अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या 2 अक्टूबर को नहीं होगी ट्रेडिंग?
Stock Market Holiday : भारतीय शेयर बाजार अक्टूबर महीनें में 3 दिनों के लिए बंद रहेगा. गांधी जयंती और दशहरा को लेकर 2 अक्टूबर (गुरुवार) को नॉर्मल ट्रेडिंग नहीं हो पाएगी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गई हैं. इसके साथ ही 21 और 22 अक्टूबर को दीवाली, लक्ष्मी पूजन और बलिप्रतिपदा को लेकर मार्केट बंद रहेगा. हालांकि स्टॉक एक्सचेंज में 21 अक्टूबर को ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ को लिए 1 घंटे की खास ट्रेडिंग सेशन रखा है. इसके साथ ही 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व को लेकर बाजार में लेनदेन नहीं हो पाएगा. वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते लोग ट्रेडिंग नहीं कर पाऐंगे. इस साल 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी होने के कारण शेयर बाजार को बंद किया गया था. क्या है दीवाली मुहूर्त ट्रेडिंग? भारतीय मान्यता के अनुसार दीवाली को अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है. इसी तरह दीवाली मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजारों में नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के समय की घोषणा कर दी हैं. इस साल 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक ट्रेडिंग सेशन रखा गया है. भारतीय शेयर बाजार में इसे एक रस्म के रूप में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस शुभ समय में मुहूर्त ट्रेडिंग करने से निवेशकों को पूरे साल लाभ होता हैं. साथ ही उन्हें आर्थिक लाभ मिलता है. पिछले साल मुहूर्त टेड्रिंग शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच आयोजित की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें : Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन उछला बाजार, 330 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24750 के पार
Stock Market Holiday : भारतीय शेयर बाजार अक्टूबर महीनें में 3 दिनों के लिए बंद रहेगा. गांधी जयंती और दशहरा को लेकर 2 अक्टूबर (गुरुवार) को नॉर्मल ट्रेडिंग नहीं हो पाएगी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गई हैं. इसके साथ ही 21 और 22 अक्टूबर को दीवाली, लक्ष्मी पूजन और बलिप्रतिपदा को लेकर मार्केट बंद रहेगा. हालांकि स्टॉक एक्सचेंज में 21 अक्टूबर को ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ को लिए 1 घंटे की खास ट्रेडिंग सेशन रखा है.
इसके साथ ही 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व को लेकर बाजार में लेनदेन नहीं हो पाएगा. वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते लोग ट्रेडिंग नहीं कर पाऐंगे. इस साल 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी होने के कारण शेयर बाजार को बंद किया गया था.
क्या है दीवाली मुहूर्त ट्रेडिंग?
भारतीय मान्यता के अनुसार दीवाली को अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है. इसी तरह दीवाली मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजारों में नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के समय की घोषणा कर दी हैं. इस साल 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक ट्रेडिंग सेशन रखा गया है. भारतीय शेयर बाजार में इसे एक रस्म के रूप में मनाया जाता है.
ऐसी मान्यता है कि इस शुभ समय में मुहूर्त ट्रेडिंग करने से निवेशकों को पूरे साल लाभ होता हैं. साथ ही उन्हें आर्थिक लाभ मिलता है. पिछले साल मुहूर्त टेड्रिंग शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच आयोजित की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें : Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन उछला बाजार, 330 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24750 के पार
What's Your Reaction?