शुभमन गिल कब तक होंगे फिट, कैसी है उनकी हेल्थ? हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया अपडेट

Shubman Gill Health Update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया था, जब पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में खिंचाव के कारण कप्तान शुभमन गिल को रिटायर हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा. शुभमन के चोट की गंभीरता को देखते हुए टीम इंडिया के डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया. फिलहाल शुभमन गिल आईसीयू में हैं. हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया अपडेट  साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट दिया और बताया कि गिल कब तक फिट हो सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच ने कहा, ‘‘ शुभमन गिल को अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनके अगले टेस्ट मैच में खेलने का फैसला फिजियो के द्वारा लिया जाएगा.’’  पहली पारी में सिर्फ 3 गेंद खेल पाए थे शुभमन कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 3 गेंद खेलकर रिटायर हर्ट हो गए थे. इस दौरान उन्होंने एक चौका लगाया, जिसके बाद उन्हें गर्दन में जकड़न महसूस हुई. इसी वजह से शुभमन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा. काफी देर इंतजार के बाद भी उन्हें दर्द से राहत नहीं मिली तो फिर शुभमन को हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा. कप्तान गिल ना तो पहली पारी में बैटिंग कर पाए और ना ही दूसरी पारी में.   भारतीय टीम 124 रन का टारगेट नहीं कर पाई हासिल दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन भारतीय टीम तीसरे दिन के टी ब्रेक से पहले ही 93 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में साउथ अफ्रीकी टीम केवल 159 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाकर मुश्किल पिच पर भारतीय टीम के लिए कठिन चुनौती पेश की, जिसके कारण टीम इंडिया को 30 रनों से हार मिली. 

Nov 17, 2025 - 08:30
 0
शुभमन गिल कब तक होंगे फिट, कैसी है उनकी हेल्थ? हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया अपडेट

Shubman Gill Health Update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया था, जब पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में खिंचाव के कारण कप्तान शुभमन गिल को रिटायर हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा. शुभमन के चोट की गंभीरता को देखते हुए टीम इंडिया के डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया. फिलहाल शुभमन गिल आईसीयू में हैं.

हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया अपडेट 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट दिया और बताया कि गिल कब तक फिट हो सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच ने कहा, ‘‘ शुभमन गिल को अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनके अगले टेस्ट मैच में खेलने का फैसला फिजियो के द्वारा लिया जाएगा.’’ 

पहली पारी में सिर्फ 3 गेंद खेल पाए थे शुभमन

कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 3 गेंद खेलकर रिटायर हर्ट हो गए थे. इस दौरान उन्होंने एक चौका लगाया, जिसके बाद उन्हें गर्दन में जकड़न महसूस हुई. इसी वजह से शुभमन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा. काफी देर इंतजार के बाद भी उन्हें दर्द से राहत नहीं मिली तो फिर शुभमन को हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा. कप्तान गिल ना तो पहली पारी में बैटिंग कर पाए और ना ही दूसरी पारी में.  

भारतीय टीम 124 रन का टारगेट नहीं कर पाई हासिल

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन भारतीय टीम तीसरे दिन के टी ब्रेक से पहले ही 93 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में साउथ अफ्रीकी टीम केवल 159 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाकर मुश्किल पिच पर भारतीय टीम के लिए कठिन चुनौती पेश की, जिसके कारण टीम इंडिया को 30 रनों से हार मिली. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow