कपड़े धोना होगा महंगा, Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ेंग 20% तक दाम

अगर आप घर में कपड़े धोने के लिए सर्फ एक्सेल, रिन, व्हील का इस्तेमाल करते हैं, तो अब कपड़े धोना आपको महंगा पड़ने वाला है. तो वहीं यदि डव से नहाते हैं तो वो भी महंगा पड़ने वाला है. क्योंकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अक्टूबर और नवंबर के बीच अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने बढ़ती लागत के चलते डिटर्जेंट और साबुन की कीमतों में बदलाव किया है. कुछ प्रोडक्ट्स के दाम में 20% तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, कुछ सामानों की कीमतें पहले भी बढ़ाई जा चुकी हैं. कपड़े धोना हुआ कितना महंगा?HUL ने अपने कई डिटर्जेंट प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं. कुछ सामानों की कीमतों में एक बार नहीं, बल्कि कई बार बदलाव किया गया है. यहां जानें किस प्रोडक्ट के बढ़े हैं कितने दाम? प्रोडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत सर्फ एक्सेल 130 ग्राम बार 25 रुपये 30 रुपये रिन 250 ग्राम बार 25 रुपये 30 रुपये सर्फ एक्सेल 250 ग्राम बार 45 रुपये 50 रुपये सर्फ एक्सेल 200 ग्राम के 4 बार का पैक 155 रुपये 169 रुपये रिन 1 किलो पाउडर 123 रुपये 125 रुपये व्हील 2 किलो पाउडर 156 रुपये 170 रुपये व्हील 4 किलो पाउडर 300 रुपये 324 रुपये इनमें सर्फ एक्सेल के 130 ग्राम बार और रिन के 250 ग्राम बार की कीमत में 20% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, व्हील के 2 किलो पैक के दाम करीब 9% बढ़ाए गए हैं. नहाने के साबुन भी हुए महंगेकेवल डिटरजेंट ही नहीं बल्कि नहाने का साबुन भी महंगा हुआ है. HUL ने अपने पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की कीमतों में करीब 7% की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने डव साबुन के 50 ग्राम के पैक को अब 26 रुपये का कर दिया है, जो पहले 25 रुपये में आता था. तो वहीं इसके 100 ग्राम के पैक की कीमत अब 62 रुपये हो गई है, जो पहले 58 रुपये थी. तो वहीं पिअर्स साबुन के 100 ग्राम के पैक की कीमत अब 54 रुपये हो गई है, जो पहले 52 रुपये थी. डव साबुन की कीमत में 6.9% की बढ़ोतरी हुई है. तो वहीं पिअर्स साबुन की कीमतों में करीब 3.8% बढ़ाए गए हैं. क्यों बढ़ाए गए दाम?बता दें कि HUL के प्रोडक्ट्स महंगे होने की सबसे बड़ी वजह कच्चे माल और पैकेजिंग की बढ़ती लागत है. साबुन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पाम ऑयल की कीमतों में करीब 20% से 30% तक बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, सामान की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कीमतों में भी तेजी आई है. उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक, पैकेजिंग की लागत करीब 50% तक बढ़ गई है. कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत का असर कम करने के लिए कीमतों में जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जा रहा है. इससे कंपनी अपने कारोबार को बनाए रखने के साथ ग्राहकों की मांग पर भी असर कम करने की कोशिश कर रही है. ये भी पढ़ें: दिल्ली में बिके 300 करोड़ के पटाखे, दिवाली से पहले ही खत्म हुआ स्टॉक

Nov 10, 2026 - 04:30
 0
कपड़े धोना होगा महंगा, Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ेंग 20% तक दाम

अगर आप घर में कपड़े धोने के लिए सर्फ एक्सेल, रिन, व्हील का इस्तेमाल करते हैं, तो अब कपड़े धोना आपको महंगा पड़ने वाला है. तो वहीं यदि डव से नहाते हैं तो वो भी महंगा पड़ने वाला है. क्योंकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अक्टूबर और नवंबर के बीच अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.

कंपनी ने बढ़ती लागत के चलते डिटर्जेंट और साबुन की कीमतों में बदलाव किया है. कुछ प्रोडक्ट्स के दाम में 20% तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, कुछ सामानों की कीमतें पहले भी बढ़ाई जा चुकी हैं.

कपड़े धोना हुआ कितना महंगा?
HUL ने अपने कई डिटर्जेंट प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं. कुछ सामानों की कीमतों में एक बार नहीं, बल्कि कई बार बदलाव किया गया है. यहां जानें किस प्रोडक्ट के बढ़े हैं कितने दाम?

प्रोडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत
सर्फ एक्सेल 130 ग्राम बार 25 रुपये 30 रुपये
रिन 250 ग्राम बार 25 रुपये 30 रुपये
सर्फ एक्सेल 250 ग्राम बार 45 रुपये 50 रुपये
सर्फ एक्सेल 200 ग्राम के 4 बार का पैक 155 रुपये 169 रुपये
रिन 1 किलो पाउडर 123 रुपये 125 रुपये
व्हील 2 किलो पाउडर 156 रुपये 170 रुपये
व्हील 4 किलो पाउडर 300 रुपये 324 रुपये

इनमें सर्फ एक्सेल के 130 ग्राम बार और रिन के 250 ग्राम बार की कीमत में 20% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, व्हील के 2 किलो पैक के दाम करीब 9% बढ़ाए गए हैं.

नहाने के साबुन भी हुए महंगे
केवल डिटरजेंट ही नहीं बल्कि नहाने का साबुन भी महंगा हुआ है. HUL ने अपने पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की कीमतों में करीब 7% की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने डव साबुन के 50 ग्राम के पैक को अब 26 रुपये का कर दिया है, जो पहले 25 रुपये में आता था. तो वहीं इसके 100 ग्राम के पैक की कीमत अब 62 रुपये हो गई है, जो पहले 58 रुपये थी.

तो वहीं पिअर्स साबुन के 100 ग्राम के पैक की कीमत अब 54 रुपये हो गई है, जो पहले 52 रुपये थी. डव साबुन की कीमत में 6.9% की बढ़ोतरी हुई है. तो वहीं पिअर्स साबुन की कीमतों में करीब 3.8% बढ़ाए गए हैं.

क्यों बढ़ाए गए दाम?
बता दें कि HUL के प्रोडक्ट्स महंगे होने की सबसे बड़ी वजह कच्चे माल और पैकेजिंग की बढ़ती लागत है. साबुन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पाम ऑयल की कीमतों में करीब 20% से 30% तक बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, सामान की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कीमतों में भी तेजी आई है. उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक, पैकेजिंग की लागत करीब 50% तक बढ़ गई है.

कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत का असर कम करने के लिए कीमतों में जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जा रहा है. इससे कंपनी अपने कारोबार को बनाए रखने के साथ ग्राहकों की मांग पर भी असर कम करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बिके 300 करोड़ के पटाखे, दिवाली से पहले ही खत्म हुआ स्टॉक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow