कप्तान सलमान आगा को क्यों धमकाया? पाकिस्तानी कोच ने सच से उठाया पर्दा, जानें पूरा मामला

Mike Hesson Salman Agha Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच माइक हेसन ने कप्तान सलमान आगा को धमका दिया. ऐसी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. दरअसल यह मामला पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच का है. सलमान आगा 38 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसके बाद खबर सामने आई कि कोच माइक हेसन और सलमान आगा की बहस हुई थी. इस पूरे विवाद पर पाकिस्तानी कोच ने चुप्पी तोड़ी है. 21 फरवरी से 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 चरण शुरू हो रहा है. सुपर-8 के सबसे पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. कोच ने बताया सच सुपर-8 का पहला मैच खेलने से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइक हेसन ने बताया कि आउट होने के बाद सलमान आगा निराश थे और हताशा में प्रतिक्रिया दी. कोच ने कहा कि सामने आए वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया और कहा कि सलमान के साथ उनकी बातचीत सीधी और स्पष्ट थी. उन बातों से सलमान की प्रतिक्रिया का कोई लेना देना नहीं है. माइक हेसन ने कहा, "मैंने उस वीडियो को देखा है, जो मुझे भेजी गई थी और सबने उसका मतलब गलत समझा है. मैं बता देता हूं कि असल में क्या हुआ था. मैं सलमान से यह पूछने और बात करने जा रहा था कि बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के चलते नवाज से पैड बांधने को कहें. सलमान तभी आउट होकर आए थे और बहुत निराश थे, इस कारण उन्होंने बोतल को जमीन पर देकर मारा था. इसका हमारी बातों से कोई लेना देना नहीं था." सलमान आगा ने उस मैच में 23 गेंदों में 38 रन बनाए थे. वहीं पाक टीम ने वह मैच 102 रनों के विशाल अंतर से जीता था. यह भी पढ़ें: कल से शुरू सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पहला मैच किसके साथ? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल

Feb 21, 2026 - 01:30
 0
कप्तान सलमान आगा को क्यों धमकाया? पाकिस्तानी कोच ने सच से उठाया पर्दा, जानें पूरा मामला

Mike Hesson Salman Agha Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच माइक हेसन ने कप्तान सलमान आगा को धमका दिया. ऐसी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. दरअसल यह मामला पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच का है. सलमान आगा 38 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसके बाद खबर सामने आई कि कोच माइक हेसन और सलमान आगा की बहस हुई थी. इस पूरे विवाद पर पाकिस्तानी कोच ने चुप्पी तोड़ी है.

21 फरवरी से 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 चरण शुरू हो रहा है. सुपर-8 के सबसे पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.

कोच ने बताया सच

सुपर-8 का पहला मैच खेलने से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइक हेसन ने बताया कि आउट होने के बाद सलमान आगा निराश थे और हताशा में प्रतिक्रिया दी. कोच ने कहा कि सामने आए वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया और कहा कि सलमान के साथ उनकी बातचीत सीधी और स्पष्ट थी. उन बातों से सलमान की प्रतिक्रिया का कोई लेना देना नहीं है.

माइक हेसन ने कहा, "मैंने उस वीडियो को देखा है, जो मुझे भेजी गई थी और सबने उसका मतलब गलत समझा है. मैं बता देता हूं कि असल में क्या हुआ था. मैं सलमान से यह पूछने और बात करने जा रहा था कि बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के चलते नवाज से पैड बांधने को कहें. सलमान तभी आउट होकर आए थे और बहुत निराश थे, इस कारण उन्होंने बोतल को जमीन पर देकर मारा था. इसका हमारी बातों से कोई लेना देना नहीं था."

सलमान आगा ने उस मैच में 23 गेंदों में 38 रन बनाए थे. वहीं पाक टीम ने वह मैच 102 रनों के विशाल अंतर से जीता था.

यह भी पढ़ें:

कल से शुरू सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पहला मैच किसके साथ? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow