इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में Sanju Samson और ईशान किशन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा

Highest Partnership For India T20 World Cup Knockout Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में संजू सैमसन और ईशान किशन ने एक 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में सैमसन और ईशान के बीच 97 रनों की पार्टनरशिप हुई, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. उन्होंने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा है. टूट गया 19 साल पुराना रिकॉर्ड युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की साझेदारी की थी. युवराज और उथप्पा ने महज 39 गेंदों में 84 रन जोड़ दिए थे. यह अब तक टी20 वर्ल्ड कप के किसी नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप थी. अब 19 साल बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने 97 रनों की साझेदारी कर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सैमसन और किशन ने 45 गेंदों में 97 रनों की पार्टनरशिप की. ईशान 18 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. भारत की पहले बैटिंग मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया था. अभिषेक शर्मा इस बड़े और अहम मुकाबले में भी फ्लॉप रहे, जहां वो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बावजूद सैमसन और ईशान की तूफानी बैटिंग के दम पर भारत ने पावरप्ले में ही 67 रन बना डाले. सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में पचासा जड़ा. इससे पहले सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में 97 रनों की मैच विजेता पारी खेली थी. अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया. पहले 10 ओवरों में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए. यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना है तो टीम इंडिया को बनाने होंगे इतने रन, देखें वानखेड़े में चेज के हैरान करने वाले आंकड़े

Mar 5, 2026 - 22:30
 0
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में Sanju Samson और ईशान किशन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा

Highest Partnership For India T20 World Cup Knockout Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में संजू सैमसन और ईशान किशन ने एक 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में सैमसन और ईशान के बीच 97 रनों की पार्टनरशिप हुई, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. उन्होंने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा है.

टूट गया 19 साल पुराना रिकॉर्ड

युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की साझेदारी की थी. युवराज और उथप्पा ने महज 39 गेंदों में 84 रन जोड़ दिए थे. यह अब तक टी20 वर्ल्ड कप के किसी नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप थी.

अब 19 साल बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने 97 रनों की साझेदारी कर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सैमसन और किशन ने 45 गेंदों में 97 रनों की पार्टनरशिप की. ईशान 18 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी.

भारत की पहले बैटिंग

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया था. अभिषेक शर्मा इस बड़े और अहम मुकाबले में भी फ्लॉप रहे, जहां वो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बावजूद सैमसन और ईशान की तूफानी बैटिंग के दम पर भारत ने पावरप्ले में ही 67 रन बना डाले.

सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में पचासा जड़ा. इससे पहले सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में 97 रनों की मैच विजेता पारी खेली थी. अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया. पहले 10 ओवरों में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना है तो टीम इंडिया को बनाने होंगे इतने रन, देखें वानखेड़े में चेज के हैरान करने वाले आंकड़े

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow