YouTube Deleted Videos: यूट्यूब ने भारत के इतने लाख वीडियो हटाए, अमेरिका से करीब तीन गुना ज्यादा

YouTube Deleted Videos: दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर भारतीय क्रिएटर्स की संख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है. उतनी ही तेजी से नियमों की अनदेखी भी सामने आ रही है. इसका नतीजा यह हुआ कि कंपनी को भारतीय यूजर्स के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लेना पड़ा है. अप्रैल से जून 2026 के बीच YouTube ने भारत से अपलोड हुए 34.4 लाख वीडियो को अपनी कम्युनिटी गाइडलाइंस तोड़ने के आरोप में प्लेटफॉर्म से हमेशा के लिए हटा दिया. यह आंकड़ा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है और पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 28 फीसदी का भारी उछाल आया है. हैरानी की बात यह है कि दुनिया भर में जितने वीडियो डिलीट हुए उनमें से करीब 31 फीसदी अकेले भारत के थे. जानिए भारत के अलावा और किन देशों के वीडियो हुए हैं सबसे ज्यादा डिलीट अमेरिका से मुकाबले तीन गुना ज्यादा वीडियो डिलीट अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान YouTube ने पूरी दुनिया में कुल 1.1 करोड़ वीडियो डिलीट किए जिनमें भारत 34.4 लाख वीडियो के साथ पहले नंबर पर रहा. दूसरे स्थान पर अमेरिका रहा जहां से 12.4 लाख वीडियो हटाए गए, यानी भारत के मुकाबले करीब तीन गुना कम. वहीं 9.2 लाख वीडियो के साथ इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर रहा. वीडियो किस देश से अपलोड हुआ है. इसकी पहचान कंपनी अपलोडर के आईपी एड्रेस के जरिए करती है.  हालांकि YouTube ने यह साफ नहीं किया है कि भारत से किस कैटेगरी के वीडियो सबसे ज्यादा हटाए गए. वैश्विक दुनिया भर में डिलीट किए गए कुल वीडियो में से 68.2 फीसदी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. खास बात यह है कि 98.6 फीसदी विवादित वीडियो की पहचान किसी इंसान ने नहीं बल्कि YouTube के ऑटोमेटेड एआई सिस्टम ने की थी. पुलिस और अदालतों की शिकायतों पर भी वीडियो डिलीट सिर्फ YouTube की अपनी पॉलिसी ही नहीं बल्कि भारतीय एजेंसियों और अदालतों की तरफ से आने वाली शिकायतों का भी सबसे ज्यादा असर इसी प्लेटफॉर्म पर दिखा है. जनवरी से जून 2026 के बीच गूगल को भारत से कंटेंट हटाने के लिए कुल 4006 रिक्वेस्ट मिलीं जिनमें से 3399 मामले अकेले YouTube से जुड़े थे. पिछले छह महीनों की तुलना में ऐसी मांगों में 61 फीसदी की तेजी आई है.  जिसमें कुल 65091 आइटम को हटाने की मांग की गई. दुनिया भर में इस मामले में भारत से आगे सिर्फ रूस और दक्षिण कोरिया रहे. इन शिकायतों में सबसे बड़ी हाथ पुलिस का रहा जिसने कुल रिक्वेस्ट का करीब 72 फीसदी यानी 2870 मांगें भेजीं जबकि 695 रिक्वेस्ट अदालतों की ओर से आईं. ज्यादातर मामलों में मानहानि को आधार बनाया गया. जिसके तहत 2130 रिक्वेस्ट में कंटेंट को अपमानजनक बताते हुए हटाने के लिए कहा गया. यह भी पढ़ें: Smartphones Price Increase: अब 20 हजार में कुछ नहीं...क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन, क्या है वजह? हर शिकायत पर नहीं हुआ एक्शन सरकारी एजेंसियों और अदालतों से मिली शिकायतों के बाद गूगल ने नियमों की जांच करते हुए बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी की. कंपनी ने स्थानीय भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले 19883 आइटम को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया, जबकि अपनी इंटर्नल पाॅलिसी के खिलाफ जाने वाले 1415 वीडियो को भी हटाया. हालांकि ऐसा नहीं है कि हर शिकायत पर वीडियो या कंटेंट को डिलीट ही कर दिया गया. जांच में गूगल ने 19402 मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की. क्योंकि वे नियमों के दायरे में सही पाए गए.  इसके अलावा 17473 वीडियो के मामले में कंपनी ने यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए कि एक्शन लेने के लिए पर्याप्त जानकारी मौजूद नहीं थी. टेक्नोलाॅजी के इस बढ़ते दौर में अब किसी भी क्रिएटर के लिए बिना सोचे-समझे कुछ भी अपलोड करना पहले जैसा आसान नहीं रह गया है. यह भी पढ़ें: AI Technology: एआई कहां से देता है आपके सवालों के जवाब, बगैर पढ़े किसने दिया इतना ज्ञान?

Nov 27, 2026 - 02:30
 0
YouTube Deleted Videos: यूट्यूब ने भारत के इतने लाख वीडियो हटाए, अमेरिका से करीब तीन गुना ज्यादा

YouTube Deleted Videos: दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर भारतीय क्रिएटर्स की संख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है. उतनी ही तेजी से नियमों की अनदेखी भी सामने आ रही है. इसका नतीजा यह हुआ कि कंपनी को भारतीय यूजर्स के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लेना पड़ा है. अप्रैल से जून 2026 के बीच YouTube ने भारत से अपलोड हुए 34.4 लाख वीडियो को अपनी कम्युनिटी गाइडलाइंस तोड़ने के आरोप में प्लेटफॉर्म से हमेशा के लिए हटा दिया.

यह आंकड़ा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है और पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 28 फीसदी का भारी उछाल आया है. हैरानी की बात यह है कि दुनिया भर में जितने वीडियो डिलीट हुए उनमें से करीब 31 फीसदी अकेले भारत के थे. जानिए भारत के अलावा और किन देशों के वीडियो हुए हैं सबसे ज्यादा डिलीट

अमेरिका से मुकाबले तीन गुना ज्यादा वीडियो डिलीट

अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान YouTube ने पूरी दुनिया में कुल 1.1 करोड़ वीडियो डिलीट किए जिनमें भारत 34.4 लाख वीडियो के साथ पहले नंबर पर रहा. दूसरे स्थान पर अमेरिका रहा जहां से 12.4 लाख वीडियो हटाए गए, यानी भारत के मुकाबले करीब तीन गुना कम. वहीं 9.2 लाख वीडियो के साथ इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर रहा. वीडियो किस देश से अपलोड हुआ है. इसकी पहचान कंपनी अपलोडर के आईपी एड्रेस के जरिए करती है. 

हालांकि YouTube ने यह साफ नहीं किया है कि भारत से किस कैटेगरी के वीडियो सबसे ज्यादा हटाए गए. वैश्विक दुनिया भर में डिलीट किए गए कुल वीडियो में से 68.2 फीसदी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. खास बात यह है कि 98.6 फीसदी विवादित वीडियो की पहचान किसी इंसान ने नहीं बल्कि YouTube के ऑटोमेटेड एआई सिस्टम ने की थी.


पुलिस और अदालतों की शिकायतों पर भी वीडियो डिलीट

सिर्फ YouTube की अपनी पॉलिसी ही नहीं बल्कि भारतीय एजेंसियों और अदालतों की तरफ से आने वाली शिकायतों का भी सबसे ज्यादा असर इसी प्लेटफॉर्म पर दिखा है. जनवरी से जून 2026 के बीच गूगल को भारत से कंटेंट हटाने के लिए कुल 4006 रिक्वेस्ट मिलीं जिनमें से 3399 मामले अकेले YouTube से जुड़े थे. पिछले छह महीनों की तुलना में ऐसी मांगों में 61 फीसदी की तेजी आई है. 

जिसमें कुल 65091 आइटम को हटाने की मांग की गई. दुनिया भर में इस मामले में भारत से आगे सिर्फ रूस और दक्षिण कोरिया रहे. इन शिकायतों में सबसे बड़ी हाथ पुलिस का रहा जिसने कुल रिक्वेस्ट का करीब 72 फीसदी यानी 2870 मांगें भेजीं जबकि 695 रिक्वेस्ट अदालतों की ओर से आईं. ज्यादातर मामलों में मानहानि को आधार बनाया गया. जिसके तहत 2130 रिक्वेस्ट में कंटेंट को अपमानजनक बताते हुए हटाने के लिए कहा गया.

यह भी पढ़ें: Smartphones Price Increase: अब 20 हजार में कुछ नहीं...क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन, क्या है वजह?

हर शिकायत पर नहीं हुआ एक्शन

सरकारी एजेंसियों और अदालतों से मिली शिकायतों के बाद गूगल ने नियमों की जांच करते हुए बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी की. कंपनी ने स्थानीय भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले 19883 आइटम को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया, जबकि अपनी इंटर्नल पाॅलिसी के खिलाफ जाने वाले 1415 वीडियो को भी हटाया. हालांकि ऐसा नहीं है कि हर शिकायत पर वीडियो या कंटेंट को डिलीट ही कर दिया गया. जांच में गूगल ने 19402 मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की. क्योंकि वे नियमों के दायरे में सही पाए गए. 

इसके अलावा 17473 वीडियो के मामले में कंपनी ने यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए कि एक्शन लेने के लिए पर्याप्त जानकारी मौजूद नहीं थी. टेक्नोलाॅजी के इस बढ़ते दौर में अब किसी भी क्रिएटर के लिए बिना सोचे-समझे कुछ भी अपलोड करना पहले जैसा आसान नहीं रह गया है.

यह भी पढ़ें: AI Technology: एआई कहां से देता है आपके सवालों के जवाब, बगैर पढ़े किसने दिया इतना ज्ञान?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow