अब उतर गया होगा PCB का घमंड, UAE ने उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, सिर्फ 146 रनों पर रोका

PAK vs UAE Asia Cup Inning Report: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (PAK vs UAE) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने यूएई के सामने रनों का लक्ष्य रखा है. पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, कप्तान सलमान अली आगा समेत तमाम बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए हैं. यूएई के खिलाफ केवल पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान ने अर्धशतक लगाया और आखिर में शाहीन अफरीदी ने ताबड़तोड़ पारी खेली. लेकिन यूएई ने पाकिस्तान के 9 विकेट गिरा दिए. मैच से पहले जो बवाल हुआ था, उसके बाद पाकिस्तान की ऐसी बल्लेबाजी देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का घमंड चकनाचूर हो गया होगा. पाकिस्तान ने UAE को दिया 147 का लक्ष्य यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम का ये फैसला काफी हद तक टीम के पक्ष में रहा. पाकिस्तान ने पारी के पहले ओवर में ही ओपनिंग बल्लेबाज सईम अयूब की विकेट गंवा दी. ये बल्लेबाज फिर एक बार जीरो पर आउट हो गया. वहीं 9 के स्कोर पर पाकिस्तान ने दूसरा विकेट गंवा दिया. इसके बाद फखर जमान अर्धशतकीय पारी खेली और 36 गेंदों में 50 रन बनाए. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टी20 में 74 के स्ट्राइक रेट से 27 गेंद में 20 रन बनाए. इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए. आखिर में शाहीन अफरीदी ने 14 गेंद में 29 रनों की पारी खेली, जिसमें इस खिलाड़ी ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. टूट गया PCB का घमंड पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई के खिलाफ मैच से पहले आईसीसी को धमकी दी थी कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को आज के मुकाबले से हटाया जाए. लेकिन आईसीसी ने रेफरी पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मैच से पहले खूब ड्रामा किया. लेकिन अब पाकिस्तान की बल्लेबाजी देखकर PCB का घमंड टूट गया होगा. इस टीम के बल्लेबाजों में फखर जमान और अफरीदी के अलावा किसी ने बल्लेबाजी नहीं की और गलत शॉट मारकर आउट हुए. यह भी पढ़ें PAK vs UAE: बॉयकॉट विवाद के बीच पाकिस्तान ने बदले 2 खिलाड़ी, करो या मरो मैच में पहले बैटिंग; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव

Sep 18, 2025 - 01:30
 0
अब उतर गया होगा PCB का घमंड, UAE ने उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, सिर्फ 146 रनों पर रोका

PAK vs UAE Asia Cup Inning Report: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (PAK vs UAE) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने यूएई के सामने रनों का लक्ष्य रखा है. पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, कप्तान सलमान अली आगा समेत तमाम बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए हैं. यूएई के खिलाफ केवल पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान ने अर्धशतक लगाया और आखिर में शाहीन अफरीदी ने ताबड़तोड़ पारी खेली. लेकिन यूएई ने पाकिस्तान के 9 विकेट गिरा दिए. मैच से पहले जो बवाल हुआ था, उसके बाद पाकिस्तान की ऐसी बल्लेबाजी देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का घमंड चकनाचूर हो गया होगा.

पाकिस्तान ने UAE को दिया 147 का लक्ष्य

यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम का ये फैसला काफी हद तक टीम के पक्ष में रहा. पाकिस्तान ने पारी के पहले ओवर में ही ओपनिंग बल्लेबाज सईम अयूब की विकेट गंवा दी. ये बल्लेबाज फिर एक बार जीरो पर आउट हो गया. वहीं 9 के स्कोर पर पाकिस्तान ने दूसरा विकेट गंवा दिया. इसके बाद फखर जमान अर्धशतकीय पारी खेली और 36 गेंदों में 50 रन बनाए.

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टी20 में 74 के स्ट्राइक रेट से 27 गेंद में 20 रन बनाए. इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए. आखिर में शाहीन अफरीदी ने 14 गेंद में 29 रनों की पारी खेली, जिसमें इस खिलाड़ी ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए.

टूट गया PCB का घमंड

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई के खिलाफ मैच से पहले आईसीसी को धमकी दी थी कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को आज के मुकाबले से हटाया जाए. लेकिन आईसीसी ने रेफरी पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मैच से पहले खूब ड्रामा किया. लेकिन अब पाकिस्तान की बल्लेबाजी देखकर PCB का घमंड टूट गया होगा. इस टीम के बल्लेबाजों में फखर जमान और अफरीदी के अलावा किसी ने बल्लेबाजी नहीं की और गलत शॉट मारकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें

PAK vs UAE: बॉयकॉट विवाद के बीच पाकिस्तान ने बदले 2 खिलाड़ी, करो या मरो मैच में पहले बैटिंग; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow