बाजार में बड़ी गिरावट के बीच चमके ये 5 शेयर, बनाया नया 52 वीक हाई; जानिए पूरी डिटेल

Stocks Hitting 52 Week High: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 27 फरवरी को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 टमाटर की तरह लाल हो गए. सेंसेक्स 961 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 317 अंक फिसल कर बंद हुई थी. हालांकि, बाजार में इस गिरावट के बावजूद भी कुछ कंपनी शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका दिया है. इन चुनिंदा कंपनियों के शेयरों ने अपने 52 सप्ताह का हाई लेवल का आंकड़ा छूआ है. आइए जानते हैं, इनके बारे में.... 1. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयर ने 188.9 रुपये का नया 52 वीक हाई दर्ज किया है. फिलहाल शेयर 187.55 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं. पिछले एक महीने में इसमें करीब 20 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई है.  2.  आइशर मोटर्स शेयर बीएसई पर शुक्रवार को कंपनी शेयरों में गिरावट देखी गई थी. लास्ट ट्रेडिंग डे के अनुसार कंपनी शेयर 8015.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. आइशर मोटर्स के शेयर ने 8,232.8 रुपये का नया 52 वीक हाई बनाया है. पिछले एक महीने में शेयरों में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. 3.  Oil and Natural Gas Corporation शेयर दिग्गज कंपनी Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) के शेयरों ने 282.45 रुपये तक पहुंचकर 52 हफ्तों का नया रिकॉर्ड बनाया. आखिरी कारोबारी दिन में कंपनी शेयर 279.9 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे. बीते एक महीने में इसमें करीब 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी मजबूत हुई है. 4. समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल शेयर समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल के शेयर ने 136.1 रुपये का नया 52 वीक हाई छुआ है. फिलहाल इसका भाव करीब 133.25 रुपये के आसपास बना हुआ है. पिछले एक महीने में इसमें लगभग 23 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.  5. लुपिन शेयर  फार्मा कंपनी लुपिन के शेयरों ने 2,336 रुपये तक पहुंचकर नया 52 वीक हाई बनाया है. फिलहाल इसका भाव करीब 2,301.3 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में इसमें लगभग 8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव

Feb 28, 2026 - 14:30
 0
बाजार में बड़ी गिरावट के बीच चमके ये 5 शेयर, बनाया नया 52 वीक हाई; जानिए पूरी डिटेल

Stocks Hitting 52 Week High: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 27 फरवरी को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 टमाटर की तरह लाल हो गए. सेंसेक्स 961 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 317 अंक फिसल कर बंद हुई थी.

हालांकि, बाजार में इस गिरावट के बावजूद भी कुछ कंपनी शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका दिया है. इन चुनिंदा कंपनियों के शेयरों ने अपने 52 सप्ताह का हाई लेवल का आंकड़ा छूआ है. आइए जानते हैं, इनके बारे में....

1. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन शेयर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयर ने 188.9 रुपये का नया 52 वीक हाई दर्ज किया है. फिलहाल शेयर 187.55 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं. पिछले एक महीने में इसमें करीब 20 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई है. 

2.  आइशर मोटर्स शेयर

बीएसई पर शुक्रवार को कंपनी शेयरों में गिरावट देखी गई थी. लास्ट ट्रेडिंग डे के अनुसार कंपनी शेयर 8015.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. आइशर मोटर्स के शेयर ने 8,232.8 रुपये का नया 52 वीक हाई बनाया है. पिछले एक महीने में शेयरों में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है.

3.  Oil and Natural Gas Corporation शेयर

दिग्गज कंपनी Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) के शेयरों ने 282.45 रुपये तक पहुंचकर 52 हफ्तों का नया रिकॉर्ड बनाया. आखिरी कारोबारी दिन में कंपनी शेयर 279.9 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे. बीते एक महीने में इसमें करीब 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी मजबूत हुई है.

4. समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल शेयर

समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल के शेयर ने 136.1 रुपये का नया 52 वीक हाई छुआ है. फिलहाल इसका भाव करीब 133.25 रुपये के आसपास बना हुआ है. पिछले एक महीने में इसमें लगभग 23 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. 

5. लुपिन शेयर 

फार्मा कंपनी लुपिन के शेयरों ने 2,336 रुपये तक पहुंचकर नया 52 वीक हाई बनाया है. फिलहाल इसका भाव करीब 2,301.3 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में इसमें लगभग 8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow