अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज

Why Removable Battery Removed From Phones: अगर आपने कुछ साल पहले तक नोकिया के कीपैड वाले फोन यूज किए हैं तो उनकी बैटरी भी बदली होगी. एक समय था, जब लोग एक फोन के लिए 2-3 बैटरी रखते थे. एक के डिस्चार्ज होते ही उसे निकालकर दूसरी बैटरी डाल लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता. फोन से रिमूवेबल बैटरी गायब हो गई है. अब बैटरी को आसानी से रिमूव नहीं किया जा सकता. पर ऐसा हुआ क्यों है, क्यों कंपनियों ने अपने फोन में रिमूवेबल बैटरी देना बंद कर दिया? आज हम आपके लिए इन सवालों के जवाब लेकर आए हैं. ...तो इसलिए नहीं आ रहे रिमूवेबल बैटरी वाले फोन अगर सामान्य वजहों की बात करें तो इसके पीछे कारण हैं. दरअसल, अब कंपनियां हाई-क्वालिटी मैटेरियल से बने और फीचर-लोडेड फोन लॉन्च करने लगी हैं. रिमूवेबल बैटरी के साथ ऐसा करना पॉसिबल नहीं था. रिमूवेबल बैटरी को हटाने के बाद कंपनियों के लिए फोन बनाने में ज्यादा मजबूत मैटेरियल यूज करना, HD कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स देना आसान हो गया है. अगर पहले की तरह नए फोन में बैक कवर को हटाकर बैटरी निकालने का ऑप्शन रहता तो इन फीचर्स को लंबे टाइम तक वर्किंग कंडीशन में रखना काफी मुश्किल काम हो जाता. फोन की सेफ्टी से भी जुड़ा है मामला फीचर्स के अलावा बैटरी की मामला फोन की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है. अगर रिमूवेबल बैटरी वाला फोन चोरी हो जाता है तो इसकी बैटरी हटाते ही सारे सिक्योरिटी फीचर्स बंद हो जाएंगे. नॉन-रिमूवेबल बैटरी को हटाना आसान नहीं है. इसलिए अब फोन चोरी होने के बाद भी इसके ट्रैकिंग और सिक्योरिटी फीचर्स इनेबल रहते हैं, जिससे फोन को ट्रैस कर पाना आसान हो गया है. इसके साथ ही अब बैटरी सील होने के कारण फोन में गैप्स और हिंजेज भी कम हो गए हैं. इससे अब फोन वाटरप्रूफ भी बनने लगे हैं. यही कारण है कि मॉडर्न और अच्छी IP रेटिंग वाले फोन अब काफी समय तक पानी में रह सकते हैं.  क्या फिर से लौटेगा रिमूवेबल बैटरी का दौर? भले ही सील्ड बैटरी फायदेमंद है, लेकिन कई लोगों को अब भी रिमूवेबल बैटरी की जरूरत महसूस होती है. कुछ समय पहले यूरोपीय संघ (EU) ने एक कानून बनाया था, जिसके तहत यह अनिवार्य किया गया है कि सभी पोर्टेबल डिवाइसेस में रिमूवेबल बैटरी होनी चाहिए. यह नियम अगले साल से लागू होगा. इसके बाद कंपनियों को EU में बेचने वाले फोन में रिमूवेबल बैटरी देनी पड़ेगी. ये भी पढ़ें- WhatsApp Username विवाद के बीच सरकार की नई पहल, मैसेजिंग ऐप्स को सेफ बनाने के लिए कर सकती है यह काम

Jul 15, 2026 - 11:30
 0
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज

Why Removable Battery Removed From Phones: अगर आपने कुछ साल पहले तक नोकिया के कीपैड वाले फोन यूज किए हैं तो उनकी बैटरी भी बदली होगी. एक समय था, जब लोग एक फोन के लिए 2-3 बैटरी रखते थे. एक के डिस्चार्ज होते ही उसे निकालकर दूसरी बैटरी डाल लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता. फोन से रिमूवेबल बैटरी गायब हो गई है. अब बैटरी को आसानी से रिमूव नहीं किया जा सकता. पर ऐसा हुआ क्यों है, क्यों कंपनियों ने अपने फोन में रिमूवेबल बैटरी देना बंद कर दिया? आज हम आपके लिए इन सवालों के जवाब लेकर आए हैं.

...तो इसलिए नहीं आ रहे रिमूवेबल बैटरी वाले फोन

अगर सामान्य वजहों की बात करें तो इसके पीछे कारण हैं. दरअसल, अब कंपनियां हाई-क्वालिटी मैटेरियल से बने और फीचर-लोडेड फोन लॉन्च करने लगी हैं. रिमूवेबल बैटरी के साथ ऐसा करना पॉसिबल नहीं था. रिमूवेबल बैटरी को हटाने के बाद कंपनियों के लिए फोन बनाने में ज्यादा मजबूत मैटेरियल यूज करना, HD कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स देना आसान हो गया है. अगर पहले की तरह नए फोन में बैक कवर को हटाकर बैटरी निकालने का ऑप्शन रहता तो इन फीचर्स को लंबे टाइम तक वर्किंग कंडीशन में रखना काफी मुश्किल काम हो जाता.

फोन की सेफ्टी से भी जुड़ा है मामला

फीचर्स के अलावा बैटरी की मामला फोन की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है. अगर रिमूवेबल बैटरी वाला फोन चोरी हो जाता है तो इसकी बैटरी हटाते ही सारे सिक्योरिटी फीचर्स बंद हो जाएंगे. नॉन-रिमूवेबल बैटरी को हटाना आसान नहीं है. इसलिए अब फोन चोरी होने के बाद भी इसके ट्रैकिंग और सिक्योरिटी फीचर्स इनेबल रहते हैं, जिससे फोन को ट्रैस कर पाना आसान हो गया है. इसके साथ ही अब बैटरी सील होने के कारण फोन में गैप्स और हिंजेज भी कम हो गए हैं. इससे अब फोन वाटरप्रूफ भी बनने लगे हैं. यही कारण है कि मॉडर्न और अच्छी IP रेटिंग वाले फोन अब काफी समय तक पानी में रह सकते हैं. 

क्या फिर से लौटेगा रिमूवेबल बैटरी का दौर?

भले ही सील्ड बैटरी फायदेमंद है, लेकिन कई लोगों को अब भी रिमूवेबल बैटरी की जरूरत महसूस होती है. कुछ समय पहले यूरोपीय संघ (EU) ने एक कानून बनाया था, जिसके तहत यह अनिवार्य किया गया है कि सभी पोर्टेबल डिवाइसेस में रिमूवेबल बैटरी होनी चाहिए. यह नियम अगले साल से लागू होगा. इसके बाद कंपनियों को EU में बेचने वाले फोन में रिमूवेबल बैटरी देनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- WhatsApp Username विवाद के बीच सरकार की नई पहल, मैसेजिंग ऐप्स को सेफ बनाने के लिए कर सकती है यह काम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow