क्या 100MBPS वाले WiFi प्लान में सच में मिलती है इतनी तेज इंटरनेट स्पीड या बस दिखावा है?
आजकल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर 100Mbps, 200Mbps और यहां तक कि 1Gbps तक के WiFi प्लान ऑफर करते हैं. विज्ञापन में 100Mbps की स्पीड देखकर यूजर्स को लगता है कि डाउनलोडिंग और स्ट्रीमिंग बेहद तेज होगी. लेकिन सवाल यह है कि क्या 100Mbps वाला प्लान असल में 100Mbps की इंटरनेट स्पीड देता है? इसका जवाब है हां, लेकिन कुछ इसमें भी कई चीजों को समझना जरूरी है. आइए जानते हैं विस्तार से. 100Mbps का मतलब क्या होता है? दरअसल, सबसे पहले Mbps को समझना जरूरी है. Mbps यानी Megabits per second. अगर आपके ब्रॉडबैंड प्लान की स्पीड 100Mbps है तो इसका मतलब है कि नॉर्मल कंडिशन में आपका इंटरनेट कनेक्शन हर सेकेंड 100 मेगाबिट डेटा ट्रांसफर कर सकता है. लेकिन डाउनलोडिंग ऐप या ब्राउजर में अक्सर स्पीड MB/s यानी Megabytes per second में दिखाई जाती है. एक Byte में 8 Bits होते हैं. इसलिए 100Mbps को 8 से भाग देने पर लगभग 12.5MB/s की मैक्सिमम डाउनलोड स्पीड बनती है. यानी अगर किसी बड़ी फाइल को डाउनलोड करते समय 10-12MB/s के आसपास स्पीड दिख रही है तो जरूरी नहीं कि आपका इंटरनेट स्लो है. क्या हर समय 100Mbps स्पीड मिलेगी? ऐसा नहीं है. दरअसल, 100Mbps आपके कनेक्शन की मैक्सिमम लाइन स्पीड होती है. असली स्पीड कई चीजों पर निर्भर करती है. जैसे WiFi राउटर से दूरी, दीवारें, डिवाइस की WiFi पावर और नेटवर्क पर एक साथ जुड़े डिवाइस स्पीड को स्लो कर सकते हैं. इसके अलावा जिस सर्वर से आप कोई फाइल या वीडियो डाउनलोड कर रहे हैं उसकी पावर भी काफी जरूरी होती है. अगर सर्वर की तरफ से स्पीड कम है तो आपके पास 100Mbps का कनेक्शन होने के बावजूद डाउनलोड स्पीड कम रहती है. यह भी पढ़ें: Wi-Fi Router में क्यों लगे होते हैं इतनी सारे Antenna? सामने आ गई वजह WiFi पर स्पीड क्यों कम हो जाती है? 100Mbps का ब्रॉडबैंड कनेक्शन होने का मतलब यह नहीं कि हर डिवाइस पर हमेशा 100Mbps मिलेगा. WiFi में कुछ स्पीड ओवरहेड और वायरलेस इंटरफेरेंस के कारण कम हो सकती है. अगर राउटर से काफी दूरी पर जाकर स्पीड टेस्ट किया जाता है तो रिजल्ट कम आ सकता है. 2.4GHz WiFi की तुलना में 5GHz बैंड आमतौर पर कम दूरी में ज्यादा तेज स्पीड देता है, हालांकि इसकी रेंज कम होती है. स्पीड सही तरीके से कैसे चेक करें? अपने 100Mbps कनेक्शन की असली पावर को चेक करने के लिए सबसे पहले राउटर के पास जाकर स्पीड टेस्ट करें. संभव हो तो Ethernet/LAN केबल से कंप्यूटर को सीधे राउटर से जोड़कर टेस्ट करें. इससे WiFi से जुड़ी समस्याओं को अलग किया जा सकता है. एक साथ कई डिवाइस पर डाउनलोड, वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग चल रही हो तो स्पीड सभी के बीच बंट जाती है. इसलिए टेस्ट के दौरान दूसरे डिवाइस पर भारी इंटरनेट एक्टिविटी को बंद कर देना चाहिए. तो क्या 100Mbps प्लान सिर्फ दिखावा है? ऐसा नहीं कहा जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100Mbps कोई सिर्फ मार्केटिंग नंबर नहीं है. सही फाइबर कनेक्शन, अच्छे राउटर, सक्षम डिवाइस और बेहतर नेटवर्क कंडिशन में 100 Mbps के आसपास की स्पीड हासिल की जा सकती है. यह भी पढ़ें: क्या Android फोन यूजर्स को खरीदना चाहिए AirPods? जानिए सच्चाई
आजकल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर 100Mbps, 200Mbps और यहां तक कि 1Gbps तक के WiFi प्लान ऑफर करते हैं. विज्ञापन में 100Mbps की स्पीड देखकर यूजर्स को लगता है कि डाउनलोडिंग और स्ट्रीमिंग बेहद तेज होगी. लेकिन सवाल यह है कि क्या 100Mbps वाला प्लान असल में 100Mbps की इंटरनेट स्पीड देता है? इसका जवाब है हां, लेकिन कुछ इसमें भी कई चीजों को समझना जरूरी है. आइए जानते हैं विस्तार से.
100Mbps का मतलब क्या होता है?
दरअसल, सबसे पहले Mbps को समझना जरूरी है. Mbps यानी Megabits per second. अगर आपके ब्रॉडबैंड प्लान की स्पीड 100Mbps है तो इसका मतलब है कि नॉर्मल कंडिशन में आपका इंटरनेट कनेक्शन हर सेकेंड 100 मेगाबिट डेटा ट्रांसफर कर सकता है.
लेकिन डाउनलोडिंग ऐप या ब्राउजर में अक्सर स्पीड MB/s यानी Megabytes per second में दिखाई जाती है. एक Byte में 8 Bits होते हैं. इसलिए 100Mbps को 8 से भाग देने पर लगभग 12.5MB/s की मैक्सिमम डाउनलोड स्पीड बनती है. यानी अगर किसी बड़ी फाइल को डाउनलोड करते समय 10-12MB/s के आसपास स्पीड दिख रही है तो जरूरी नहीं कि आपका इंटरनेट स्लो है.
क्या हर समय 100Mbps स्पीड मिलेगी?
ऐसा नहीं है. दरअसल, 100Mbps आपके कनेक्शन की मैक्सिमम लाइन स्पीड होती है. असली स्पीड कई चीजों पर निर्भर करती है. जैसे WiFi राउटर से दूरी, दीवारें, डिवाइस की WiFi पावर और नेटवर्क पर एक साथ जुड़े डिवाइस स्पीड को स्लो कर सकते हैं.
इसके अलावा जिस सर्वर से आप कोई फाइल या वीडियो डाउनलोड कर रहे हैं उसकी पावर भी काफी जरूरी होती है. अगर सर्वर की तरफ से स्पीड कम है तो आपके पास 100Mbps का कनेक्शन होने के बावजूद डाउनलोड स्पीड कम रहती है.
यह भी पढ़ें: Wi-Fi Router में क्यों लगे होते हैं इतनी सारे Antenna? सामने आ गई वजह
WiFi पर स्पीड क्यों कम हो जाती है?
100Mbps का ब्रॉडबैंड कनेक्शन होने का मतलब यह नहीं कि हर डिवाइस पर हमेशा 100Mbps मिलेगा. WiFi में कुछ स्पीड ओवरहेड और वायरलेस इंटरफेरेंस के कारण कम हो सकती है. अगर राउटर से काफी दूरी पर जाकर स्पीड टेस्ट किया जाता है तो रिजल्ट कम आ सकता है. 2.4GHz WiFi की तुलना में 5GHz बैंड आमतौर पर कम दूरी में ज्यादा तेज स्पीड देता है, हालांकि इसकी रेंज कम होती है.
स्पीड सही तरीके से कैसे चेक करें?
अपने 100Mbps कनेक्शन की असली पावर को चेक करने के लिए सबसे पहले राउटर के पास जाकर स्पीड टेस्ट करें. संभव हो तो Ethernet/LAN केबल से कंप्यूटर को सीधे राउटर से जोड़कर टेस्ट करें. इससे WiFi से जुड़ी समस्याओं को अलग किया जा सकता है.
एक साथ कई डिवाइस पर डाउनलोड, वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग चल रही हो तो स्पीड सभी के बीच बंट जाती है. इसलिए टेस्ट के दौरान दूसरे डिवाइस पर भारी इंटरनेट एक्टिविटी को बंद कर देना चाहिए.
तो क्या 100Mbps प्लान सिर्फ दिखावा है?
ऐसा नहीं कहा जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100Mbps कोई सिर्फ मार्केटिंग नंबर नहीं है. सही फाइबर कनेक्शन, अच्छे राउटर, सक्षम डिवाइस और बेहतर नेटवर्क कंडिशन में 100 Mbps के आसपास की स्पीड हासिल की जा सकती है.
यह भी पढ़ें:
क्या Android फोन यूजर्स को खरीदना चाहिए AirPods? जानिए सच्चाई
What's Your Reaction?