PAK vs Oman: पाकिस्तान और ओमान के बीच कितने बजे शुरू होगा मैच? कहां देख सकते हैं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs Oman Asia Cup 2025 Live Streaming: एशिया कप 2025 का चौथा मैच आज शुक्रवार, 12 सितंबर को पाकिस्तान और ओमान (PAK vs Oman) के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से ओमान की टीम एशिया कप में डेब्यू करने वाली है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 6:30 बजे शुरू होगा. वहीं भारतीय समयानुसार ये मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा. एशिया कप की लाइव स्ट्रीमिंग टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों जगह होगी. इस मैच को भारत में कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं, आइए जानते हैं. एशिया कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग एशिया कप 2025 की स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है. सोनी के चार चैनलों पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं. इस मैच को हिंदी में सोनी स्पोर्ट्स 3 पर लाइव देखा जा सकता है.  सोनी स्पोर्ट्स 1 सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) सोनी स्पोर्ट्स 4 सोनी स्पोर्ट्स 5 OTT प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग पाकिस्तान और ओमान के बीच मैच को सोनी लिव एप पर भी देखा जा सकता है. इसके अलावा इस एप की वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी. एशिया कप के मैचों को एप पर देखने के लिए 399 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. Sony LIV के अलावा फैनकोड एप पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इसके साथ ही इसकी वेबसाइट पर ये मैच दिखाया जाएगा. लेकिन इसके लिए भी यूजर को 25 रुपये देने होंगे. The action keeps getting hotter ???? Watch #PAKvOMN tonight, 7 PM onwards, only on Sony Sports Network TV Channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #DPWorldAsiaCup2025 pic.twitter.com/gILz7jXTDV — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 12, 2025 पाकिस्तान का एशिया कप के लिए स्क्वाड साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम. ओमान का एशिया कप के लिए स्क्वाड जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, हसनैन शाह, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, मोहम्मद इमरान, शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान यूसुफ और नदीम खान. यह भी पढ़ें Asia Cup 2025: भारत जीता एशिया कप में पहला मैच तो 'रोने' लगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक! देखें वीडियो

Sep 12, 2025 - 20:30
 0
PAK vs Oman: पाकिस्तान और ओमान के बीच कितने बजे शुरू होगा मैच? कहां देख सकते हैं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs Oman Asia Cup 2025 Live Streaming: एशिया कप 2025 का चौथा मैच आज शुक्रवार, 12 सितंबर को पाकिस्तान और ओमान (PAK vs Oman) के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से ओमान की टीम एशिया कप में डेब्यू करने वाली है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 6:30 बजे शुरू होगा. वहीं भारतीय समयानुसार ये मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा. एशिया कप की लाइव स्ट्रीमिंग टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों जगह होगी. इस मैच को भारत में कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं, आइए जानते हैं.

एशिया कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग

एशिया कप 2025 की स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है. सोनी के चार चैनलों पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं. इस मैच को हिंदी में सोनी स्पोर्ट्स 3 पर लाइव देखा जा सकता है. 

  1. सोनी स्पोर्ट्स 1
  2. सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी)
  3. सोनी स्पोर्ट्स 4
  4. सोनी स्पोर्ट्स 5

OTT प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और ओमान के बीच मैच को सोनी लिव एप पर भी देखा जा सकता है. इसके अलावा इस एप की वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी. एशिया कप के मैचों को एप पर देखने के लिए 399 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

Sony LIV के अलावा फैनकोड एप पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इसके साथ ही इसकी वेबसाइट पर ये मैच दिखाया जाएगा. लेकिन इसके लिए भी यूजर को 25 रुपये देने होंगे.

पाकिस्तान का एशिया कप के लिए स्क्वाड

साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम.

ओमान का एशिया कप के लिए स्क्वाड

जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, हसनैन शाह, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, मोहम्मद इमरान, शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान यूसुफ और नदीम खान.

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2025: भारत जीता एशिया कप में पहला मैच तो 'रोने' लगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक! देखें वीडियो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow