शुभमन गिल ने लिए लगातार 2 DRS, तो भड़क गए हरभजन सिंह, कहा- समय की बर्बादी...

Harbhajan Singh Angry On Shubman Gill: इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन से व्हाइड और नो बॉल के लिए DRS का इस्तेमाल करने की शुरुआत हुई थी. इस नियम के तहत दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अंपायर के व्हाइड और नो बॉल के फैसले को चैलेंज कर सकते हैं. IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह इस नियम पर भड़क गए, जब सीजन के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार 2 डीआरएस लिए.  कॉमेंट्री के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि इस तरह व्हाइड और नो बॉल के लिए DRS का होना समय की बर्बादी है. लगातार DRS लेने का वाकया छठे ओवर में हुआ, जब कगिसो रबाडा गेंदबाजी कर रहे थे.  ओवर की दूसरी गेंद पर गिल ने LBW के लिए रिव्यू लिया. फैसला अंपायर काल पर हुआ. इससे गुजरात का रिव्यू भी खराब नहीं हुआ और कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी को आउट भी नहीं दिया गया.  लगातार दूसरे DRS पर भड़के हरभजन सिंह  ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरी, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया. रबाडा इस वाइड के फैसले से खुश नहीं दिखे और शुभमन गिल ने लगातार दूसरा DRS लिया, जिस पर हरभजन भड़क गए.  भज्जी ने गुजरात के लगातार दूसरे रिव्यू को लेकर बात करते हुए बताया कि यह टाइम की बर्बादी है. वाइड के रिव्यू पर अल्ट्रा एज चेक करना प्रोटोकॉल है या नहीं, लेकिन वक्त की बर्बादी जरूर है.  भज्जी ने आगे कहा कि कैसे इसके चलते मुकाबला की टाइमिंग बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि इन कारणों के चलते मुकाबला 4:30 घंटे का हो जाता है, जबकि पहले मैच जल्दी खत्म हो जाया करता था.  अब देखना दिलचस्प होगा कि हरभजन की इस बात पर IPL की तरफ से कुछ एक्शन लिया जाता है या नहीं. बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक ऐसा कोई नियम नहीं आया है जिससे बल्लेबाज वाइड या नो बॉल के फैसलै को चैलेंज कर सकें.    यह भी पढ़ें: 22 छक्के और 12 चौके, फिन एलन ने जड़े 93 रन, फिर ग्रीन और रघुवंशी ने कूटा, KKR ने रच दिया इतिहास फिन एलन 93 पर हो गए आउट, टूटते-टूटते बचा वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज IPL सेंचुरी का रिकॉर्ड

May 16, 2026 - 23:30
 0
शुभमन गिल ने लिए लगातार 2 DRS, तो भड़क गए हरभजन सिंह, कहा- समय की बर्बादी...

Harbhajan Singh Angry On Shubman Gill: इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन से व्हाइड और नो बॉल के लिए DRS का इस्तेमाल करने की शुरुआत हुई थी. इस नियम के तहत दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अंपायर के व्हाइड और नो बॉल के फैसले को चैलेंज कर सकते हैं. IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह इस नियम पर भड़क गए, जब सीजन के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार 2 डीआरएस लिए. 

कॉमेंट्री के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि इस तरह व्हाइड और नो बॉल के लिए DRS का होना समय की बर्बादी है. लगातार DRS लेने का वाकया छठे ओवर में हुआ, जब कगिसो रबाडा गेंदबाजी कर रहे थे. 

ओवर की दूसरी गेंद पर गिल ने LBW के लिए रिव्यू लिया. फैसला अंपायर काल पर हुआ. इससे गुजरात का रिव्यू भी खराब नहीं हुआ और कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी को आउट भी नहीं दिया गया. 

लगातार दूसरे DRS पर भड़के हरभजन सिंह 

ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरी, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया. रबाडा इस वाइड के फैसले से खुश नहीं दिखे और शुभमन गिल ने लगातार दूसरा DRS लिया, जिस पर हरभजन भड़क गए. 

भज्जी ने गुजरात के लगातार दूसरे रिव्यू को लेकर बात करते हुए बताया कि यह टाइम की बर्बादी है. वाइड के रिव्यू पर अल्ट्रा एज चेक करना प्रोटोकॉल है या नहीं, लेकिन वक्त की बर्बादी जरूर है. 

भज्जी ने आगे कहा कि कैसे इसके चलते मुकाबला की टाइमिंग बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि इन कारणों के चलते मुकाबला 4:30 घंटे का हो जाता है, जबकि पहले मैच जल्दी खत्म हो जाया करता था. 

अब देखना दिलचस्प होगा कि हरभजन की इस बात पर IPL की तरफ से कुछ एक्शन लिया जाता है या नहीं. बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक ऐसा कोई नियम नहीं आया है जिससे बल्लेबाज वाइड या नो बॉल के फैसलै को चैलेंज कर सकें. 

 

यह भी पढ़ें: 22 छक्के और 12 चौके, फिन एलन ने जड़े 93 रन, फिर ग्रीन और रघुवंशी ने कूटा, KKR ने रच दिया इतिहास

फिन एलन 93 पर हो गए आउट, टूटते-टूटते बचा वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज IPL सेंचुरी का रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow