Amit Shah Bihar Visit: बिहार दौरे पर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, भारत-नेपाल बॉर्डर को लेकर क्या है प्लान, जानें शेड्यूल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी से बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान उनका मुख्य फोकस सीमांचल क्षेत्र और भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा. सूत्रों के अनुसार, अमित शाह बिहार के उन सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे जो नेपाल से सटे हैं. बिहार नेपाल के साथ 730 किलोमीटर से अधिक लंबी खुली सीमा साझा करता है. ऐसे में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और तस्करी जैसे मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा बैठक होने की संभावना है. गृह मंत्री आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. सीमांचल के जिलों के डीएम और एसपी के साथ भी अलग से समीक्षा बैठक प्रस्तावित है. सूत्रों के मुताबिक, शाह नेपाल सीमा से सटे चयनित वाइब्रेंट विलेज गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इन गांवों में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और बुनियादी ढांचे की स्थिति पर चर्चा होगी. SSB कैंप और ट्रांजिट कैंप का कार्यक्रम अररिया स्थित इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात SSB की 52वीं बटालियन के लेटी कैंप पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. कटिहार रेलवे जंक्शन के पास SSB द्वारा तैयार किए गए ट्रांजिट कैंप का औपचारिक लोकार्पण भी गृह मंत्री कर सकते हैं. अधिकारियों के साथ बैठक में घुसपैठ के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा हो सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है. इसके अलावा ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ की सुरक्षा को लेकर भी अहम निर्णय संभव है. यह संकरा गलियारा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ता है और इसकी सुरक्षा केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है. प्रशासन अलर्ट मोड में गृह मंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं. अधिकारियों को विकास योजनाओं की अपेडट रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. अमित शाह के कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है.

Feb 24, 2026 - 12:30
 0
Amit Shah Bihar Visit: बिहार दौरे पर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, भारत-नेपाल बॉर्डर को लेकर क्या है प्लान, जानें शेड्यूल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी से बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान उनका मुख्य फोकस सीमांचल क्षेत्र और भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा. सूत्रों के अनुसार, अमित शाह बिहार के उन सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे जो नेपाल से सटे हैं. बिहार नेपाल के साथ 730 किलोमीटर से अधिक लंबी खुली सीमा साझा करता है. ऐसे में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और तस्करी जैसे मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा बैठक होने की संभावना है.

गृह मंत्री आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. सीमांचल के जिलों के डीएम और एसपी के साथ भी अलग से समीक्षा बैठक प्रस्तावित है. सूत्रों के मुताबिक, शाह नेपाल सीमा से सटे चयनित वाइब्रेंट विलेज गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इन गांवों में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और बुनियादी ढांचे की स्थिति पर चर्चा होगी.

SSB कैंप और ट्रांजिट कैंप का कार्यक्रम

अररिया स्थित इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात SSB की 52वीं बटालियन के लेटी कैंप पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. कटिहार रेलवे जंक्शन के पास SSB द्वारा तैयार किए गए ट्रांजिट कैंप का औपचारिक लोकार्पण भी गृह मंत्री कर सकते हैं. अधिकारियों के साथ बैठक में घुसपैठ के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा हो सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है. इसके अलावा ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ की सुरक्षा को लेकर भी अहम निर्णय संभव है. यह संकरा गलियारा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ता है और इसकी सुरक्षा केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है.

प्रशासन अलर्ट मोड में

गृह मंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं. अधिकारियों को विकास योजनाओं की अपेडट रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. अमित शाह के कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow