IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में बल्लेबाजों का जलवा अक्सर देखने को मिलता है. कई बार बल्लेबाज इतने आक्रामक हो जाते हैं कि अच्छे से अच्छे गेंदबाज भी महंगे साबित हो जाते हैं. आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं जब गेंदबाजों ने अपने चार ओवर के स्पेल में 70 से ज्यादा रन लुटा दिए हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च किए हैं. जोफ्रा आर्चर - 76 रन इस सूची में पहला नाम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का है. उन्होंने 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में 4 ओवर में 76 रन दे दिए थे. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला और उनका इकॉनमी रेट 19.00 का रहा. यह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल माना जाता है. मोहम्मद शमी - 75 रन दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. उन्होंने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 75 रन खर्च किए थे. इस मैच में भी शमी को कोई विकेट नहीं मिला था और बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे. विल ओ’रूर्के - 74 रन तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के का नाम आता है. उन्होंने 27 मई 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 74 रन खर्च कर दिए थे. हालांकि इस दौरान उन्हें 2 विकेट जरूर मिले, लेकिन उनका स्पेल काफी महंगा साबित हुआ. मोहित शर्मा - 73 रन चौथे नंबर पर भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा का नाम आता हैं. उन्होंने 24 अप्रैल 2024 को गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में 4 ओवर में 73 रन लुटाए थे. बेसिल थंपी - 70 रन इस सूची में पांचवें स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज बेसिल थंपी हैं. उन्होंने 17 मई 2018 को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 70 रन लुटा दिए थे.
दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में बल्लेबाजों का जलवा अक्सर देखने को मिलता है. कई बार बल्लेबाज इतने आक्रामक हो जाते हैं कि अच्छे से अच्छे गेंदबाज भी महंगे साबित हो जाते हैं. आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं जब गेंदबाजों ने अपने चार ओवर के स्पेल में 70 से ज्यादा रन लुटा दिए हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च किए हैं.
जोफ्रा आर्चर - 76 रन
इस सूची में पहला नाम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का है. उन्होंने 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में 4 ओवर में 76 रन दे दिए थे. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला और उनका इकॉनमी रेट 19.00 का रहा. यह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल माना जाता है.
मोहम्मद शमी - 75 रन
दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. उन्होंने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 75 रन खर्च किए थे. इस मैच में भी शमी को कोई विकेट नहीं मिला था और बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे.
विल ओ’रूर्के - 74 रन
तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के का नाम आता है. उन्होंने 27 मई 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 74 रन खर्च कर दिए थे. हालांकि इस दौरान उन्हें 2 विकेट जरूर मिले, लेकिन उनका स्पेल काफी महंगा साबित हुआ.
मोहित शर्मा - 73 रन
चौथे नंबर पर भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा का नाम आता हैं. उन्होंने 24 अप्रैल 2024 को गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में 4 ओवर में 73 रन लुटाए थे.
बेसिल थंपी - 70 रन
इस सूची में पांचवें स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज बेसिल थंपी हैं. उन्होंने 17 मई 2018 को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 70 रन लुटा दिए थे.
What's Your Reaction?