ROKO फ्लॉप, राजकोट में फंस गई थी टीम इंडिया, फिर आया केएल राहुल का दमदार शतक; टीम इंडिया ने बनाए 275 रन

भारत ने  पहले खेलते हुए 284 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मुकाबले में फ्लॉप रहे, लेकिन केएल राहुल ने अपने करियर का आठवां वनडे शतक ठोक टीम इंडिया को मुश्किल से उबारा. ये मैच राजकोट में खेला जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. कप्तान शुभमन गिल ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया. भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 70 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई. रोहित 24 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी ओर विराट कोहली लगातार 5 ODI पारियों में पचास या उससे अधिक स्कोर बनाते आ रहे थे, लेकिन राजकोट में वो ऐसा नहीं कर पाए. विराट केवल 23 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल पहले वनडे मैच में भी 56 रन बनाकर आउट हुए थे, इस बार भी उनके बल्ले से 56 रन निकले. इस सीरीज में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चल पाया, जिन्होंने केवल 8 रनों का योगदान दिया. केएल राहुल का 8वां शतक केएल राहुल 22वें ओवर में बैटिंग करने आए. रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो गए थे. दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन केएल राहुल डटे रहे. उन्होंने 92 गेंद में नाबाद 112 रन बनाए. राहुल ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया और ये उनके वनडे करियर का आठवां शतक रहा. रवींद्र जडेजा ने 27 रन और नितीश कुमार रेड्डी ने 20 रन बनाए. भारतीय टीम ने पहले 30 ओवर में 142 रन बनाए थे. इस दौरान रन रेट बहुत धीमा पड़ चुका था, लेकिन केएल राहुल ने ना केवल एक छोर संभाले रखा बल्कि तेजी से रन भी बनाए. उन्हीं की बदौलत टीम इंडिया ने आखिरी 20 ओवरों में 142 रन बना डाले. यह भी पढ़ें: भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, इस टीम से होगी टक्कर

Jan 14, 2026 - 20:30
 0
ROKO फ्लॉप, राजकोट में फंस गई थी टीम इंडिया, फिर आया केएल राहुल का दमदार शतक; टीम इंडिया ने बनाए 275 रन

भारत ने  पहले खेलते हुए 284 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मुकाबले में फ्लॉप रहे, लेकिन केएल राहुल ने अपने करियर का आठवां वनडे शतक ठोक टीम इंडिया को मुश्किल से उबारा. ये मैच राजकोट में खेला जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. कप्तान शुभमन गिल ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया.

भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 70 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई. रोहित 24 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी ओर विराट कोहली लगातार 5 ODI पारियों में पचास या उससे अधिक स्कोर बनाते आ रहे थे, लेकिन राजकोट में वो ऐसा नहीं कर पाए. विराट केवल 23 रन बनाकर आउट हो गए.

शुभमन गिल पहले वनडे मैच में भी 56 रन बनाकर आउट हुए थे, इस बार भी उनके बल्ले से 56 रन निकले. इस सीरीज में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चल पाया, जिन्होंने केवल 8 रनों का योगदान दिया.

केएल राहुल का 8वां शतक

केएल राहुल 22वें ओवर में बैटिंग करने आए. रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो गए थे. दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन केएल राहुल डटे रहे. उन्होंने 92 गेंद में नाबाद 112 रन बनाए. राहुल ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया और ये उनके वनडे करियर का आठवां शतक रहा. रवींद्र जडेजा ने 27 रन और नितीश कुमार रेड्डी ने 20 रन बनाए.

भारतीय टीम ने पहले 30 ओवर में 142 रन बनाए थे. इस दौरान रन रेट बहुत धीमा पड़ चुका था, लेकिन केएल राहुल ने ना केवल एक छोर संभाले रखा बल्कि तेजी से रन भी बनाए. उन्हीं की बदौलत टीम इंडिया ने आखिरी 20 ओवरों में 142 रन बना डाले.

यह भी पढ़ें:

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, इस टीम से होगी टक्कर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow