एयर शो में वायुसेना की टीम ने किया कमाल, हैरतअंगेज प्रदर्शन देख दंग रह गए लोग

जयपुर में भारतीय वायु सेना के एयर शो का आयोजन किया गया. एयरफोर्स की सूर्य किरण और सारंग टीम ने हवा में किया हैरतअंगेज प्रदर्शन किए. ये एयर शो जल महल इलाके में आयोजित किया गया. एयरफोर्स की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने लाल और सफेद रंग के हॉक जेट विमानों से झील के पानी के ऊपर प्लेन और हेलिकॉप्टर्स से प्रदर्शन किया. इस दौरान 9 जेट विमान एक साथ हवा में अलग-अलग करतब दिखाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. इन विमानों ने 1000 फीट की ऊंचाई पर महज 5 मीटर की दूरी पर 18 डिस्प्ले दिए. 5 हेलीकॉप्टरों ने किए अलग तरह के प्रदर्शनइसी तरह एयरफोर्स की सारंग टीम के हेलिकॉप्टर्स ने नाहरगढ़ बेस से उड़ान भरी. पांच हेलीकॉप्टरों ने अलग-अलग तरह के प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया. सूर्य किरण टीम के विमानों ने हवा में तिरंगा पैदा कर लोगों में देश प्रेम का जज़्बा पैदा किया. सूर्य किरण टीम के 9 में से 3 पायलेट जयपुर के ही रहने वाले हैं.  एयर शो के दौरान भारतीय वायु सेना के विमानों ने जब तिरंगे की आकृति बनाई तो उस वक्त देर तक तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस शो के दौरान जयपुर के ताजमहल की झील में भी सुरक्षा एजेंसियां नाव पर भ्रमण कर रही थीं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय वायु सेना के एयर शो के दौरान पतंगबाजी पर रोक लगा दी थी. एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जल महल इलाके में पहुंचे हुए थे.  जल महल में फिर से होगा एयर शोभारतीय वायु सेना के एयर शो ने तकरीबन एक घंटे तक लोगों को रोमांचित किया. लोग पूरे वक्त तालियां बजाते और मोबाइल फोन पर तस्वीरें लेते हुए दिखाई दिए. बता दें कि यह एयर शो कल रविवार (22 फरवरी) को फिर से जयपुर के जल महल पर ही आयोजित किया जाएगा. इस एयर शो में राजस्थान सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी खास तौर पर शामिल हुए.  ये भी पढ़ें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और CM योगी विवाद पर शारदा पीठ के शंकराचार्य का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Feb 21, 2026 - 08:30
 0
एयर शो में वायुसेना की टीम ने किया कमाल, हैरतअंगेज प्रदर्शन देख दंग रह गए लोग

जयपुर में भारतीय वायु सेना के एयर शो का आयोजन किया गया. एयरफोर्स की सूर्य किरण और सारंग टीम ने हवा में किया हैरतअंगेज प्रदर्शन किए. ये एयर शो जल महल इलाके में आयोजित किया गया.

एयरफोर्स की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने लाल और सफेद रंग के हॉक जेट विमानों से झील के पानी के ऊपर प्लेन और हेलिकॉप्टर्स से प्रदर्शन किया. इस दौरान 9 जेट विमान एक साथ हवा में अलग-अलग करतब दिखाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. इन विमानों ने 1000 फीट की ऊंचाई पर महज 5 मीटर की दूरी पर 18 डिस्प्ले दिए.

5 हेलीकॉप्टरों ने किए अलग तरह के प्रदर्शन
इसी तरह एयरफोर्स की सारंग टीम के हेलिकॉप्टर्स ने नाहरगढ़ बेस से उड़ान भरी. पांच हेलीकॉप्टरों ने अलग-अलग तरह के प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया. सूर्य किरण टीम के विमानों ने हवा में तिरंगा पैदा कर लोगों में देश प्रेम का जज़्बा पैदा किया. सूर्य किरण टीम के 9 में से 3 पायलेट जयपुर के ही रहने वाले हैं. 

एयर शो के दौरान भारतीय वायु सेना के विमानों ने जब तिरंगे की आकृति बनाई तो उस वक्त देर तक तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस शो के दौरान जयपुर के ताजमहल की झील में भी सुरक्षा एजेंसियां नाव पर भ्रमण कर रही थीं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय वायु सेना के एयर शो के दौरान पतंगबाजी पर रोक लगा दी थी. एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जल महल इलाके में पहुंचे हुए थे. 

जल महल में फिर से होगा एयर शो
भारतीय वायु सेना के एयर शो ने तकरीबन एक घंटे तक लोगों को रोमांचित किया. लोग पूरे वक्त तालियां बजाते और मोबाइल फोन पर तस्वीरें लेते हुए दिखाई दिए. बता दें कि यह एयर शो कल रविवार (22 फरवरी) को फिर से जयपुर के जल महल पर ही आयोजित किया जाएगा. इस एयर शो में राजस्थान सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी खास तौर पर शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और CM योगी विवाद पर शारदा पीठ के शंकराचार्य का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow