West Bengal: पानीहाटी उत्सव में हंगामा, युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार ने दर्ज कराया हत्या का केस

West Bengal News: कोलकाता के पानीहाटी उत्सव में आयोजित संगीतकार अंकित तिवारी के कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा हो गया. आरोप है कि मेले से बाहर सड़क पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई. गंभीर हालत में उसे आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.   मृतक की पहचान तन्मय सरकार के रूप में हुई है, जो घोला थाना क्षेत्र के अपूर्व नगर का रहने वाला था. मृतक के परिवार ने खड़दा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. रायगंज में नए साल की पिकनिक बनी मातम नए साल का जश्न रायगंज में मातम में बदल गया. उत्तर दिनाजपुर जिले में पिकनिक के दौरान एक युवा तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान युवा तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नबेंदु घोष के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, नबेंदु अपने घर के पास दोस्तों के साथ पिकनिक मना रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. इस मामले में तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के दो सदस्यों पिंटू साहा और शुभम पाल को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की है. मृतक के परिवार ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि यह तृणमूल की गुटबाजी का नतीजा है, जबकि तृणमूल नेतृत्व ने इन आरोपों को खारिज किया है. स्विट्जरलैंड में नए साल की रात भीषण विस्फोट देश ही नहीं, विदेश में भी नए साल की रात दर्दनाक हादसा हुआ. स्विट्जरलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल क्रान्स-मोंटाना में एक पब में भीषण विस्फोट हो गया. यह घटना ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ नामक पब में नए साल के जश्न के दौरान हुई. एक के बाद एक विस्फोट होने से पूरा पब आग की चपेट में आ गया. हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं. विस्फोट के बाद वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम बिहारी लाल बताया गया है. आरोप है कि घर के सामने गली में कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे. जब बिहारी लाल ने उन्हें रोका, तो युवकों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. बरुईपुर में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ पश्चिम बंगाल के बरुईपुर इलाके में फर्जी पासपोर्ट बनाने के एक मामले का खुलासा हुआ है. खसमल्ली इलाके से पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बरामद किए हैं. इस मामले में दो लोगों महबूब मोल्ला (मगराहाट निवासी) और प्रीतम बसु (नरेंद्रपुर निवासी) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से पासपोर्ट जमा कर पैसे वसूलते थे. बरामद पासपोर्ट नदिया, बिहार और ओडिशा के निवासियों के बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Jan 2, 2026 - 15:30
 0
West Bengal: पानीहाटी उत्सव में हंगामा, युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार ने दर्ज कराया हत्या का केस
West Bengal News: कोलकाता के पानीहाटी उत्सव में आयोजित संगीतकार अंकित तिवारी के कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा हो गया. आरोप है कि मेले से बाहर सड़क पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई. गंभीर हालत में उसे आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
 
मृतक की पहचान तन्मय सरकार के रूप में हुई है, जो घोला थाना क्षेत्र के अपूर्व नगर का रहने वाला था. मृतक के परिवार ने खड़दा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

रायगंज में नए साल की पिकनिक बनी मातम

नए साल का जश्न रायगंज में मातम में बदल गया. उत्तर दिनाजपुर जिले में पिकनिक के दौरान एक युवा तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान युवा तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नबेंदु घोष के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, नबेंदु अपने घर के पास दोस्तों के साथ पिकनिक मना रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ.

इस मामले में तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के दो सदस्यों पिंटू साहा और शुभम पाल को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की है. मृतक के परिवार ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि यह तृणमूल की गुटबाजी का नतीजा है, जबकि तृणमूल नेतृत्व ने इन आरोपों को खारिज किया है.

स्विट्जरलैंड में नए साल की रात भीषण विस्फोट

देश ही नहीं, विदेश में भी नए साल की रात दर्दनाक हादसा हुआ. स्विट्जरलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल क्रान्स-मोंटाना में एक पब में भीषण विस्फोट हो गया. यह घटना ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ नामक पब में नए साल के जश्न के दौरान हुई. एक के बाद एक विस्फोट होने से पूरा पब आग की चपेट में आ गया. हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं. विस्फोट के बाद वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं.

राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम बिहारी लाल बताया गया है. आरोप है कि घर के सामने गली में कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे. जब बिहारी लाल ने उन्हें रोका, तो युवकों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

बरुईपुर में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर इलाके में फर्जी पासपोर्ट बनाने के एक मामले का खुलासा हुआ है. खसमल्ली इलाके से पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बरामद किए हैं. इस मामले में दो लोगों महबूब मोल्ला (मगराहाट निवासी) और प्रीतम बसु (नरेंद्रपुर निवासी) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से पासपोर्ट जमा कर पैसे वसूलते थे. बरामद पासपोर्ट नदिया, बिहार और ओडिशा के निवासियों के बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow