WPL 2026: 9 विकेट से जीती RCB, 73 गेंद में चेज किए 144 रन, ओपनरों ने मचाया तहलका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हरा दिया है. वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मैच में यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 143 रन बनाए थे. जवाब में RCB ने 73 गेंदों में ही 144 रनों का टारगेट चेज कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 85 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं स्मृति मंधाना ने भी बल्ले से दम दिखाया. यह WPL 2026 में बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत है. यूपी वॉरियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 143 रन बनाए थे. कप्तान मेग लैनिंग केवल 14 रन बनाकर आउट हो गईं, वहीं पिछले मैच की हीरो रहीं फीबी लिचफील्ड इस बार 20 रन बनाकर आउट हो गईं. दीप्ति शर्मा 45 रन बनाकर नाबाद लौटीं. दूसरी ओर डिएंड्रा डॉटिन ने भी 40 रनों का योगदान दिया. 73 गेंद में चेज कर लिए 144 रन 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई RCB के लिए स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने पारी की शुरुआत की. एक छोर मंधाना ने संभाले रखा, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेस हैरिस गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटीं. उन्होंने 40 गेंद में 85 रन बना डाले. इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए. दूसरी ओर स्मृति मंधाना ने 32 गेंद में नाबाद 47 रनों की पारी खेली. ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना के बीच पहले विकेट के लिए 137 रनों की पार्टनरशिप हुई. RCB की टीम ने मात्र 73 गेंदों में 144 रनों का टारगेट प्राप्त कर लिया. यूपी के लिए विकेट लेने वाली एकमात्र गेंदबाज शिखा पांडे रहीं. उन्होंने ग्रेस हैरिस का विकेट लिया. पॉइंट्स टेबल के टॉप पर RCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब अपने दोनों मैच जीतने के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. RCB के अभी 4 अंक हैं. गुजरात जायंट्स भी अपने दोनों मैच जीत चुकी है, लेकिन उसका नेट रन रेट आरसीबी से कम है. मुंबई 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स ने अभी तक अपने दोनों मैच हारे हैं.

Jan 13, 2026 - 00:30
 0
WPL 2026: 9 विकेट से जीती RCB, 73 गेंद में चेज किए 144 रन, ओपनरों ने मचाया तहलका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हरा दिया है. वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मैच में यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 143 रन बनाए थे. जवाब में RCB ने 73 गेंदों में ही 144 रनों का टारगेट चेज कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 85 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं स्मृति मंधाना ने भी बल्ले से दम दिखाया. यह WPL 2026 में बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत है.

यूपी वॉरियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 143 रन बनाए थे. कप्तान मेग लैनिंग केवल 14 रन बनाकर आउट हो गईं, वहीं पिछले मैच की हीरो रहीं फीबी लिचफील्ड इस बार 20 रन बनाकर आउट हो गईं. दीप्ति शर्मा 45 रन बनाकर नाबाद लौटीं. दूसरी ओर डिएंड्रा डॉटिन ने भी 40 रनों का योगदान दिया.

73 गेंद में चेज कर लिए 144 रन

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई RCB के लिए स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने पारी की शुरुआत की. एक छोर मंधाना ने संभाले रखा, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेस हैरिस गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटीं. उन्होंने 40 गेंद में 85 रन बना डाले. इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए. दूसरी ओर स्मृति मंधाना ने 32 गेंद में नाबाद 47 रनों की पारी खेली.

ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना के बीच पहले विकेट के लिए 137 रनों की पार्टनरशिप हुई. RCB की टीम ने मात्र 73 गेंदों में 144 रनों का टारगेट प्राप्त कर लिया. यूपी के लिए विकेट लेने वाली एकमात्र गेंदबाज शिखा पांडे रहीं. उन्होंने ग्रेस हैरिस का विकेट लिया.

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब अपने दोनों मैच जीतने के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. RCB के अभी 4 अंक हैं. गुजरात जायंट्स भी अपने दोनों मैच जीत चुकी है, लेकिन उसका नेट रन रेट आरसीबी से कम है. मुंबई 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स ने अभी तक अपने दोनों मैच हारे हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow