कमजोर बाजार में भी बन सकता है कमाई का मौका! ब्रोकरेज फर्म इन शेयरों पर बुलिश, 46% तक रिटर्न की उम्मीद

High Return Stocks: भारतीय स्टॉक मार्केट में इन दिनों उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. भारत-अमेरिका के बीच रुकी हुई ट्रेड डील, वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों से निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा है. ऐसे माहौल में कई लोग निवेश को लेकर असमंजस में हैं. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कुछ चुनिंदा स्टॉक्स बताए हैं. जिनमें उनके मुताबिक आगे चलकर 46 फीसदी तक रिटर्न मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं, इन शेयरों के बारे में.... एपीएल अपोलो शेयर ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड के शेयर पर भरोसा जताते हुए इसके टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है. पहले जहां यह लक्ष्य 2,188 रुपये था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 2,638 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया है. यह नया टारगेट आने वाले एक साल में शेयर में करीब 34 प्रतिशत की तेजी का संकेत देता है. नुवामा ने कंपनी के स्टॉक पर अपनी खरीदारी की रेटिंग भी बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी ने तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. साथ ही अपनी गाइडेंस में भी सुधार किया है. इस मजबूती के चलते ब्रोकरेज को आने वाले समय में कंपनी शेयरों से बेहतर रिटर्न की उम्मीद है. एम्फेसिस शेयर ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल ने आईटी सेक्टर की कंपनी एम्फेसिस के शेयर पर अपनी खरीदारी की सलाह को जारी रखा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 3,400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. जो शेयरों की  मौजूदा लेवल से करीब 21.4 प्रतिशत की तेजी की ओर इशारा करता है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी की मौजूदा स्थिति निवेश के लिहाज से मजबूत बनी हुई है. ब्रोकरेज के मुताबिक, तीसरी तिमाही में एम्फेसिस ने बेहतर डील विन दर्ज किए हैं और इसका प्रदर्शन स्थिर रहा है. इसी वजह से ब्रोकरेज कंपनी से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है. वारी एनर्जीज शेयर ब्रोकरेज फर्म ने वारी एनर्जीज लिमिटेड के शेयर पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 3,867 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. नुवामा के मुताबिक, आने वाले 12 महीनों में कंपनी शेयर में करीब 46 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल सकती है. जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न कमाने का अवसर मिल सकता है.   नुवामा का कहना है कि, कंपनी बैकवर्ड और फॉरवर्ड इंटीग्रेशन पर लगातार फोकस कर रही है. जिससे उसकी कमाई पर निर्भरता का जोखिम पहले के मुकाबले कम होगा. इसके साथ ही वारी एनर्जीज ग्रीन एनर्जी से जुड़े नए बिजनेस में भी कदम बढ़ा रही है. जो लंबे समय में कंपनी के प्रदर्शन को और मजबूत बनाने का काम कर सकती है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: निवेशक रहें तैयार! कहीं छूट ना जाएं मौका, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

Jan 27, 2026 - 12:30
 0
कमजोर बाजार में भी बन सकता है कमाई का मौका! ब्रोकरेज फर्म इन शेयरों पर बुलिश, 46% तक रिटर्न की उम्मीद

High Return Stocks: भारतीय स्टॉक मार्केट में इन दिनों उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. भारत-अमेरिका के बीच रुकी हुई ट्रेड डील, वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों से निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा है.

ऐसे माहौल में कई लोग निवेश को लेकर असमंजस में हैं. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कुछ चुनिंदा स्टॉक्स बताए हैं. जिनमें उनके मुताबिक आगे चलकर 46 फीसदी तक रिटर्न मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं, इन शेयरों के बारे में....

एपीएल अपोलो शेयर

ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड के शेयर पर भरोसा जताते हुए इसके टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है. पहले जहां यह लक्ष्य 2,188 रुपये था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 2,638 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया है. यह नया टारगेट आने वाले एक साल में शेयर में करीब 34 प्रतिशत की तेजी का संकेत देता है.

नुवामा ने कंपनी के स्टॉक पर अपनी खरीदारी की रेटिंग भी बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी ने तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. साथ ही अपनी गाइडेंस में भी सुधार किया है. इस मजबूती के चलते ब्रोकरेज को आने वाले समय में कंपनी शेयरों से बेहतर रिटर्न की उम्मीद है.

एम्फेसिस शेयर

ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल ने आईटी सेक्टर की कंपनी एम्फेसिस के शेयर पर अपनी खरीदारी की सलाह को जारी रखा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 3,400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. जो शेयरों की  मौजूदा लेवल से करीब 21.4 प्रतिशत की तेजी की ओर इशारा करता है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी की मौजूदा स्थिति निवेश के लिहाज से मजबूत बनी हुई है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, तीसरी तिमाही में एम्फेसिस ने बेहतर डील विन दर्ज किए हैं और इसका प्रदर्शन स्थिर रहा है. इसी वजह से ब्रोकरेज कंपनी से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है.

वारी एनर्जीज शेयर

ब्रोकरेज फर्म ने वारी एनर्जीज लिमिटेड के शेयर पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 3,867 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. नुवामा के मुताबिक, आने वाले 12 महीनों में कंपनी शेयर में करीब 46 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल सकती है. जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न कमाने का अवसर मिल सकता है.  

नुवामा का कहना है कि, कंपनी बैकवर्ड और फॉरवर्ड इंटीग्रेशन पर लगातार फोकस कर रही है. जिससे उसकी कमाई पर निर्भरता का जोखिम पहले के मुकाबले कम होगा. इसके साथ ही वारी एनर्जीज ग्रीन एनर्जी से जुड़े नए बिजनेस में भी कदम बढ़ा रही है. जो लंबे समय में कंपनी के प्रदर्शन को और मजबूत बनाने का काम कर सकती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: निवेशक रहें तैयार! कहीं छूट ना जाएं मौका, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow