिटी तक पहुंचने का टारगेट सेट कर रखा है और इसे हासिल करने के लिए कंपनी पुरजोर कोशिश भी कर रही है इसलिए लॉन्ग-टर्म निवेश के तौर पर हिंदुस्तान कॉपर के शेयर अभी फोकस में बने हुए हैं.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: 63 परसेंट तक उछल सकते हैं ये शेयर, पैसों में खेलेंगे दांव लगाने वाले! ब्रोकरेज ने जताया भरोसा 

Jan 28, 2026 - 16:30
 0
Hindustan Copper के शेयर ने काटा गदर, 2 सेशन में 15 परसेंट उछला भाव; क्यों रॉकेट सा भाग रहा स्टॉक?

Hindustan Copper Share: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयर इन दिनों शेयर बाजार में गजब कहर ढा रहे हैं. बीते महज दो सेशन में हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में करीब 15 परसेंट तक की तेजी आई है. आज हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयर 9.4 परसेंट तक उछल गए, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 615 रुपये पर पहुंच गई. 

क्यों शेयरों में आई तेजी?

हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आई इस तेजी की एक वजह है. दरअसल, हाल ही में यह मध्य प्रदेश में एक नए कॉपर ब्लॉक के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है. कंपनी के इस ऐलान के साथ बढ़ते ग्लोबल मेटल मार्केट के बीच कंपनी की ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है.

बीते 31 अक्टूबर, 2025 को कंपनी ने मध्य प्रदेश सरकार के माइनिंग डिपार्टमेंट द्वारा रखे गए टेंडर प्रोसेस में हिस्सा लिया था ताकि माइनिंग लीज और कम्पोजिट लाइसेंस के लिए इजाजत मिल सके. कंपनी ने बताया कि Baghwari-Khirkhori कॉपर और उससे जुड़े मिनरल ब्लॉक के लिए कम्पोजिट लाइसेंस देने के लिए फॉरवर्ड ई-ऑक्शन 22 जनवरी, 2026 को सफलतापूर्वक पूरा हो गया. कंपनी को इसी दिन इसकी आधिकारिक मंजूरी भी मिल गई. इससे पहले हिंदुस्तान कॉपर ने झारखंड के घाटशिला इलाके में स्थित Kendadih Copper Mine में अंडरग्राउंड माइनिंग ऑपरेशंस शुरू करने का जिक्र किया था. 

फोकस में हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 

इन सबके चलते हिंदुस्तान कॉपर के शेयर बीते कुछ दिनों से निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए हैं. बुधवार लगातार तीसरा दिन है, जब इसके शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इससे पहले मंगलवार को इसने 5 परसेंट की बढ़त हासिल की थी. शुक्रवार को भी हिंदुस्तान कॉपर के शेयर BSE पर 0.7 परसेंट चढ़कर 535.55 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले सेशन के 531.80 रुपये से ज्यादा था.

क्यों बढ़ रही कॉपर की डिमांड? 

ग्लोबल मार्केट में कॉपर की लगातार बढ़ती मांग के बीच इस ब्लॉक के लिए माइनिंग की इजाजत मिलना कच्चे माल के रिसोर्स को सुरक्षित रखने की दिशा में कंपनी के लिए एक रणनीतिक जीत है. पिछले छह महीनों में हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में करीब 139 परसेंट की तेजी आई है. सप्लाई की कमी और मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते तांबे की मांग अपने देश में भी बढ़ रही है.

ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, भारत में तांबे की मांग 2030 तक बढ़कर 32.4 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि रिन्यूएबल एनर्जी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में इसकी डिमांड बढ़ती ही जा रही है. इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी भी अपनी माइनिंग कैपेसिटी को बढ़ा रही है.

HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, कंपनी ने FY25 में 40 लाख टन से FY31 तक 122 लाख टन सालाना माइनिंग कैपेसिटी तक पहुंचने का टारगेट सेट कर रखा है और इसे हासिल करने के लिए कंपनी पुरजोर कोशिश भी कर रही है इसलिए लॉन्ग-टर्म निवेश के तौर पर हिंदुस्तान कॉपर के शेयर अभी फोकस में बने हुए हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

63 परसेंट तक उछल सकते हैं ये शेयर, पैसों में खेलेंगे दांव लगाने वाले! ब्रोकरेज ने जताया भरोसा 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow