अबरार अहमद की खरीद के बाद काव्या मारन की टीम को लगा झटका, आधिकारिक ट्विटर अकाउंट सस्पेंड!
इंग्लैंड की मशहूर टी20 लीग द हंड्रेड के खिलाड़ी ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आ गया है. भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. इतना ही नहीं, खिलाड़ी को खरीदने के कुछ ही घंटों बाद टीम का आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है. ऑक्शन में अबरार अहमद पर लगी बोली द हंड्रेड के मेंस प्लेयर ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को 2.55 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये से ज्यादा) में खरीदा गया. इस बोली के दौरान टीम ने ट्रेंट रॉकेट्स को पीछे छोड़ दिया. इस साइनिंग के साथ अबरार अहमद किसी भारतीय मालिक वाली टीम से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. ऑक्शन के दौरान टीम की मालिक काव्या मारन और हेड कोच डेनियल वेटोरी भी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्शन से पहले इस बात पर काफी चर्चा थी कि क्या द हंड्रेड की भारतीय मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी या नहीं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने साफ कहा कि खिलाड़ी का चयन केवल उसके प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरत के आधार पर किया गया है. सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा अबरार अहमद को टीम में शामिल करने के बाद भारत में कई क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. कुछ लोगों ने फ्रेंचाइजी और उसकी मालिक काव्या मारन की आलोचना करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करना सही फैसला नहीं है. गौरतलब है कि IPL में 2008 के बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हिस्सा नहीं लिया है. दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण आईपीएल टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करना बंद कर दिया था. X अकाउंट सस्पेंड होने से बढ़ी चर्चा इस पूरे विवाद के बीच सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है. जब यूजर्स उस अकाउंट को खोलने की कोशिश करते हैं तो “Account Suspended” का मैसेज दिखाई देता है. हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अकाउंट को किस वजह से सस्पेंड किया गया है. सन ग्रुप का है मालिकाना हक सनराइजर्स लीड्स का मालिकाना हक भारतीय मीडिया कंपनी सन ग्रुप के पास है. इस कंपनी ने पिछले साल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और यॉर्कशायर से फ्रेंचाइजी की हिस्सेदारी खरीदकर टीम पर पूरा नियंत्रण हासिल किया था. यही ग्रुप आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद और SA20 लीग की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप का भी मालिक है. ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी द हंड्रेड के इस ऑक्शन में अबरार अहमद के अलावा पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को भी खरीदा गया है. उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 1.87 लाख अमेरिकी डॉलर में अपनी टीम में शामिल किया है. कोच डेनियल विटोरी ने क्या कहा टीम के कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि अबरार अहमद को साइन करने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से सलाह ली गई थी. उनकी राय के बाद ही टीम ने इस स्पिनर को खरीदने का फैसला किया. उन्होंने यह भी कहा कि फ्रेंचाइजी के अंदर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने या न लेने को लेकर कोई विशेष बात नहीं हुई थी.
इंग्लैंड की मशहूर टी20 लीग द हंड्रेड के खिलाड़ी ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आ गया है. भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. इतना ही नहीं, खिलाड़ी को खरीदने के कुछ ही घंटों बाद टीम का आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है.
ऑक्शन में अबरार अहमद पर लगी बोली
द हंड्रेड के मेंस प्लेयर ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को 2.55 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये से ज्यादा) में खरीदा गया. इस बोली के दौरान टीम ने ट्रेंट रॉकेट्स को पीछे छोड़ दिया. इस साइनिंग के साथ अबरार अहमद किसी भारतीय मालिक वाली टीम से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं.
ऑक्शन के दौरान टीम की मालिक काव्या मारन और हेड कोच डेनियल वेटोरी भी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्शन से पहले इस बात पर काफी चर्चा थी कि क्या द हंड्रेड की भारतीय मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी या नहीं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने साफ कहा कि खिलाड़ी का चयन केवल उसके प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरत के आधार पर किया गया है.
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा
अबरार अहमद को टीम में शामिल करने के बाद भारत में कई क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. कुछ लोगों ने फ्रेंचाइजी और उसकी मालिक काव्या मारन की आलोचना करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करना सही फैसला नहीं है.
गौरतलब है कि IPL में 2008 के बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हिस्सा नहीं लिया है. दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण आईपीएल टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करना बंद कर दिया था.
X अकाउंट सस्पेंड होने से बढ़ी चर्चा
इस पूरे विवाद के बीच सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है. जब यूजर्स उस अकाउंट को खोलने की कोशिश करते हैं तो “Account Suspended” का मैसेज दिखाई देता है. हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अकाउंट को किस वजह से सस्पेंड किया गया है.
सन ग्रुप का है मालिकाना हक
सनराइजर्स लीड्स का मालिकाना हक भारतीय मीडिया कंपनी सन ग्रुप के पास है. इस कंपनी ने पिछले साल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और यॉर्कशायर से फ्रेंचाइजी की हिस्सेदारी खरीदकर टीम पर पूरा नियंत्रण हासिल किया था. यही ग्रुप आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद और SA20 लीग की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप का भी मालिक है.
ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी
द हंड्रेड के इस ऑक्शन में अबरार अहमद के अलावा पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को भी खरीदा गया है. उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 1.87 लाख अमेरिकी डॉलर में अपनी टीम में शामिल किया है.
कोच डेनियल विटोरी ने क्या कहा
टीम के कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि अबरार अहमद को साइन करने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से सलाह ली गई थी. उनकी राय के बाद ही टीम ने इस स्पिनर को खरीदने का फैसला किया. उन्होंने यह भी कहा कि फ्रेंचाइजी के अंदर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने या न लेने को लेकर कोई विशेष बात नहीं हुई थी.
What's Your Reaction?