कल BCCI की मीटिंग, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर होगा फैसला? जानें अहम बातें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कल यानी गुरुवार, 3 सितंबर को मुंबई ऑफिस में एक हाई लेवल मीटिंग करेगा. इस मीटिंग में सभी पदाधिकारी, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला, आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार, 2027 वनडे वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड दौरे को लेकर चर्चा होगी.  बता दें कि बीसीसीआई की यह मीटिंग पहले इंग्लैंड और आयरलैंड में टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली हार और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी. हालांकि, जिम्बाब्वे के टी20 इंटरनेशनल दौरे और श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के कारण इसे टाल दिया गया था. भारत ने ये दोनों सीरीज जीतीं.  अब यह हाई-लेवल मीटिंग गुरुवार को होगी. बोर्ड के सभी टॉप अधिकारी और इससे जुड़े अन्य सदस्य आज रात तक इसके लिए मुंबई पहुंच जाएंगे. गहरी चर्चा मुख्य रूप से सीनियर पुरुष टीम के हालिया नतीजों और इस बात की समीक्षा पर होगी कि क्या सही रहा और क्या गलत रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मीटिंग में हार्दिक पांड्या जैसे कई खिलाड़ियों की चोट से जुड़ी चिंताओं और न्यूजीलैंड के मल्टी-फॉर्मेट दौरे, घरेलू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज और पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 जैसे अहम टूर्नामेंट के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी बात होगी.  बीसीसीआई की तरफ से इस बैठक का आधिकारिक एजेंडा नहीं बताया गया है. बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया इस मीटिंग को लीड करेंगे. इस मीटिंग में इस बात पर भी फैसला लिया जा सकता है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं. दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया, और खेल पत्रकारों ने भी सोर्स के हवाले से कहा कि रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं. ऐसे में इस बात पर चर्चा होना लाजमी माना जा रहा है.  इस मीटिंग का मुख्य एजेंडा टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन होगा, लेकिन इसमें कई और अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. हालांकि, सिर्फ रोहित ही नहीं, इस मीटिंग में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर भी फैसला लिया जा सकता है. हालांकि, कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है.  यह भी पढ़ें-  ऑस्ट्रेलिया में बदल जाएगा बेन स्टोक्स का रोल, कोच बोले- वह ओपनिंग...

Sep 2, 2026 - 22:30
 0
कल BCCI की मीटिंग, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर होगा फैसला? जानें अहम बातें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कल यानी गुरुवार, 3 सितंबर को मुंबई ऑफिस में एक हाई लेवल मीटिंग करेगा. इस मीटिंग में सभी पदाधिकारी, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला, आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार, 2027 वनडे वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड दौरे को लेकर चर्चा होगी. 

बता दें कि बीसीसीआई की यह मीटिंग पहले इंग्लैंड और आयरलैंड में टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली हार और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी. हालांकि, जिम्बाब्वे के टी20 इंटरनेशनल दौरे और श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के कारण इसे टाल दिया गया था. भारत ने ये दोनों सीरीज जीतीं. 

अब यह हाई-लेवल मीटिंग गुरुवार को होगी. बोर्ड के सभी टॉप अधिकारी और इससे जुड़े अन्य सदस्य आज रात तक इसके लिए मुंबई पहुंच जाएंगे. गहरी चर्चा मुख्य रूप से सीनियर पुरुष टीम के हालिया नतीजों और इस बात की समीक्षा पर होगी कि क्या सही रहा और क्या गलत रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मीटिंग में हार्दिक पांड्या जैसे कई खिलाड़ियों की चोट से जुड़ी चिंताओं और न्यूजीलैंड के मल्टी-फॉर्मेट दौरे, घरेलू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज और पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 जैसे अहम टूर्नामेंट के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी बात होगी. 

बीसीसीआई की तरफ से इस बैठक का आधिकारिक एजेंडा नहीं बताया गया है. बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया इस मीटिंग को लीड करेंगे. इस मीटिंग में इस बात पर भी फैसला लिया जा सकता है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं. दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया, और खेल पत्रकारों ने भी सोर्स के हवाले से कहा कि रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं. ऐसे में इस बात पर चर्चा होना लाजमी माना जा रहा है. 

इस मीटिंग का मुख्य एजेंडा टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन होगा, लेकिन इसमें कई और अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. हालांकि, सिर्फ रोहित ही नहीं, इस मीटिंग में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर भी फैसला लिया जा सकता है. हालांकि, कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें- 

ऑस्ट्रेलिया में बदल जाएगा बेन स्टोक्स का रोल, कोच बोले- वह ओपनिंग...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow