T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वसीम अकरम की भविष्यवाणी, पाकिस्तान को किया सेमीफाइनल से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में क्वालीफाई करेंगी, जिनके बीच मुकाबलों से सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय होंगी. इससे पहले वसीम अकरम ने भविष्यवाणी करते हुए टॉप-4 के लिए अपनी फेवरेट टीमें बताई, हालांकि उन्होंने इसमें पाकिस्तान को न रखकर सभी को चौंका दिया. वसीम अकरम की टॉप-4 टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है, दोनों के बीच 15 फरवरी को मुकाबला तय है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम ने पिछले कई सालों में लगातार बेहतर होती आई है, जबकि पाकिस्तान का ग्राफ नीचे की तरफ गया है. हालांकि पाकिस्तान हमेशा सिर्फ बड़ी बड़ी बाते करता है, लेकीन वसीम अकरम ने ही उन्हें आइना दिखा दिया. अकरम ने अपनी फेवरेट टॉप-4 में अपने ही देश पाकिस्तान को ही शामिल नहीं किया. उन्होंने सेमीफाइनलिस्ट की भविष्यवाणी करते हुए भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का नाम लिया. भारत टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगा. बता दें कि अभी तक टूर्नामेंट का मेजबान कभी ये ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, ऐसे में भारत के पास ये रिकॉर्ड तोड़ने का भी अच्छा मौका है. वसीम अकरम ने सेमीफाइनलिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को भी रखा, जो पिछले संस्करण में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था. पाकिस्तान को न रखने की बड़ी वजह पाकिस्तान का आईसीसी टूर्नामेंट में हालिया प्रदर्शन चिंताजनक रहा है, यही देखते हुए शायद वसीम अकरम ने अपने ही देश की टीम को फेवरेट 4 में जगह नहीं दी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, जबकि भारत के साथ अमेरिका ने अगले राउंड में क्वालीफाई किया था. पिछले कई समय से पाकिस्तान टीम संघर्ष करती हुई नजर आई है.

Jan 13, 2026 - 00:30
 0
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वसीम अकरम की भविष्यवाणी, पाकिस्तान को किया सेमीफाइनल से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में क्वालीफाई करेंगी, जिनके बीच मुकाबलों से सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय होंगी. इससे पहले वसीम अकरम ने भविष्यवाणी करते हुए टॉप-4 के लिए अपनी फेवरेट टीमें बताई, हालांकि उन्होंने इसमें पाकिस्तान को न रखकर सभी को चौंका दिया.

वसीम अकरम की टॉप-4 टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है, दोनों के बीच 15 फरवरी को मुकाबला तय है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम ने पिछले कई सालों में लगातार बेहतर होती आई है, जबकि पाकिस्तान का ग्राफ नीचे की तरफ गया है. हालांकि पाकिस्तान हमेशा सिर्फ बड़ी बड़ी बाते करता है, लेकीन वसीम अकरम ने ही उन्हें आइना दिखा दिया.

अकरम ने अपनी फेवरेट टॉप-4 में अपने ही देश पाकिस्तान को ही शामिल नहीं किया. उन्होंने सेमीफाइनलिस्ट की भविष्यवाणी करते हुए भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का नाम लिया.

भारत टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगा. बता दें कि अभी तक टूर्नामेंट का मेजबान कभी ये ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, ऐसे में भारत के पास ये रिकॉर्ड तोड़ने का भी अच्छा मौका है. वसीम अकरम ने सेमीफाइनलिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को भी रखा, जो पिछले संस्करण में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था.

पाकिस्तान को न रखने की बड़ी वजह

पाकिस्तान का आईसीसी टूर्नामेंट में हालिया प्रदर्शन चिंताजनक रहा है, यही देखते हुए शायद वसीम अकरम ने अपने ही देश की टीम को फेवरेट 4 में जगह नहीं दी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, जबकि भारत के साथ अमेरिका ने अगले राउंड में क्वालीफाई किया था. पिछले कई समय से पाकिस्तान टीम संघर्ष करती हुई नजर आई है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow