WPL 2026 Auction Live: अब शुरू होगा एक्सीलेटर का दूसरा राउंड, जानिए अभी तक कौन बिका और कौन रहा अनसोल्ड
WPL Auction 2026 Live : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन जारी है. मार्की प्लेयर्स में सबसे महंगी दीप्ति शर्मा बिकी, हालांकि उन्हें दिल्ली ने 50 लाख में खरीद लिया था. तब यूपी ने RTM का इस्तेमाल किया फिर दिल्ली ने अपना अंतिम प्राइस 3 करोड़ 20 लाख रुपये बताया. यूपी ने RTM इस्तेमाल करते हुए दीप्ति शर्मा को खरीद लिया. लिस्ट में 8 मार्की प्लेयर्स थे, जिनमें से 7 बिके जबकि एलिसा हीली इस राउंड में अनसोल्ड रहीं. मार्की राउंड में बिके प्लेयर्स और उनका प्राइस सोफी डिवाइन- 2 करोड़ (गुजरात जायंट्स) दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़ (यूपी वॉरियर्स) एमेलिया केर- 3 करोड़ (मुंबई इंडियंस) रेणुका सिंह- 60 लाख (गुजरात जायंट्स) सोफी एक्लेस्टन- 85 लाख (यूपी वॉरियर्स ) मेग लैनिंग- 1.9 करोड़ (यूपी वॉरियर्स ) लौरा वोल्वार्ड्ट- 1.1 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स) आज नीलामी में 194 भारतीय और 83 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं. खास बात यह है कि हाल ही में वर्ल्ड कप जीतकर लौटी भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, साथ ही सोफी डिवाइन, एलिसा हीली, मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी मार्की सेट में शामिल हैं. उम्मीद है कि इन नामों पर आज बड़ी बोली लग सकती है. कौन कितना खर्च कर सकता है? यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है, 14.5 करोड़ रुपये क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है, इसलिए उन्हें कुल 17 खिलाड़ियों की खरीद करनी है. यह टीम नीलामी में सबसे ज्यादा सक्रिय दिख सकती है. दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि है, 5.70 करोड़. वहीं मुंबई इंडियंस और आरसीबी के पास 5.75 करोड़ और 6.15 करोड़ रुपये बचे हैं. गुजरात जायंट्स 9 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतर रही है. किसे कितने खिलाड़ियों की जरूरत? मुंबई और दिल्ली को 13-13 खिलाड़ियों की खरीद करनी है. आरसीबी को 14, गुजरात को 16 और यूपी को सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ियों की जरूरत होगी. इसके चलते शुरुआती राउंड में बोलीबाजी काफी तेज रहने की उम्मीद है. कौन बनाएगा रिकॉर्ड? नीलामी से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार किसी खिलाड़ी को स्मृति मंधाना (3.4 करोड़) से ज्यादा कीमत मिलेगी? मार्की सूची में शामिल नामों को देखकर यह मुमकिन लगता है. नीलामी कहां देखें?ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी, जबकि टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दोपहर 2:30 बजे से कवरेज देख सकते हैं.
WPL Auction 2026 Live : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन जारी है. मार्की प्लेयर्स में सबसे महंगी दीप्ति शर्मा बिकी, हालांकि उन्हें दिल्ली ने 50 लाख में खरीद लिया था. तब यूपी ने RTM का इस्तेमाल किया फिर दिल्ली ने अपना अंतिम प्राइस 3 करोड़ 20 लाख रुपये बताया. यूपी ने RTM इस्तेमाल करते हुए दीप्ति शर्मा को खरीद लिया. लिस्ट में 8 मार्की प्लेयर्स थे, जिनमें से 7 बिके जबकि एलिसा हीली इस राउंड में अनसोल्ड रहीं.
मार्की राउंड में बिके प्लेयर्स और उनका प्राइस
- सोफी डिवाइन- 2 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
- दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़ (यूपी वॉरियर्स)
- एमेलिया केर- 3 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
- रेणुका सिंह- 60 लाख (गुजरात जायंट्स)
- सोफी एक्लेस्टन- 85 लाख (यूपी वॉरियर्स )
- मेग लैनिंग- 1.9 करोड़ (यूपी वॉरियर्स )
- लौरा वोल्वार्ड्ट- 1.1 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)
आज नीलामी में 194 भारतीय और 83 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं. खास बात यह है कि हाल ही में वर्ल्ड कप जीतकर लौटी भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, साथ ही सोफी डिवाइन, एलिसा हीली, मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी मार्की सेट में शामिल हैं. उम्मीद है कि इन नामों पर आज बड़ी बोली लग सकती है.
कौन कितना खर्च कर सकता है?
यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है, 14.5 करोड़ रुपये क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है, इसलिए उन्हें कुल 17 खिलाड़ियों की खरीद करनी है. यह टीम नीलामी में सबसे ज्यादा सक्रिय दिख सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि है, 5.70 करोड़. वहीं मुंबई इंडियंस और आरसीबी के पास 5.75 करोड़ और 6.15 करोड़ रुपये बचे हैं. गुजरात जायंट्स 9 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतर रही है.
किसे कितने खिलाड़ियों की जरूरत?
मुंबई और दिल्ली को 13-13 खिलाड़ियों की खरीद करनी है. आरसीबी को 14, गुजरात को 16 और यूपी को सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ियों की जरूरत होगी. इसके चलते शुरुआती राउंड में बोलीबाजी काफी तेज रहने की उम्मीद है.
कौन बनाएगा रिकॉर्ड?
नीलामी से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार किसी खिलाड़ी को स्मृति मंधाना (3.4 करोड़) से ज्यादा कीमत मिलेगी? मार्की सूची में शामिल नामों को देखकर यह मुमकिन लगता है.
नीलामी कहां देखें?
ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी, जबकि टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दोपहर 2:30 बजे से कवरेज देख सकते हैं.
What's Your Reaction?