अगर बारिश में धुल गया WTC Final, तो ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका, किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें ICC का नियम
What If WTC Final Gets Washed Out: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final 2025) ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया इस आईसीसी टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. पिछले WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार WTC फाइनल में पहुंची है. अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला ये फाइनल बारिश में धुल जाता है तो ICC के नियमों के मुताबिक किसे WTC की ट्रॉफी मिलेगी, आइए जानते हैं. WTC फाइनल में बारिश, तो कौन होगा विनर? WTC फाइनल 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा. ये मैच लॉर्ड्स के मैदान पर होगा. इंग्लैंड के इस मैदान पर गर्मी के मौसम में कभी भी बारिश आ जाती है. इस वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर फाइनल मैच वाले दिन भी बारिश होती है तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन सी टीम ये ट्रॉफी जीतेगी. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर ये मैच बारिश या अन्य किसी भी वजह से ड्रॉ होता है तो दोनों टीमों को जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा. इसका मतलब ये है कि दोनों टीम ही ट्रॉफी की हकदार होंगी. WTC Final के लिए रिजर्व डे मौजूद? वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए 16 जून का दिन रिजर्व किया गया है. अगर बारिश या किसी भी वजह से पांच दिनों के खेल में रुकावट आती है तो 16 जून के दिन भी मैच होगा. अगर इस दिन भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो दोनों टीमों को इस चैंपियनशिप का विजेता घोषित किया जाएगा. वहीं ये छठवां दिन मैच के नतीजे के लिए नहीं है, ये केवल उसी वक्त के लिए है कि अगर बारिश होती है और इसके चलते मैच रुक जाता है और खराब मौसम की वजह से पूरा मैच नहीं हो पता, तब ही रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा. Locked in. Fired up. The captains are ready for the ???????????????????????????????? ???????????????? ???? ????#WTC25 pic.twitter.com/Y36u4N3k7f — ICC (@ICC) June 8, 2025 यह भी पढ़ें Indian vs England: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, ईश्वरन और राहुल ने ठोके अर्धशतक, टीम इंडिया की 184 रनों की बढ़त
What If WTC Final Gets Washed Out: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final 2025) ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया इस आईसीसी टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. पिछले WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार WTC फाइनल में पहुंची है. अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला ये फाइनल बारिश में धुल जाता है तो ICC के नियमों के मुताबिक किसे WTC की ट्रॉफी मिलेगी, आइए जानते हैं.
WTC फाइनल में बारिश, तो कौन होगा विनर?
WTC फाइनल 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा. ये मैच लॉर्ड्स के मैदान पर होगा. इंग्लैंड के इस मैदान पर गर्मी के मौसम में कभी भी बारिश आ जाती है. इस वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर फाइनल मैच वाले दिन भी बारिश होती है तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन सी टीम ये ट्रॉफी जीतेगी. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर ये मैच बारिश या अन्य किसी भी वजह से ड्रॉ होता है तो दोनों टीमों को जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा. इसका मतलब ये है कि दोनों टीम ही ट्रॉफी की हकदार होंगी.
WTC Final के लिए रिजर्व डे मौजूद?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए 16 जून का दिन रिजर्व किया गया है. अगर बारिश या किसी भी वजह से पांच दिनों के खेल में रुकावट आती है तो 16 जून के दिन भी मैच होगा. अगर इस दिन भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो दोनों टीमों को इस चैंपियनशिप का विजेता घोषित किया जाएगा. वहीं ये छठवां दिन मैच के नतीजे के लिए नहीं है, ये केवल उसी वक्त के लिए है कि अगर बारिश होती है और इसके चलते मैच रुक जाता है और खराब मौसम की वजह से पूरा मैच नहीं हो पता, तब ही रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा.
Locked in. Fired up. The captains are ready for the ???????????????????????????????? ???????????????? ???? ????#WTC25 pic.twitter.com/Y36u4N3k7f — ICC (@ICC) June 8, 2025
यह भी पढ़ें
What's Your Reaction?