ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर

Paras Defence Share Price surge: पश्चिम एशिया में जहां ईरान और इजरायल के बीच भीषण युद्ध छिड़ा है, जिसकी वजह से भारतीय बाजार समेत वैश्विक बाजार में हलचल तेज है. वहीं, एक डिफेंस कंपनी के शेयरों में बुधवार, 4 मार्च को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. दिन के कारोबार के दौरान शेयरों की कीमतें 10 प्रतिशत तक उछल गई थी.  चौथे सेशन में तो कंपनी शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे थे और 12 फीसदी से ज्यादा उछल गए थे. हम बात कर रहे हैं, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की. कंपनी शेयर होली वाले दिन सरपट दौड़े हैं. आइए जानते है, आखिर इस तेजी के पीछे की वजह क्या है? रॉकेट की तरह क्यों भागे शेयर? स्पेस और डिफेंस सेक्टर में अपने काम के दायरे को बढ़ाने की दिशा में कदम उठाते हुए कंपनी ने साउथ कोरिया की ग्रीन ऑप्टिक्स के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है. इस समझौते की खबर ने निवेशकों की खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया. यह डील स्पेस और डिफेंस एप्लीकेशन के लिए ऑप्टिक्स और ऑप्टिकल सिस्टम के क्षेत्र में संयुक्त अवसरों की तलाश करने के उद्देश्य से किया गया है. इस समझौते के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि ग्रीन ऑप्टिक्स स्पेस, डिफेंस और अन्य क्षेत्रों के लिए ऑप्टिक्स और ऑप्टिकल सिस्टम के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है. इस साझेदारी से दोनों कंपनियां तकनीकी सहयोग और नए प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं की खोज करेंगी. पश्चिम एशिया के माहौल से मिला सपोर्ट युद्ध से पैदा हुए अनिश्चितता का लाभ अक्सर डिफेंस कंपनियों को मिलने की उम्मीद होती है. ऐसे हालात में नए ऑर्डर मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती है. जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच निवेशक भी डिफेंस कंपनियों की ओर आकर्षित होते है. ईरान और इजरायल के बीच इस विवाद के लंबा खींचने की बात भी विशेषज्ञों के द्वारा कही जा रही हैं. कंपनी शेयरों में आई तेजी की यह भी एक वजह हो सकती है.  शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन बीएसई पर 4 मार्च के कारोबारी दिन की समाप्ति पर शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. कंपनी शेयर 6.44 प्रतिशत या 43.55 रुपये की तेजी के साथ 719.80 रुपये पर बंद हुए. दिन का इंट्रा डे हाई 750 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 971.80 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं, 52 सप्ताह का लो लेवल 401 रुपये है.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल 

Mar 5, 2026 - 10:30
 0
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर

Paras Defence Share Price surge: पश्चिम एशिया में जहां ईरान और इजरायल के बीच भीषण युद्ध छिड़ा है, जिसकी वजह से भारतीय बाजार समेत वैश्विक बाजार में हलचल तेज है. वहीं, एक डिफेंस कंपनी के शेयरों में बुधवार, 4 मार्च को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. दिन के कारोबार के दौरान शेयरों की कीमतें 10 प्रतिशत तक उछल गई थी. 

चौथे सेशन में तो कंपनी शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे थे और 12 फीसदी से ज्यादा उछल गए थे. हम बात कर रहे हैं, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की. कंपनी शेयर होली वाले दिन सरपट दौड़े हैं. आइए जानते है, आखिर इस तेजी के पीछे की वजह क्या है?

रॉकेट की तरह क्यों भागे शेयर?

स्पेस और डिफेंस सेक्टर में अपने काम के दायरे को बढ़ाने की दिशा में कदम उठाते हुए कंपनी ने साउथ कोरिया की ग्रीन ऑप्टिक्स के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है. इस समझौते की खबर ने निवेशकों की खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया. यह डील स्पेस और डिफेंस एप्लीकेशन के लिए ऑप्टिक्स और ऑप्टिकल सिस्टम के क्षेत्र में संयुक्त अवसरों की तलाश करने के उद्देश्य से किया गया है.

इस समझौते के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि ग्रीन ऑप्टिक्स स्पेस, डिफेंस और अन्य क्षेत्रों के लिए ऑप्टिक्स और ऑप्टिकल सिस्टम के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है. इस साझेदारी से दोनों कंपनियां तकनीकी सहयोग और नए प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं की खोज करेंगी.

पश्चिम एशिया के माहौल से मिला सपोर्ट

युद्ध से पैदा हुए अनिश्चितता का लाभ अक्सर डिफेंस कंपनियों को मिलने की उम्मीद होती है. ऐसे हालात में नए ऑर्डर मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती है. जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच निवेशक भी डिफेंस कंपनियों की ओर आकर्षित होते है. ईरान और इजरायल के बीच इस विवाद के लंबा खींचने की बात भी विशेषज्ञों के द्वारा कही जा रही हैं. कंपनी शेयरों में आई तेजी की यह भी एक वजह हो सकती है. 

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

बीएसई पर 4 मार्च के कारोबारी दिन की समाप्ति पर शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. कंपनी शेयर 6.44 प्रतिशत या 43.55 रुपये की तेजी के साथ 719.80 रुपये पर बंद हुए. दिन का इंट्रा डे हाई 750 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 971.80 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं, 52 सप्ताह का लो लेवल 401 रुपये है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow