इंग्लैंड में तिलक वर्मा का 'ब्लॉकबस्टर' शो, डेब्यू में जड़ दिया दमदार शतक; ईशान किशन भी दिखा चुके हैं दम

Tilak Varma County Debut Century: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच कुछ भारतीय खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में ईशान किशन ने अपने काउंटी डेब्यू में दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, वहीं अब तिलक वर्मा ने अपने काउंटी करियर के पहले मैच में शतक जड़ दिया है. अब तक तिलक टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं, इसलिए उन्हें एक बेहतरीन व्हाइट-बॉल बल्लेबाज के रूप में देखा जाता रहा है. अब उन्होंने हैम्पशायर के लिए खेलते हुए सेंचुरी लगाई है. काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 1 के मैच में तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के लिए खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ शतक लगाया है. इस मैच में तिलक तब बैटिंग करने आए जब हैम्पशायर ने महज 34 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. दबाव में खेलते हुए उन्होंने 239 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. बता दें कि तिलक दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 98 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. तीसरे दिन के पहले ही ओवर में उन्होंने डबल रन भागकर अपनी सेंचुरी को अंजाम दिया. तिलक वर्मा की पारी 100 रनों पर समाप्त हुई. उन्होंने अपनी शानदार पारी में 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए. उन्होंने लियाम डॉसन के साथ 133 रनों की पार्टनरशिप की. बता दें कि डॉसन भी इस मैच में शतक लगा चुके हैं. विशेष रूप से उन्होंने टर्निंग पिच पर स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर के खिलाफ काफी अच्छा खेल दिखाया. काउंटी डेब्यू में शतक पर क्या बोले तिलक तिलक वर्मा ने काउंटी डेब्यू में शतक लगाने के बाद कहा, "मैं हमेशा से कहता आया हूं कि टेस्ट मेरा क्रिकेट में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है. मैं इस अवसर का इंतजार कर रहा था. टी20 में नंबर-3 का बल्लेबाज हूं, तो हर कोई सोचता है कि मैं टी20 फॉर्मेट का बल्लेबाज हूं, लेकिन मुझे पता है कि मैं टेस्ट क्रिकेट का अच्छा बल्लेबाज हूं. मुझे टेस्ट मैचों में खेलना बहुत पसंद है." यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत के लगातार दो शतक पर आई LSG मालिक संजीव गोयनका की प्रतिक्रिया, IPL में बुरी तरह रहे थे फ्लॉप

Jun 24, 2025 - 17:30
 0
इंग्लैंड में तिलक वर्मा का 'ब्लॉकबस्टर' शो, डेब्यू में जड़ दिया दमदार शतक; ईशान किशन भी दिखा चुके हैं दम

Tilak Varma County Debut Century: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच कुछ भारतीय खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में ईशान किशन ने अपने काउंटी डेब्यू में दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, वहीं अब तिलक वर्मा ने अपने काउंटी करियर के पहले मैच में शतक जड़ दिया है. अब तक तिलक टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं, इसलिए उन्हें एक बेहतरीन व्हाइट-बॉल बल्लेबाज के रूप में देखा जाता रहा है. अब उन्होंने हैम्पशायर के लिए खेलते हुए सेंचुरी लगाई है.

काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 1 के मैच में तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के लिए खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ शतक लगाया है. इस मैच में तिलक तब बैटिंग करने आए जब हैम्पशायर ने महज 34 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. दबाव में खेलते हुए उन्होंने 239 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. बता दें कि तिलक दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 98 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. तीसरे दिन के पहले ही ओवर में उन्होंने डबल रन भागकर अपनी सेंचुरी को अंजाम दिया.

तिलक वर्मा की पारी 100 रनों पर समाप्त हुई. उन्होंने अपनी शानदार पारी में 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए. उन्होंने लियाम डॉसन के साथ 133 रनों की पार्टनरशिप की. बता दें कि डॉसन भी इस मैच में शतक लगा चुके हैं. विशेष रूप से उन्होंने टर्निंग पिच पर स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर के खिलाफ काफी अच्छा खेल दिखाया.

काउंटी डेब्यू में शतक पर क्या बोले तिलक

तिलक वर्मा ने काउंटी डेब्यू में शतक लगाने के बाद कहा, "मैं हमेशा से कहता आया हूं कि टेस्ट मेरा क्रिकेट में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है. मैं इस अवसर का इंतजार कर रहा था. टी20 में नंबर-3 का बल्लेबाज हूं, तो हर कोई सोचता है कि मैं टी20 फॉर्मेट का बल्लेबाज हूं, लेकिन मुझे पता है कि मैं टेस्ट क्रिकेट का अच्छा बल्लेबाज हूं. मुझे टेस्ट मैचों में खेलना बहुत पसंद है."

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत के लगातार दो शतक पर आई LSG मालिक संजीव गोयनका की प्रतिक्रिया, IPL में बुरी तरह रहे थे फ्लॉप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow