एंटीलिया में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण भजनों पर झूम उठीं नीता अंबानी संग बहुएं

बिजनसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ-साथ त्योहारों को पारंपरिक अंदाज में मनाने के लिए भी मशहूर है. हर साल की तरह इस बार भी मुंबई स्थित अपने आलीशान घर एंटीलिया (Antilia) में अंबानी परिवार ने जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया है. एंटीलिया में हुए इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें परिवार की महिलाएं भगवान कृष्ण भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, जन्माष्टमी के इस खास मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी और बहुओं श्लोका मेहता व राधिका मर्चेंट के साथ भक्ति गीतों पर नृत्य करती काफी खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही है. लेकिन पूजा के लिए तैयार नीता अंबानी हमेशा की तरह अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.  कृष्ण भजनों पर साथ झूमीं अंबानी परिवार की महिलाएं जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के मौके पर अंबानी परिवार की महिलाओं ने कृष्ण भक्ति में काफी रंग जमाया. वहीं वीडियो में नीता अंबानी भगवान कृष्ण की पूजा करती दिखाई दे रही हैं, जबकि ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट  भी भक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आई.  मेड इन इंडिया हथियारों का दुनिया में जलवा! फिर भी क्यों पाकिस्तान से पीछे भारत?           View this post on Instagram                       A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) एक्वा-ब्लू बांधनी साड़ी में दिखा नीता अंबानी का रॉयल अंदाज जन्माष्टमी के इस खास मौके पर नीता अंबानी ने एक्वा-ब्लू रंग की बेहद खूबसूरत बांधनी साड़ी पहनी. साड़ी पर गोल्डन जरी का बारीक वर्क और गुलाबी बॉर्डर इसकी खूबसूरती को और खास बना रहा था. ट्रेडिशनल गुजराती स्टाइल में साड़ी का फ्रंट पल्लू कैरी किया गया था, जिससे उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट नजर आया.  साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज ने उनके एथनिक लुक को और ज्यादा निखार दिया. ब्लाउज में स्कूप नेकलाइन और हाल्फ स्लीव्स का डिजाइन देखने को मिला. हालांकि नीता अंबानी ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांग टीके से पूरा किया. फूलों और रोशनी से सजा एंटीलिया जन्माष्टमी के मौके पर अंबानी परिवार के घर एंटीलिया को भी खास तरीके से सजाया गया. घर के अंदर भगवान कृष्ण की पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई. सजावट में फूलों, दीयों और रोशनी का इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरा माहौल बेहद भक्तिमय नजर आया. 67 से टूटकर ₹50 पर आई चीनी, पर आपको क्यों नहीं मिल रही सस्ती? जानें खेल

Sep 6, 2026 - 08:30
 0
एंटीलिया में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण भजनों पर झूम उठीं नीता अंबानी संग बहुएं

बिजनसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ-साथ त्योहारों को पारंपरिक अंदाज में मनाने के लिए भी मशहूर है. हर साल की तरह इस बार भी मुंबई स्थित अपने आलीशान घर एंटीलिया (Antilia) में अंबानी परिवार ने जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया है. एंटीलिया में हुए इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें परिवार की महिलाएं भगवान कृष्ण भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही हैं.

दरअसल, जन्माष्टमी के इस खास मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी और बहुओं श्लोका मेहता व राधिका मर्चेंट के साथ भक्ति गीतों पर नृत्य करती काफी खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही है. लेकिन पूजा के लिए तैयार नीता अंबानी हमेशा की तरह अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. 

कृष्ण भजनों पर साथ झूमीं अंबानी परिवार की महिलाएं

जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के मौके पर अंबानी परिवार की महिलाओं ने कृष्ण भक्ति में काफी रंग जमाया. वहीं वीडियो में नीता अंबानी भगवान कृष्ण की पूजा करती दिखाई दे रही हैं, जबकि ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट  भी भक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आई. 

मेड इन इंडिया हथियारों का दुनिया में जलवा! फिर भी क्यों पाकिस्तान से पीछे भारत?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

एक्वा-ब्लू बांधनी साड़ी में दिखा नीता अंबानी का रॉयल अंदाज

जन्माष्टमी के इस खास मौके पर नीता अंबानी ने एक्वा-ब्लू रंग की बेहद खूबसूरत बांधनी साड़ी पहनी. साड़ी पर गोल्डन जरी का बारीक वर्क और गुलाबी बॉर्डर इसकी खूबसूरती को और खास बना रहा था. ट्रेडिशनल गुजराती स्टाइल में साड़ी का फ्रंट पल्लू कैरी किया गया था, जिससे उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट नजर आया. 

साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज ने उनके एथनिक लुक को और ज्यादा निखार दिया. ब्लाउज में स्कूप नेकलाइन और हाल्फ स्लीव्स का डिजाइन देखने को मिला. हालांकि नीता अंबानी ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांग टीके से पूरा किया.

फूलों और रोशनी से सजा एंटीलिया

जन्माष्टमी के मौके पर अंबानी परिवार के घर एंटीलिया को भी खास तरीके से सजाया गया. घर के अंदर भगवान कृष्ण की पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई. सजावट में फूलों, दीयों और रोशनी का इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरा माहौल बेहद भक्तिमय नजर आया.

67 से टूटकर ₹50 पर आई चीनी, पर आपको क्यों नहीं मिल रही सस्ती? जानें खेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow