'एअर इंडिया ने कैंसिल किया PM मोदी का टिकट, मणिपुर जाने के लिए कांग्रेस ने किया था बुक', पवन खेड़ा का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे पर जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि मणिपुर वहां से दूर नहीं है, आप वहां भी जाइए. कांग्रेस ने पीएम मोदी के नाम पर गुवाहाटी (असम) से इम्फाल (मणिपुर) तक की एअर इंडिया की फ्लाइट टिकट भी बुक कर दी और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि एअर इंडिया एयरलाइंस ने पीएम मोदी के नाम पर बुक टिकट को कैंसिल कर दिया है. पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया शेयर कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने दावा किया कि एअर इंडिया ने पीएम मोदी के नाम पर बुक मणिपुर की टिकट को कैंसिल कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘एअर इंडिया एयरलाइन तक को यह बात पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के दौरे पर नहीं जाएंगे. इसलिए, मणिपुर के लोगों के लिए मैंने बिल्कुल नेक इरादे के साथ पीएम मोदी की जो मणिपुर की टिकट बुक की थी, उसे बिना मेरी जानकारी के चुपचाप कैंसिल कर दिया गया.’ Even @AirIndiaX knew that the PM would not travel to Manipur. So, the ticket that I had booked - as a well-intentioned gift for the people of Manipur - was quietly cancelled, without my knowledge. It seems to be common wisdom now that the only thing that can compel the PM to… pic.twitter.com/TzXjiJV9M3 — Pawan Khera ???????? (@Pawankhera) February 14, 2026 उन्होंने कहा, ‘अब यह एक आम धारणा बनती जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तर पूर्वी भारत के किसी राज्य का दौरा तभी करते हैं, जब वहां चुनाव नजदीक होते हैं. शायद यह कारण है कि वे आज असम के दौरे पर गए हुए हैं, लेकिन इसी के साथ यह सवाल भी उठता है कि लंबे समय से अशांति और तनाव की स्थिति का सामना कर रहे मणिपुर में उन्होंने अब तक एक बार भी दौरा क्यों नहीं किया.’ उन्होंने पीएम केयर्स पर तंज कसते हुए आगे कहा, ‘PM CARES? माफ कीजिए, शायद ऐसा नहीं है.’  

Feb 14, 2026 - 16:30
 0
'एअर इंडिया ने कैंसिल किया PM मोदी का टिकट, मणिपुर जाने के लिए कांग्रेस ने किया था बुक', पवन खेड़ा का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे पर जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि मणिपुर वहां से दूर नहीं है, आप वहां भी जाइए. कांग्रेस ने पीएम मोदी के नाम पर गुवाहाटी (असम) से इम्फाल (मणिपुर) तक की एअर इंडिया की फ्लाइट टिकट भी बुक कर दी और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि एअर इंडिया एयरलाइंस ने पीएम मोदी के नाम पर बुक टिकट को कैंसिल कर दिया है.

पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया शेयर

कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने दावा किया कि एअर इंडिया ने पीएम मोदी के नाम पर बुक मणिपुर की टिकट को कैंसिल कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘एअर इंडिया एयरलाइन तक को यह बात पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के दौरे पर नहीं जाएंगे. इसलिए, मणिपुर के लोगों के लिए मैंने बिल्कुल नेक इरादे के साथ पीएम मोदी की जो मणिपुर की टिकट बुक की थी, उसे बिना मेरी जानकारी के चुपचाप कैंसिल कर दिया गया.’

उन्होंने कहा, ‘अब यह एक आम धारणा बनती जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तर पूर्वी भारत के किसी राज्य का दौरा तभी करते हैं, जब वहां चुनाव नजदीक होते हैं. शायद यह कारण है कि वे आज असम के दौरे पर गए हुए हैं, लेकिन इसी के साथ यह सवाल भी उठता है कि लंबे समय से अशांति और तनाव की स्थिति का सामना कर रहे मणिपुर में उन्होंने अब तक एक बार भी दौरा क्यों नहीं किया.’ उन्होंने पीएम केयर्स पर तंज कसते हुए आगे कहा, ‘PM CARES? माफ कीजिए, शायद ऐसा नहीं है.’

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow