उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पवन हंस हेलिकॉप्टर में आई खराबी, समंदर में कराई गई इमरजेंसी लैडिंग
Pawan Hans Helicopter: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके बाद पायलट को उसे समुद्र में उतारना पड़ा. राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यह हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर की ओर जा रहा था. हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे. पवन हंस के प्रवक्ता के अनुसार यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई. हेलिकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी.
Pawan Hans Helicopter: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके बाद पायलट को उसे समुद्र में उतारना पड़ा. राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
यह हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर की ओर जा रहा था. हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे. पवन हंस के प्रवक्ता के अनुसार यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई. हेलिकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी.
What's Your Reaction?