किडनी डैमेज होने का इशारा करते हैं ये लक्षण...नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

किडनी न सिर्फ ब्लड को प्यूरीफाई करती है, ब​िल्क इसके साथ ही जरूरी पोषक तत्वों का बैलेंस भी बनाए रखती है. लेकिन कई बार शरीर का ये महत्वपूर्ण आर्गन संघर्ष कर रहा होता है, लेकिन इसके डैमेज होने का संकेत हम नहीं समझ पाते. ये लापरवाही खतरनाक हो सकती है. वो ऐसे काैन से संकेत हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी किडनी की हेल्थ को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए, आइए जानते हैं... चेहरे पर सूजन सुबह उठने के बाद आंखों के आसपास और चेहरे पर सूजन दिखती है तो ये किडनी डैमेज की चेतावनी हो सकती है. किडनी बाॅडी में सोडियम और फ्लूड का बैलेंस रेग्यूलेट करती है. जब ये प्राॅपर वर्क नहीं कर पाती है तो फ्लूड टिश्यू में जमा होने लगता है, जो स्वेलिंग का कारण बनता है. यूरिन में झाग अगर सुबह जागने के बाद यूरिन झागदार आता है तो ये किडनी डैमेज का साइन हो सकता है. किडनी बाॅडी में आवश्यक प्रोटीन को बनाए रखते हुए वेस्ट को बाहर निकालती है. लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है तो प्रोटीन लीक होना शुरू हो जाता है. इसके चलते ये दिक्कत सामने आती है.  सुबह थकान महसूस होना सुबह नींद से उठने के बाद शरीर थका हुआ या थकान महसूस होती है तो ये किडनी डैमेज का अलार्म हो सकता है. किडनी शरीर में टाॅ​क्सिन को बाहर निकालती है. लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है तो ये टाॅ​क्सिन ब्लड में जमा होने लगते हैं. जिससे थकान, कंसन्ट्रेट करने में ​कठिनाई आदि महसूस होती है. ​स्किन ड्राई और इचिंग किडनी डैमेज होने के चलते शरीर में ​स्किन प्राॅब्लम भी देखने को मिल सकती है. ​स्किन ड्राई या फिर खुजली हो सकती है.  सुबह ये दिक्कत अ​धिक महसूस हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि किडनी बाॅडी में मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखने के साथ गंदगी को बाहर निकालती है. लेकिन किडनी फंक्शन प्रभावित होने से बाॅडी में इन दोनों तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है. बैड ब्रीथ सुबह जागने पर मुंह की सांसों की स्मेल भी​ किडनी प्राॅब्लम की ओर इशारा करती है. खराब किडनी फंक्शन की वजह से ब्लड में टाॅ​क्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे बैड ब्रीथ की समस्या देखने को मिल सकती है. इसी ​स्थिति को यूरेमिक फेटर कहते हैं. यूरिन में ब्लड यूरिन में खून देख अक्सर लोग डर जाते हैं. लेकिन ये यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या किडनी स्टोन के चलते हो सकता है. हालांकि बिना दर्द के यूरिन में खून आना घातक बीमारी रीनल सेल कार्सिनाेमा या कार्सिनोमा यूरिनरी ब्लैडर का संकेत हो सकता है. भूख में कमी और थकान भूख न लगना और थकान सामान्य से दिखने वाले लक्षण हैं. लेकिन जब पेशेंट किडनी डिजीज की एडवांस स्टेज में होता है ये लक्षण दिख सकते हैं. ऐसा एनीमिया की ​स्थिति के चलते होता है. ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन? Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Jun 2, 2025 - 16:30
 0
किडनी डैमेज होने का इशारा करते हैं ये लक्षण...नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

किडनी न सिर्फ ब्लड को प्यूरीफाई करती है, ब​िल्क इसके साथ ही जरूरी पोषक तत्वों का बैलेंस भी बनाए रखती है. लेकिन कई बार शरीर का ये महत्वपूर्ण आर्गन संघर्ष कर रहा होता है, लेकिन इसके डैमेज होने का संकेत हम नहीं समझ पाते. ये लापरवाही खतरनाक हो सकती है. वो ऐसे काैन से संकेत हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी किडनी की हेल्थ को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए, आइए जानते हैं...

चेहरे पर सूजन

सुबह उठने के बाद आंखों के आसपास और चेहरे पर सूजन दिखती है तो ये किडनी डैमेज की चेतावनी हो सकती है. किडनी बाॅडी में सोडियम और फ्लूड का बैलेंस रेग्यूलेट करती है. जब ये प्राॅपर वर्क नहीं कर पाती है तो फ्लूड टिश्यू में जमा होने लगता है, जो स्वेलिंग का कारण बनता है.

यूरिन में झाग

अगर सुबह जागने के बाद यूरिन झागदार आता है तो ये किडनी डैमेज का साइन हो सकता है. किडनी बाॅडी में आवश्यक प्रोटीन को बनाए रखते हुए वेस्ट को बाहर निकालती है. लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है तो प्रोटीन लीक होना शुरू हो जाता है. इसके चलते ये दिक्कत सामने आती है. 

सुबह थकान महसूस होना

सुबह नींद से उठने के बाद शरीर थका हुआ या थकान महसूस होती है तो ये किडनी डैमेज का अलार्म हो सकता है. किडनी शरीर में टाॅ​क्सिन को बाहर निकालती है. लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है तो ये टाॅ​क्सिन ब्लड में जमा होने लगते हैं. जिससे थकान, कंसन्ट्रेट करने में ​कठिनाई आदि महसूस होती है.

​स्किन ड्राई और इचिंग

किडनी डैमेज होने के चलते शरीर में ​स्किन प्राॅब्लम भी देखने को मिल सकती है. ​स्किन ड्राई या फिर खुजली हो सकती है.  सुबह ये दिक्कत अ​धिक महसूस हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि किडनी बाॅडी में मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखने के साथ गंदगी को बाहर निकालती है. लेकिन किडनी फंक्शन प्रभावित होने से बाॅडी में इन दोनों तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है.

बैड ब्रीथ

सुबह जागने पर मुंह की सांसों की स्मेल भी​ किडनी प्राॅब्लम की ओर इशारा करती है. खराब किडनी फंक्शन की वजह से ब्लड में टाॅ​क्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे बैड ब्रीथ की समस्या देखने को मिल सकती है. इसी ​स्थिति को यूरेमिक फेटर कहते हैं.

यूरिन में ब्लड

यूरिन में खून देख अक्सर लोग डर जाते हैं. लेकिन ये यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या किडनी स्टोन के चलते हो सकता है. हालांकि बिना दर्द के यूरिन में खून आना घातक बीमारी रीनल सेल कार्सिनाेमा या कार्सिनोमा यूरिनरी ब्लैडर का संकेत हो सकता है.

भूख में कमी और थकान

भूख न लगना और थकान सामान्य से दिखने वाले लक्षण हैं. लेकिन जब पेशेंट किडनी डिजीज की एडवांस स्टेज में होता है ये लक्षण दिख सकते हैं. ऐसा एनीमिया की ​स्थिति के चलते होता है.

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow