एक दिन में 2 बार रेप! बॉयफ्रेंड से शादी का झांसा देकर ठगा, अजनबी ने रेप कर 5वीं मंजिल से फेंका

Odisha News: ओडिशा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ही दिन में एक लड़की के साथ दो बार रेप किया गया और अंत में उसकी हत्या कर दी गई. यह चौंकाने वाली घटना ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में हुई है. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ अपहरण, रेप और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक यह घटना 22 फरवरी को घटी. लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने के लिए घर से निकली थी. उसके बॉयफ्रेंड ने उसे एक मंदिर में बुलाया और शादी का झांसा दिया. आरोप है कि उसने लड़की को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया. इसके बाद आरोपी युवक उसे रामा बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गया. लड़की वहां बस का इंतजार कर रही थी और काफी डरी हुई थी. रेप कर पांच मंजिला इमारत से फेंका इसी दौरान एक दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा, जो झारखंड से पारादीप की ओर बाइक से जा रहा था. लड़की को अकेला देखकर उसने मदद का भरोसा दिलाया और उसे पारादीप स्थित अपने किराए के मकान में ले गया. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वहां घर की छत पर ले जाकर लड़की के साथ रेप किया. इसके बाद उसने लड़की को पांच मंजिला इमारत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अगली सुबह पुलिस ने लड़की का शव बरामद किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि लड़की पहले अपने बॉयफ्रेंड की दरिंदगी का शिकार हुई और फिर दूसरे आरोपी ने उसे झूठा सहारा देकर उसके साथ अपराध किया और उसकी हत्या कर दी. कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज पुलिस ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है. लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

Feb 28, 2026 - 13:30
 0
एक दिन में 2 बार रेप! बॉयफ्रेंड से शादी का झांसा देकर ठगा, अजनबी ने रेप कर 5वीं मंजिल से फेंका

Odisha News: ओडिशा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ही दिन में एक लड़की के साथ दो बार रेप किया गया और अंत में उसकी हत्या कर दी गई. यह चौंकाने वाली घटना ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में हुई है. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ अपहरण, रेप और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक यह घटना 22 फरवरी को घटी. लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने के लिए घर से निकली थी. उसके बॉयफ्रेंड ने उसे एक मंदिर में बुलाया और शादी का झांसा दिया. आरोप है कि उसने लड़की को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया. इसके बाद आरोपी युवक उसे रामा बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गया. लड़की वहां बस का इंतजार कर रही थी और काफी डरी हुई थी.

रेप कर पांच मंजिला इमारत से फेंका

इसी दौरान एक दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा, जो झारखंड से पारादीप की ओर बाइक से जा रहा था. लड़की को अकेला देखकर उसने मदद का भरोसा दिलाया और उसे पारादीप स्थित अपने किराए के मकान में ले गया. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वहां घर की छत पर ले जाकर लड़की के साथ रेप किया. इसके बाद उसने लड़की को पांच मंजिला इमारत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अगली सुबह पुलिस ने लड़की का शव बरामद किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि लड़की पहले अपने बॉयफ्रेंड की दरिंदगी का शिकार हुई और फिर दूसरे आरोपी ने उसे झूठा सहारा देकर उसके साथ अपराध किया और उसकी हत्या कर दी.

कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है. लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow