'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है, जिन्हें भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में शामिल किया गया है. दूसरी तरफ मोहम्मद शमी हैं, जिनकी वापसी थोड़ी मुश्किल नजर आती है. हालांकि भुवि की वापसी से उनकी उम्मीदें थोड़ी बढ़ गई होंगी, उन्होंने अपने ताजा बयान में कहा कि 'उन्हें घरेलू क्रिकेट से खुद को तैयारी रखने में मदद मिलती है. पता नहीं कब कहां खेलने का मौका मिल जाए. उन्होंने भुवि की वापसी पर भी बड़ी बात कही. मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच में नहीं खेलें, जिसमे बंगाल ने सर्विसेज को 60 रनों से हरा दिया. हालांकि तेज गेंदबाज अपनी फॉर्म के चलते बाहर नहीं बैठे, बल्कि पिच की कंडीशन को देखते हुए उन्हें नहीं खिलाया गया. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कंडीशन देखें, ऐसी विकेट पर खेलने का सवाल नहीं उठता. टीम में कई युवा हैं, जिन्हें अनुभव लेने की जरुरत है. मेरा उद्देश्य हैं कि जहां टीम को मेरी जरुरत होती है वहां अपना पूरा 100 प्रतिशत देना." उनसे पूछा गया कि 'भुवनेश्वर कुमार नेशनल टीम में वापस आ गए हैं, तो क्या आपको लगता है कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर आपकी भी वापसी हो सकती है?' शमी ने कहा, "भविष्य में क्या होगा मुझे नहीं पता, लेकिन मौजूदा हालात इससे बेहतर नहीं हो सकते. घरेलू सीजन शुरू हो चुका है, जो खिलाड़ी के लिए लय पाने का सबसे अच्छा मंच है. मैं मानता हूं कि आप सीनियर हों या जूनियर, आपको दूसरों के लिए मुकाबला कड़ा बनाना चाहिए." भुवनेश्वर कुमार की वापसी को किस तरह से देखते हैं? शमी ने इस सवाल के जवाब में कहा, " जिस तरह उन्होंने प्रदर्शन किया है, नेशनल टीम में उनकी वापसी बहुत पहले हो जानी चाहिए थी." मोहम्मद शमी ने आगे कहा, "आप लोग मुझे विवादों में घसीटते हैं. बिना किसी वजह के बातें नहीं बनानी चाहिए. अगर अच्छी चीज हो तो उससे अच्छा कहें. जो बोल सकते हैं, बस वही बोलें. हमारी भी अपनी पर्सनल लाइफ होती है, कभी बोलते हुए कुछ मुंह से निकल सकता है. मैं बदतमीजी नहीं करता, लेकिन अगर कोई कुछ गलत कहता है, तो कभी-कभी मुझे गुस्सा आ जाता है." यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार

Oct 21, 2026 - 16:30
 0
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है, जिन्हें भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में शामिल किया गया है. दूसरी तरफ मोहम्मद शमी हैं, जिनकी वापसी थोड़ी मुश्किल नजर आती है. हालांकि भुवि की वापसी से उनकी उम्मीदें थोड़ी बढ़ गई होंगी, उन्होंने अपने ताजा बयान में कहा कि 'उन्हें घरेलू क्रिकेट से खुद को तैयारी रखने में मदद मिलती है. पता नहीं कब कहां खेलने का मौका मिल जाए. उन्होंने भुवि की वापसी पर भी बड़ी बात कही.

मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच में नहीं खेलें, जिसमे बंगाल ने सर्विसेज को 60 रनों से हरा दिया. हालांकि तेज गेंदबाज अपनी फॉर्म के चलते बाहर नहीं बैठे, बल्कि पिच की कंडीशन को देखते हुए उन्हें नहीं खिलाया गया. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कंडीशन देखें, ऐसी विकेट पर खेलने का सवाल नहीं उठता. टीम में कई युवा हैं, जिन्हें अनुभव लेने की जरुरत है. मेरा उद्देश्य हैं कि जहां टीम को मेरी जरुरत होती है वहां अपना पूरा 100 प्रतिशत देना." उनसे पूछा गया कि 'भुवनेश्वर कुमार नेशनल टीम में वापस आ गए हैं, तो क्या आपको लगता है कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर आपकी भी वापसी हो सकती है?'

शमी ने कहा, "भविष्य में क्या होगा मुझे नहीं पता, लेकिन मौजूदा हालात इससे बेहतर नहीं हो सकते. घरेलू सीजन शुरू हो चुका है, जो खिलाड़ी के लिए लय पाने का सबसे अच्छा मंच है. मैं मानता हूं कि आप सीनियर हों या जूनियर, आपको दूसरों के लिए मुकाबला कड़ा बनाना चाहिए."

भुवनेश्वर कुमार की वापसी को किस तरह से देखते हैं?

शमी ने इस सवाल के जवाब में कहा, " जिस तरह उन्होंने प्रदर्शन किया है, नेशनल टीम में उनकी वापसी बहुत पहले हो जानी चाहिए थी."

मोहम्मद शमी ने आगे कहा, "आप लोग मुझे विवादों में घसीटते हैं. बिना किसी वजह के बातें नहीं बनानी चाहिए. अगर अच्छी चीज हो तो उससे अच्छा कहें. जो बोल सकते हैं, बस वही बोलें. हमारी भी अपनी पर्सनल लाइफ होती है, कभी बोलते हुए कुछ मुंह से निकल सकता है. मैं बदतमीजी नहीं करता, लेकिन अगर कोई कुछ गलत कहता है, तो कभी-कभी मुझे गुस्सा आ जाता है."

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow