'अगर चुनाव निष्पक्ष होते तो BSP और...' नतीजों के बाद सुप्रीमो मायावती ने भी उठा दिए चुनाव आयोग पर सवाल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बिहार चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा,‘चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष होते तो बसपा और सीट जरूर जीतती.’ बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 243 सीट में बसपा को मात्र एक सीट पर जीत मिली है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैं बिहार विधानसभा के हाल में हुए चुनाव में कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव को जीत दिलाने के लिये पार्टी के सभी सदस्यों को बधाई देती हूं और उनका तहेदिल से आभार प्रकट करती हूं.' उन्‍होंने कहा कि वहां के प्रशासन और सभी विरोधी दलों ने मतों की गिनती बार-बार कराने के बहाने बसपा उम्मीदवार को हराने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पार्टी के बहादुर कार्यकर्ताओं के पूरे समय डटे रहने के कारण विरोधियों का यह षड्यंत्र सफल नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि बिहार के इस क्षेत्र की अन्य सीट पर विरोधियों को कांटे की टक्कर देने के बावजूद बसपा उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सके, जबकि अगर चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष होता तो लोगों से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार बसपा और भी कई सीट जरूर जीतती. उन्‍होंने कहा कि लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घबराए नहीं और आगे और भी अधिक तैयारी के साथ काम करें. NDA ने हासिल की प्रचंड जीत  बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शुक्रवार को बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 202 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की. भारतीय जनता पार्टी 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जनता दल यूनाइटेड ने 85 सीट जीतीं, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीट मिलीं.

Nov 16, 2025 - 18:30
 0
'अगर चुनाव निष्पक्ष होते तो BSP और...' नतीजों के बाद सुप्रीमो मायावती ने भी उठा दिए चुनाव आयोग पर सवाल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बिहार चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा,‘चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष होते तो बसपा और सीट जरूर जीतती.’

बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 243 सीट में बसपा को मात्र एक सीट पर जीत मिली है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैं बिहार विधानसभा के हाल में हुए चुनाव में कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव को जीत दिलाने के लिये पार्टी के सभी सदस्यों को बधाई देती हूं और उनका तहेदिल से आभार प्रकट करती हूं.'

उन्‍होंने कहा कि वहां के प्रशासन और सभी विरोधी दलों ने मतों की गिनती बार-बार कराने के बहाने बसपा उम्मीदवार को हराने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पार्टी के बहादुर कार्यकर्ताओं के पूरे समय डटे रहने के कारण विरोधियों का यह षड्यंत्र सफल नहीं हो सका.

उन्होंने कहा कि बिहार के इस क्षेत्र की अन्य सीट पर विरोधियों को कांटे की टक्कर देने के बावजूद बसपा उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सके, जबकि अगर चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष होता तो लोगों से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार बसपा और भी कई सीट जरूर जीतती.

उन्‍होंने कहा कि लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घबराए नहीं और आगे और भी अधिक तैयारी के साथ काम करें.

NDA ने हासिल की प्रचंड जीत 

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शुक्रवार को बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 202 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की. भारतीय जनता पार्टी 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जनता दल यूनाइटेड ने 85 सीट जीतीं, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीट मिलीं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow